गुरदर्शन मंगत ने बिबियानो फर्नांडीस के हाथों BJJ ब्राउन बेल्ट हासिल की

Bibiano Fernandes and Gurdarshan Mangat

भारत के टॉप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार्स में से एक गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत के लिए मई महीना दोहरी खुशी लेकर आया।

उन्होंने लंबे समय बाद वापसी कर ना सिर्फ अपना मैच जीता बल्कि ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) में ब्राउन बेल्ट हासिल की। उन्हें ये प्रतिष्ठित बेल्ट ONE Championship के साथी एथलीट और ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो फर्नांडीस से मिली।

“सेंट लॉयन” ने इस बारे में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी।

उन्होंने लिखा, “मेरे लिए मई महीना बहुत ही बेहतरीन रहा है। पहले 17 महीने बाद वापसी कर जीत हासिल की और फिर अपने मेरे गुरु/बड़े भाई और ONE के सबसे प्रभावशाली चैंपियन के हाथों मुझे BJJ ब्राउन बेल्ट हासिल हुई। अब और अधिक मेहनत कर ब्लैक बेल्ट हासिल करनी है।”

“सालों की कड़ी मेहनत, मशक्कत के अलावा इस बेल्ट को हासिल करने के सफर में कई सारे जिंदगी बदलने वाले पाठ सीखने को मिले। बिबियानो फर्नांडीस की निगरानी में ये मानसिक और आध्यात्मिक विकास वाली यात्री रही है।”

BJJ में मुख्य तौर पर वाइट, ब्लू, पर्पल, ब्राउन और ब्लैक बेल्ट होती हैं, जिन्हें सालों की कड़ी मेहनत के दम पर हासिल किया जाता है।

आपको बता दें कि मंगत ने 15 मई को हुए ONE: DANGAL में अपने साथी भारतीय एथलीट रोशन मैनम के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से बेहद प्रभावशाली जीत हासिल की थी। जीत और ब्राउन बेल्ट हासिल करने के बाद “सेंट लॉयन” का लक्ष्य ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन बनना और ब्लैक बेल्ट हासिल करना है।

ये भी पढ़ें: MMA करियर की वजह से दूसरे क्षेत्र में कामयाबी पा रहे हैं गुरदर्शन मंगत

न्यूज़ में और

Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled
Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
Nakrob Fairtexn Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Fight Night 32 59 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Chokpreecha PK Saenchai ONE Friday Fights 87 31 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 104 scaled
Kongsuk Sitsarawatsuer Khakimov Anisjon ONE Friday Fights 156 12 scaled
Ramadan Ondash Suriyanlek Por Yenying The Inner Circle May 29 17 scaled
RamadanOndash Suriyanlek OFF156 Faceoffs scaled
fabjones
Abdulla Dayakaev Superlek The Inner Circle May 15 11
Asadula Imangazaliev and Aslamjon Ortikov scaled
Rustam Yunusov Decho Mavinn Muaythai ONE Friday Fights 155 12 scaled