वंडरगर्ल फेयरटेक्स ने मशहूर शेफ गगन आनंद के साथ रसोई में खास डिश बनाई

The smiling Wondergirl Fairtex

पिछले दो महीनों में वंडरगर्ल फेयरटेक्स ने खुद को ONE Super Series मॉय थाई स्ट्रॉवेट डिविजन की सबसे तेजी से उभरती हुई स्टार के रूप में स्थापित कर लिया है।

पहले 21 वर्षीय स्टार ने ऑस्ट्रेलियाई स्ट्राइकर ब्रूक फैरेल को डेब्यू मैच में नॉकआउट किया, फिर उसके बाद केसी “पिनाय फाइट” कार्लोस को दूसरे मैच में फिनिश किया

इस बात में कोई शक नहीं है कि वंडरगर्ल मॉय थाई दुनिया का उभरता हुआ नाम हैं, लेकिन क्या वो खाना बनाने में भी इसी कामयाबी को दोहरा सकती हैं?

 

हाल ही में वंडरगर्ल फेयरटेक्स थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के Lion’s Head Boxing Gym में थीं, जहां उन्होंने एशिया के जाने-माने शेफ गगन आनंद को मॉय थाई के गुर सिखाए।

Fairtex जिम की प्रतिनिधि ने शेफ को मॉय थाई की आम तकनीकों से रूबरू करवाया और फिर रिंग में आने का न्योता दिया।

लेकिन मॉय थाई सेशन खत्म होने के बाद पासा पूरी तरह से पलट गया था।

वंडरगर्ल उसके बाद 2-स्टार मिशेलिन शेफ के साथ उनके गगन आनंद रेस्टोरेंट पहुंचीं, जहां उन्होंने थाई स्टार को केकड़े की करी बनाना सिखाया।

क्या मॉय थाई स्टार आनंद की सिग्नेचर डिश को सही से बना पाईं? और क्या शेफ स्ट्रॉवेट स्टार के शॉट्स को झेल पाए। वीडियो देखिए और खुद जान जानिए।

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES को हेडलाइन करेंगे सैम-ए, टोना, टोइवोनन और मैकलेरन

मॉय थाई में और

Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
nongoasa
nabilrambo
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled