जैकी बुंटान Vs. स्टेला हेमेट्सबर्गर: ONE Fight Night 35 के स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच में जीत के 4 तरीके

Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 30

ONE Fight Night 35 के ऐतिहासिक मेन इवेंट में दो बेहतरीन महिला स्ट्राइकर्स वेकेंट (रिक्त) ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए आमने-सामने होंगी।

शनिवार, 6 सितंबर को मौजूदा ONE विमेंस स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जैकी बुंटान दो खेलों की चैंपियन बनने का प्रयास करेंगी, जब उनका सामना ऑस्ट्रिया की उभरती हुई स्टार स्टेला हेमेट्सबर्गर से बैंकॉक, थाईलैंड के लुम्पिनी स्टेडियम में होगा।

आइए जानते हैं कि ONE Fight Night 35 के मेन इवेंट में जीत की कुंजी क्या रहेगी।

#1 बुंटान के आक्रामक बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन

बुंटान द्वारा लगातार आगे बढ़ते हुए पंच लगाने की कला अपने से लंबी प्रतिद्वंदी के खिलाफ अहम साबित होगी। मेक्सेन के खिलाफ उन्हें इसी वजह से सफलता मिली और वो अपनी दिग्गज विरोधी की काउंटर स्ट्राइकिंग से बच पाईं।

वो कई सारी स्ट्राइक्स के साथ आगे बढ़ीं और इस अटैक का अंत लेफ्ट बॉडी किक के साथ हुआ। इस कारण वो मेक्सन पर भारी पड़ीं।

हेमेट्सबर्गर की लंबाई की बढ़त को कम करने के लिए उन्हें यही प्लान अपनाना होगा। ऑस्ट्रियाई स्टार किक्स में माहिर हैं तो बुंटान को आगे आकर अटैक करना होगा। इसके अलावा उनके लेफ्ट हुक सबसे घातक होते हैं।

#2 हेमेट्सबर्गर द्वारा दूरी पर नियंत्रण

हेमेट्सबर्गर अपनी शारीरिक क्षमता और रेंज मूवमेंट की मदद से बुंटान को दूरी पर रखना चाहेंगी।

वो बुंटान से तीन इंच लंबी हैं और उनकी रीच (पहुंच) ज्यादा है तो दूरी पर रहते हुए स्कोर करने में मदद मिलेगी। उनकी किक्स बॉडी और सिर पर खतरनाक ताकत के साथ वार कर सकती हैं। इसके अलावा वो टीप (पुश किक) से बुंटान को दूरी पर रख सकती हैं।

बुंटान के आक्रामक रवैये से पार पाने के लिए हेमेट्सबर्गर को इन चीजों का शुरु से इस्तेमाल करना होगा। वो बॉडी किक्स को हेड किक्स में आसानी से बदलकर अपनी प्रतिद्वंदी को छका सकती हैं।

#3 बुंटान के डिफेंसिव काउंटर

बुंटान की डिफेंसिव स्किल्स और काउंटर स्ट्राइकिंग की क्षमता काफी अहम साबित हो सकती है।

वो ONE इतिहास में प्रभावशाली स्ट्राइक्स सहने के मामले में नीचे से पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने मेक्सेन के खिलाफ काफी सारे अटैक को सहकर तेज-तर्रार जवाब दिया था।

किकबॉक्सिंग क्वीन ने दबाव में काफी बेहतरीन संयम दिखाया है। उनका रक्षात्मक रवैया हेमेट्सबर्गर के किकिंग गेम के सामने कारगर रहेगा। डिफेंस के दम पर उन्हें अच्छे काउंटर का मौका मिलेगा, जो वो अपने ONE करियर में करती आई हैं।

#4 हेमेट्सबर्गर का आगे बढ़कर दबाव बनाना

हेमेट्सबर्गर द्वारा लगातार आगे बढ़कर अटैक करना बुंटान के खिलाफ काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

उन्होंने ONE Friday Fights में इसी रणनीति पर काम किया और लगातार विरोधियों के खिलाफ सफलता अर्जित की। चेलिना चीरिनो के खिलाफ घुटने के वार बहुत कारगर साबित हुआ था।

वो इस तरह के वार से बुंटान को लय में आने से रोक सकती हैं। बुंटान के खिलाफ हेमेट्सबर्गर को डटकर अपने कॉम्बिनेशंस का इस्तेमाल करना होगा।

मॉय थाई में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
nongoasa
nabilrambo
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled