रेगिअन इरसल Vs. सिंसामट क्लिनमी II: मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल रीमैच में जीत के 4 तरीके

Regian Eersal clashes with Sinsamut Klinmee at ONE on Prime Video 3

2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल और थाई नॉकआउट आर्टिस्ट सिंसामट क्लिनमी 5 महीनों के अंदर दूसरी बार लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में आमने-सामने आने को तैयार हैं और इस बार उनकी भिड़ंत बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होगी।

17 मार्च को ONE Friday Fights 9 के मेन इवेंट में उनकी टक्कर होगी, जहां इरसल अपने 6 साल से चले आ रहे अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेंगे। वहीं सिंसामट इस बार बेल्ट को हर हालत में जीतना चाहेंगे।

उनकी पहली भिड़ंत ONE Fight Night 3 में हुई थी, जहां 5 राउंड्स की कांटेदार टक्कर के बाद सूरीनामी-डच एथलीट ने विभाजित निर्णय से जीत हासिल कर सबसे पहला ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

यहां आप जान सकते हैं इस वर्ल्ड चैंपियनशिप रीमैच में दोनों एथलीट्स को किन 4 तरीकों से जीत मिल सकती है।

रेगिअन इरसल का जैब

लाइटवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई किंग अपने विरोधी से 8 इंच लंबे हैं और इसी लंबाई का फायदा उठाकर वो अपने दमदार जैब को लैंड करवा सकते हैं।

सिंसामट के खिलाफ पहले मैच में “द इम्मोर्टल” ने कई बार जैब लगाए थे, जिनका प्रभाव थाई एथलीट की बॉडी पर साफ देखा जा सकता था।

इरसल के जैब डिफेंस का भी अच्छा साधन हैं क्योंकि जब भी सिंसामट ने आगे आकर एकसाथ कई स्ट्राइक्स लगाने की कोशिश की, तब जैब के जरिए उन्होंने थाई एथलीट को झकझोर दिया था।

वहीं जैब के जरिए इरसल आक्रामक अटैक भी कर सकते हैं। उन्होंने जब जैब के साथ कॉम्बिनेशंस लगाने शुरू किए, तब वो अन्य दमदार शॉट्स भी लगा पा रहे थे। ऐसा करते हुए उन्होंने खुद अच्छी लय प्राप्त करते हुए अपने प्रतिद्वंदी की लय को बिगाड़ दिया था।

सिंसामट को फेक मूव्स का इस्तेमाल करना होगा

“एक्वामैन” इस मैच में इरसल से दूर रहकर अटैक नहीं करना चाहेंगे और उन्हें आगे आना ही होगा।

मगर नॉकआउट फिनिश की तलाश में उन्हें सावधानी बरतते हुए स्ट्राइक्स लगानी होंगी। जब पिछली बार सिंसामट ने लापरवाही से अटैक करने की कोशिश की, तब “द इम्मोर्टल” आसानी से उनके मूव्स को ब्लॉक करते हुए दमदार काउंटर स्ट्राइक्स लगा पा रहे थे।

मगर थाई एथलीट को फेक मूव्स के कारण सफलता जरूर मिली थी। मौजूदा चैंपियन सबसे बेहतरीन डिफेंसिव गेम वाले स्ट्राइकर्स में से एक हैं इसलिए उनपर दमदार शॉट्स लगाने के लिए उन्हें फेक मूव्स के झांसे में फंसाना होगा।

सिंसामट शुरुआत में फेक मूव्स से इरसल को झांसा देकर नॉकआउट फिनिश को सेट-अप कर सकते हैं क्योंकि बिना सावधानी के “द इम्मोर्टल” पर अटैक किया गया तो वो उसका अंदाजा आसानी से लगा लेंगे।

रेगिअन इरसल को नी स्ट्राइक्स का इस्तेमाल करना होगा

ONE के लाइटवेट किकबॉक्सिंग डिविजन में 7 मैचों की विनिंग स्ट्रीक कायम करने के दौरान सूरीनामी-डच एथलीट की नी स्ट्राइक्स सबसे ज्यादा प्रभावी मूव साबित हुई हैं।

मगर सिंसामट के खिलाफ मॉय थाई मैच में उन्होंने अपने चैलेंजर के दमदार काउंटर पंचों के प्रति सम्मान दिखाने के लिए शायद नी स्ट्राइक्स का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया था।

अब रीमैच में इरसल को नीज़ का सहारा लेना ही होगा। वो चाहे सिर पर लैंड हों या बॉडी पर, ये मूव सिंसामट को आगे आकर पंचिंग कॉम्बिनेशंस लगाने से रोक कर रख सकता है।

चूंकि उन्होंने पहली भिड़ंत में नीज़ नहीं लगाई थी इसलिए इस बार “द इम्मोर्टल” अपने चैलेंजर को नी स्ट्राइक्स लगाकर चौंकाते सकते हैं।

सिंसामट क्लिनमी के कॉम्बिनेशंस खतरनाक होते हैं

“एक्वामैन” ने अपने ONE करियर की शुरुआत लगातार 2 नॉकआउट जीत से करते हुए खुद को डिविजन के सबसे खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट्स में से एक के रूप में स्थापित किया।

मगर इरसल और उनके वर्ल्ड-क्लास डिफेंस के कारण नॉकआउट आसानी से नहीं आएगा। ऐसा करने के लिए सिंसामट को फेक मूव्स का इस्तेमाल करना होगा। उन्हें अपने पंच और किक्स का मिश्रण करते हुए कॉम्बिनेशंस लगाने होंगे।

पिछले साल अक्टूबर में थाई एथलीट को स्ट्राइक्स लगाने में संघर्ष करना पड़ा था, मगर एकसाथ कई स्ट्राइकिंग कॉम्बिनेशंस लगाने से उन्हें चैंपियन के डिफेंस को कमजोर करने में मदद मिली थी।

अब 17 मार्च सिंसामट को एक और नॉकआउट स्कोर कर नया ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए कॉम्बिनेशंस पर ध्यान देना होगा।

मॉय थाई में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.