ONE Fight Night 9: Nong-O vs. Haggerty की सबसे शानदार तस्वीरें

Nong O Hama Jonathan Haggerty ONE Fight Night 9 56

थाईलैंड के बैंकॉक का प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम 22 अप्रैल को मार्शल आर्ट्स एक्शन के कई ऐतिहासिक पलों का का गवाह बना। दरअसल, ONE Fight Night 9: Nong-O vs. Haggerty में हुए रोमांचक मुकाबलों में कई बड़े उलटफेर दर्शकों को देखने को मिले।

मेन इवेंट में ब्रिटिश सुपरस्टार जोनाथन हैगर्टी ने संगठन के इतिहास के सबसे बड़े उलटफेर में से एक करके दिखाया। उन्होंने लंबे समय से ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा को पहले ही राउंड में नॉकआउट कर दिया।

इस खेल के पूर्व फ्लाइवेट किंग ने अपनी तेज़-तर्रार बॉक्सिंग से थाई दिग्गज को शुरुआती राउंड में तीन बार नॉकडाउन करके स्ट्राइकिंग आर्ट्स में अपना दूसरा वर्ल्ड टाइटल जीता।

इसके अतिरिक्त, को-मेन इवेंट में अपराजित टर्किश नॉकआउट फाइटर हलील अमीर ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए डेब्यू करने वाले स्विस फाइटर मॉरिस अबेवी को उनके MMA करियर की पहली हार का स्वाद चखाया।

ONE Fight Night 9 में कभी ना भूलने वाले कई यादगार पलों को दर्शकों ने जिया। इससे पहले कि हम इस इवेंट के पुराने पन्नों को पलटकर देखें, हमारे रिंग के किनारे मौजूद फोटोग्राफर्स द्वारा खींची गईं शानदार तस्वीरों पर एक नज़र डालकर उन पलों को फिर से देख लेते हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
Tang Kai Gasanov
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage