सैम-ए Vs. एल जमारी, सुआकिम Vs. कुज़मिन मॉय थाई मुकाबले ONE Fight Night 42 में शामिल किए गए

Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled

ONE Championship ने शनिवार, 11 अप्रैल को होने वाले ONE Fight Night 42: Eersel vs. Rungrawee के लिए दो लाजवाब मॉय थाई मैचों का ऐलान किया है।

दिग्गज स्ट्राइकर सैम-ए गैयानघादाओ का सामना मोरक्को के स्टार एलमेहदी “द स्नाइपर” एल जमारी से स्ट्रॉवेट, वहीं सुआकिम पोंगसुफान पीके की टक्कर रूसी स्टार व्लादिमीर कुज़मिन से बेंटमवेट मॉय थाई मैच में होगी। इन मैचों का लाइव प्रसारण बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया जाएगा।

सैम-ए के नाम 377-50 का करियर रिकॉर्ड और 11-4 का प्रमोशनल रिकॉर्ड है। वो दो खेलों और दो डिविजन के पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन हैं, जिन्होंने फ्लाइवेट मॉय थाई, स्ट्रॉवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किए हुए हैं।

थाई दिग्गज अपने पिछले दो मैचों में लाजवाब जीत के बाद उतरेंगे। इस तकनीकी फाइटर को अपनी जबरदस्त किक्स और पंचों के लिए तीन दशकों से जाना जाता है।

उन्होंने हाल ही में पूर्व टॉप पांच रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी को हराकर खिताबी मैच पाने की इच्छा जाहिर की, जिस पर फिलहाल ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन प्राजनचाई पोंगसुफान पीके का कब्जा है।

उनका सामना होगा एल जमारी से, जो 27-2 के करियर रिकॉर्ड के साथ मैच में उतरेंगे। उन्होंने ONE Fight Night 30 में प्रमोशनल डेब्यू करते हुए पिछले साल थोंगपून पीके साइन्चाई को परास्त किया।

उसके कुछ महीनों बाद एल जमारी को मलेशियाई-थाई सनसनी अलिफ सोर डेचापैन से खिलाफ कड़े मैच में हार का सामना करना पड़ा और अब वो दोबारा जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे।

इस स्ट्रॉवेट मुकाबले के जरिए सैम-ए की तकनीक और अनुभव की टक्कर एल जमारी की जबरदस्त ताकत से होगी।

अन्य बेंटमवेट मैच में 30 वर्षीय सुआकिम का सामना 28 वर्षीय कुज़मिन से जोरदार मैच में होगा।

सुआकिम तीन डिविजन के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं, जो 155-60 के रिकॉर्ड के सात मैच में उतरेंगे। थाई स्टार ने 7-2 का प्रमोशनल रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें पांच फिनिश शामिल हैं।

लगातार छह मैच के जीत के रथ पर सवार वो सातवीं जीत की तलाश में होंगे।

उनके सामने रिंग में खड़े होंगे कुज़मिन, जो कि पांच प्रमोशनल जीत के साथ Fight Club Archangel Michael का प्रतिनिधित्व करते हैं।

रूसी स्टार ने संगठन में मौजूदा ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी और थाई वॉरियर “एल्बो ज़ोम्बी” मुआंगथाई पीके साइन्चाई का सामना किया है।

फिलहाल वो दो मैचों में जीत के साथ और पिछले पांच मुकाबलों में सिर्फ एक हार को साथ लिए उतरेंगे।

न्यूज़ में और

Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled