एंजेला ली के पास जिओंग जिंग नेन के लिए सम्मान के अलावा कुछ नहीं

Xiong Jing Nan YK4_9992

एंजेला ली “अनस्टॉपेबल” जानती हैं कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उन्होंने अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट करियर में क्या किया है। बस वह एक बात जानती है कि जो भी करना है वह सम्मान के साथ करना है।

सिंगापुर की ONE वुमेन एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन अगले रविवार, 13 अक्टूबर जापान के टोक्यो में ONE: CENTURY PART I के मुख्य इवेंट में जिओंग जिंग नेन “द पांडा” के खिलाफ एक रीमैच में अपनी बेल्ट का बचाव करने उतरेगी।

ली को विश्वास है कि वह इस रीमैच को भुनाने में और अपने चीनी चैलेंजर को हराने में सफल होगी, लेकिन उसके प्रतिद्वंद्वी और सर्किल के हर एथलीट के लिए उनका एक ही उद्देश्य रहता है कि वह किसी को भी कम आंकने की भूल नहीं करती है।

ली ने कहा कि जब आप वन सर्कल में किसी प्रतिद्वंद्वी का सामना करते हैं तो आपको उनके कौशल, उनकी क्षमताओं, उनके समर्पण का सम्मान करना चाहिए।

आप इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते। यदि आप अहंकार में आकर यह सोचते हैं कि आप अपने कौशल के दम पर सही तरह से आगे बढ़ेंगे और विरोधी तो परास्त करेंगे तो यह आपके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

उन्हें नहीं लगता कि किसी को भी अनदेखा किया जाना चाहिए। यह खेल दुनिया का सबसे मुश्किल व चुनैतीपूर्ण है। यदि आपको लगता है कि आप फाइट के लिए पूरी तरह से तैयार है तो भी आपको सामने वाले फाइटर के कौशल का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि उसके पास भी वह काबिलीयत है जिसके दम पर वह आपके सामने पहुंचा है।

इसमें कोई शक नहीं है कि ली मार्च में अपनी पहली बाउट के कारण जिओंग का सबसे अधिक सम्मान करेंगी। जब शेडोंग मूल निवासी पांचवें राउंड में नॉकआउट से जीत हासिल करने के लिए किए गए एक हमले से बच गई थीं।

हालांकि, यूनाइटेड MMA और इवॉल्व्ड प्रतिनिधि की मानसिक ताकत का मतलब यह है कि वह अपने प्रतिद्वंद्वी की उपलब्धियों को पहचानती है, लेकिन यह उन्हें टोक्यो में “द पांडा” के साथ कांटे का मुकाबला करने से नहीं रोक सकती है।



ली ने कहा कि वह हर प्रतिद्वंद्वी, जिनका उन्होंने रिंग में सामना किया है। उनके कौशल में उन्हें कुछ ना कुछ ऐसा मिला है, जिसके कारण वह उन सभी का सम्मान करती है।

जिओंग एक स्ट्रॉवेट विश्व चैंपियन है और उनके विश्व चैंपियन होने के कारण ही उन्हें उनका सम्मान करना होगा। इसका मतलब यह नहीं है कि वह उनसे डरी हुई हैं। उनके प्रति उनके मन में जो सम्मान है वही उन्हें मजबूती प्रदान करता है। वह इस सम्मान का उपयोग प्ररेणा के तौर पर करतीं है।

यह रवैया The Home Of Martial Arts में सभी एथलीटों के लिए विशिष्ट है, लेकिन हाल के वर्षों में अन्य लड़ाकू खेलों को बढ़ावा देने के लिए इसका पूरी तरह से विरोध किया गया है।

जबकि कई संगठन प्रतिद्वंद्वियों के बीच वैमनस्यता को समझते हुए रुचि पैदा करने की कोशिश करते हैं, ONE अपने एथलीटों के बेहतर मूल्यों पर जोर देता है। उसके अनुसार प्रत्येक एथलीट को अपने विरोधी का सम्मान करना चाहिए।

ली ONE: CENTURY में अमेरिकी दर्शकों को भी यही दिखाने के लिए उत्साहित हैं, जो कि प्राइम टाइम में टीएनटी पर लाइव प्रसारित होने वाली पहली बाउट है।

ली ने कहा कि वह ONE Championship के बारे में पूछने वाले हर किसी को यही बताती है कि यह एक बहुत ही सम्मानजनक स्थान और एक बहुत ही सम्मानजनक संगठन है।

उन्हें लगता है कि अमेरिकी प्रशंसक इस तरह के प्रचार को देखकर बहुत तरोताजा हो जाते हैं – जब वे एथलीटों को इस तरह से खुद को संभालते हुए देखते हैं।

“वे अपने बच्चों को वन चैम्पियनशिप देखने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। आप इस तरह की घटना को पूरे परिवार सहित देखने जा सकते हैं। यह एक बहुत ही अनोखा प्रचार है। उन्हें लगता है कि अमेरिकी प्रशंसक इसे पसंद करते हैं और वे पहले शो के लिए ONE का स्वागत करने जा रहे हैं।

वन एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन का दृष्टिकोण स्वाभाविक रूप से आता है क्योंकि इसका पालन-पोषण एक मार्शल आर्ट परिवार के साथ हुआ था।

ली के माता-पिता ने उन्हें और उनके भाई को ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली “द वारियर” को प्रशिक्षण देकर तैयार किया। उन्होंने दोनों को स्पॉटलाइट में प्रवेश करने से बहुत पहले खुद को गरिमा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और इसी सोच ने आज उन्हें खेल के शीर्ष पर पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि वह और उनके भाई जब बहुत छोटे थे, लेकिन वो दोनों खुशकिस्मत हैं कि हमें अपने माता-पिता और अपने आसपास के अन्य लोगों से बेहतर जीवन पाने का मार्गदर्शन मिला।

इससे हमें यह याद रखने में मदद मिलती है कि विश्व चैंपीयन बनने से पहले हम सिर्फ दो मेहनती बच्चे थे जो सिर्फ वही करना चाहते थे जो उन्हें पसंद था।

यह ध्यान में रखना महत्वपूर्ण है क्योंकि जिस दुनिया में हम रहते हैं वह पागल है। आपके पास हमारे झगड़े के लिए इमारतों पर पोस्टर हैं, और हम राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित होते हैं, लेकिन आपके जीवन में सुधार करने के लिए आपके आस-पास सही लोगों का होना जरूरी है। यही सब कुछ हमारे बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण रहा है।

यह भी पढ़ें: ONE: सेंचुरी में जिओंग बनाम ली II की बाउट का मीसा टेट ने किया पूर्व विश्लेषण

century_tokyo_logo.png

ONE: CENTURY | ONE Championship का 100 वां लाइव इवेंट | टिकट खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

  • यूएसए में PART I 12 अक्टूबर को 8 ईएसटी पर और PART II 13 अक्टूबर को सुबह 4 बजे ईएसटी पर देखें
  • भारत में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 5:30 बजे IST और PART II 1:30 बजे IST पर देखें
  • जापान में PART I को 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे JST और PART II को शाम 5 बजे JST में देखें
  • इंडोनेशिया में PART I को 13 अक्टूबर को सुबह 7 बजे WIB और PART II 3pm WIB पर देखें
  • सिंगापुर में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे एसजीटी और PART II 4 बजे एसजीटी पर देखें
  • फिलीपिंस में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे पीएचटी और PART II 4 बजे पीएचटी पर देखें

ONE: CENTURY इतिहास की सबसे बड़ी विश्व चैम्पियनशिप मार्शल आर्ट प्रतियोगिता है जिसमें 28 विश्व चैंपियनशिप विभिन्न मार्शल आर्ट शैलियों का प्रदर्शन करेंगे। इतिहास में किसी भी संगठन ने कभी भी एक ही दिन में दो पूर्ण पैमाने पर विश्व चैम्पियनशिप इवेंट आयोजित नहीं किए हैं।

13 अक्टूबर को जापान के टोक्यो में प्रसिद्ध रोयोगोकू कोकूगिकन में कई वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों, वर्ल्ड ग्रां प्रिक्स चैंपियनशिप फाइनल की एक तिकड़ी और कई वर्ल्ड चैंपियन बनाम वर्ल्ड चैंपियन मैच लाने के साथ The Home Of Martial Arts नई जमीन पर दस्तक देगा।

विशेष कहानियाँ में और

abdullarambo
Mohammad Siasarani Jo Nattawut ONE Friday Fights 137 9 scaled
Saemapetch Fairtex Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 31 25 scaled
Rambolek Dmitrii Kovtun ONE Fight Night 35 1 scaled
Kongthoranee ONE Friday Fights 39 Open Workout76
Jonathan Di Bella Prajanchai PK Saenchai ONE Fight Night 36 16 scaled
Diogo Reis Daiki Yonekura ONE Fight Night 38 15 scaled
Yuya Wakamatsu Joshua Pacio ONE 173 22 scaled
Nadaka Numsurin Chor Ketwina ONE 173 18 scaled
Dagi Arslanaliev Roberto Soldic ONE 171 3
Nico Carrillo Nabil Anane ONE 170 67
Nico Carrillo Nabil Anane ONE 170 13 scaled