थान ली Vs. इल्या फ्रेमानोव: ONE Fight Night 15 के वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जीत के 4 तरीके

Thanh Le Tang Kai ONE160 1920X1280 12 768x512

शनिवार, 7 अक्टूबर को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स जगत के दो सबसे खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट ONE Fight Night 15 में ONE अंतरिम फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए आमने-सामने होंगे।

इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले में पूर्व डिविजनल चैंपियन थान ली का सामना रूसी कंटेंडर इल्या फ्रेमानोव से होगा।

इससे पहले कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में एक्शन शुरु हो, आइए नजर डालते हैं कि इस चैंपियनशिप मैच का परिणाम किस तरह से निकलकर सामने आ सकता है।

#1 फ्रेमानोव पहले अटैक करें

फ्रेमानोव ने ONE Championship में एक उभरते हुए स्टार के रूप में डेब्यू किया था, जिनके नाम पहले से आठ नॉकआउट्स थे।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अब तक अपने दो मुकाबलों में उन्होंने कुछ वैसा ही किया है। 27 वर्षीय स्टार एक नॉकआउट और एक सबमिशन से जीत हासिल कर चुके हैं।

फ्रेमानोव का सबसे अच्छा काम तब निखरकर आता है, जब वो लगातार स्ट्राइकिंग कॉम्बिनेशंस का इस्तेमाल करते हैं और वो कॉम्बिनेशंस तब ज्यादा प्रभावशाली होते हैं, जब वो पहले अटैक करते हुए दबाव बनाते हैं।

ली के खिलाफ उन्हें इसी तरह का काम करना होगा, जिससे वो पूर्व चैंपियन को बैकफुट पर धकेलकर उनके डिफेंस में खामियां निकाल सकें।

#2 ली की मूवमेंट और फुटवर्क

फेदरवेट MMA डिविजन में ली का फुटवर्क शायद सबसे अच्छा कहा जा सकता है।

38 वर्षीय स्टार को लगातार अच्छी मूवमेंट करने में महारत हासिल है। वो अपने प्रतिद्वंदियों को झांसे में फंसाकर किक्स और काउंटर पंचों के मौके तलाशना पसंद करते हैं।

ली ने ONE में अपने सभी पांच नॉकआउट हासिल करने के लिए मूवमेंट का इस्तेमाल किया है। जब उन्होंने खुद को मुश्किलों में पाया तो मूवमेंट को धीरे कर परेशानी से बाहर निकलने का काम किया है।

जब वो फ्रेमानोव जैसे खतरनाक फाइटर का सामना करेंगे तो वियतनामी-अमेरिकी स्टार को लगातार मूवमेंट करते रहना पड़ेगा ताकि वो अपने विरोधी का शिकार ना बनें और अच्छे फुटवर्क के दम पर स्ट्राइक्स लगा पाएं।

#3 फ्रेमानोव की लेग किक्स

अगर Kuznya Fight Club के प्रतिनिधि को अपने विरोधी की स्पीड को काबू में करना है तो उन्हेें अपने सबसे खास हथियार लेग किक्स का इस्तेमाल करना होगा।

ONE में अपनी पहली दो जीतों में फ्रेमानोव ने किक्स का इस्तेमाल रेंज ढूंढ़ने और क्षति पहुंचाने के लिए किया है। ये स्ट्राइक्स ली के खिलाफ बहुत कारगर साबित हो सकती हैं।

ली लेग किक्स के खिलाफ थोड़े जूझते हुए नजर आए हैं। पिछले साल टांग काई के खिलाफ हुए चैंपियनशिप मुकाबले में ली को अपना स्टांस बदलने पर मजबूर होना पड़ा था और लीड लेग पर हुए प्रहारों की वजह से उनकी स्पीड भी काफी कम हो गई थी।

इस बात को ध्यान में रखते हुए फ्रेमानोव भी टांग काई वाले गेम प्लान को अमल में लाना चाहेंगे।

#4 ली की लॉन्ग रेंज किक्स

एक शानदार एथलीट और टायक्वोंडो ब्लैक बेल्ट ली को अपनी घातक और अप्रत्याशित किक्स के लिए जाना जाता है।

जब उनका सामना आगे बढ़ते हुए फ्रेमानोव से होगा तो पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को अपनी अलग-अलग तरह की किक्स पर निर्भर रहना चाहिए, जिसमें पुश किक्स से लेकर हेड किक्स आदि सब कुछ शामिल है।

इसके अतिरिक्त वो दूरी पर काबू पाने के लिए भी किक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे रूसी स्ट्राइकर को आगे आकर अटैक करने का मौका ना मिले क्योंकि वो बहुत ही जबरदस्त नी स्ट्राइक्स और पंच लगाते हैं।

ली अपने करियर की 13वीं जीत हासिल करने के लिए बेहतरीन किकिंग गेम का इस्तेमाल कर 26 पाउंड की MMA बेल्ट हासिल करने का प्रयास कर सकते हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19