केड ने अपनी सफलता की सबसे बड़ी वजह जुड़वा भाई टाय को बताया – ‘वो मेरे प्रति बहुत ईमानदार हैं’

Kade Ruotolo embraces Tye Ruotolo at ONE on Prime Video 3

भले ही केड रुओटोलो ने कई अविश्वसनीय उपलब्धियां अकेले हासिल की हों, लेकिन वो अब भी दुनिया भर में अपने जुड़वा भाई के साथ ही पहचाने जाते हैं।

20 साल के फाइटर और उनके भाई टाय रुओटोलो को ब्राजीलियन जिउ-जित्सु की विलक्षण प्रतिभा के रूप में जाना जाता है। केड जिस तरह से अपने ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल को इस सप्ताह डिफेंड करने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें ये अच्छी तरह से पता है कि भाई ने उनकी जबरदस्त सफलता में एक बड़ी भूमिका निभाई है।

इस शनिवार, 10 जून को ONE Fight Night 11: Eersel vs. Menshikov के को-मेन इवेंट में चैलेंजर टॉमी लेंगाकर के खिलाफ अपने विजय अभियान को जारी रखने की तमन्ना रखने वाले केड असलियत में अपनी मार्शल आर्ट्स की यात्रा के महत्वपूर्ण साधन के रूप में टाय का हवाला देते हैं।

अमेरिकी सनसनी ने ONEFC.com को बताया:

“मुझे नहीं लगता कि एक एथलीट के रूप में मेरे भाई की तुलना में ऐसी कोई चीज़ है, जिसने मुझे अकेले आगे बढ़ने में मदद की हो। दरअसल अनगिनत बार ऐसा हुआ, जहां मुझे नहीं लगता कि मैंने उनके बिना सफलता हासिल की होती।”

एक साथ मैट पर परिपक्व और BJJ में रंगीन बेल्ट रैंकों में अद्वितीय सफलता प्राप्त करते हुए रुओटोलो ब्रदर्स तब भी बच्चे ही थे, जब उन्होंने पहली बार प्रसिद्धि हासिल की थी।

उन्हें अब उस भरोसे का अहसास हो गया, जो फैंस ने उनके युवा कंधों पर रखा है और केड इसका श्रेय भाई के रूप में हमेशा एक बेहतरीन ट्रेनिंग पार्टनर को देते हैं, जो हर वक्त उन पर आने वाले दबाव को जांचते-परखते रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, दोनों का अनूठा रिश्ता सलाह-मशविरा के लिए एक-दूसरे के कोच के तौर पर काम आता है। उनके बीच ऐसा अटूट रिश्ता है, जो दूसरों में नज़र नहीं आता। वो दिन में 24 घंटे और साल में 365 दिन साथ ही रहते हैं।

उन्होंने बतायाः

“ऐसी बहुत सी चीजें है, जो टाय ने मेरी मदद करने के लिए की हैं। रोज़ की ट्रेनिंग से लेकर घंटों चलने वाली फाइट्स तक, जो हमने गैरेज में तब तक कीं, जब तक दोनों में से कोई टैप नहीं कर देता। हर फाइट जो हमने आपस में कीं, उसने बेहतर एथलीट के रूप में हमें विकसित किया। अगर हमारा साथ ना होता तो हम जहां तक पहुंचे हैं, उसके करीब भी ना जा पाते।

“मुझे नहीं लगता कि अगर वहां टाय ना होते तो मैं ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत पाता। उन्होंने कुछ बातें थीं, जो मुझे पहले ही बता दी थीं। ये ऐसी बातें थीं, जो आपका भाई ही आपको बताएगा बल्कि कोई नहीं। उदाहरण के तौर पर ‘तुम उस राउंड में बेहतर नहीं कर सके, तुम क्या कर रहे हो?’ वो मेरे प्रति पूरी तरह से ईमानदार हैं और आगे बढ़ने के लिए मुझे उनकी ज़रूरत है।”

केड ने माना कि टाय के साथ संघर्ष ने उनके अंदर की उथल-पुथल शांत की

केड रुओटोलो कहते हैं कि उनके जुड़वा भाई टाय रुओटोलो की तरह कड़ी ट्रेनिंग करने वाला साथी कोई और नहीं है, जिसने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत एथलीट बनाने में मदद की है।

इसके साथ ही दुनिया की बेहतरीन सुविधाओं से लैस अपने जिम में ये जुड़वा भाई घंटों तक बराबरी से मेहनत करते थे। उन्होंने जो मुकाबले जीते, वो बहुत कांटे के भी हो सकते थे, लेकिन उन्होंने उनको आसान प्रतिस्पर्धाओं में बदल दिया।

केड ने याद करते हुए बतायाः

“हम एक-दूसरे के साथ बहुत कठिन परिस्थितियों में बड़े हुए। इस वजह से मुझे लगता है कि हम कॉम्बैट स्पोर्ट्स में जिउ-जित्सु और MMA से प्यार करते हैं। हमें यही पसंद है। हम मुकाबला करने से हिचकिचाते नहीं। मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि हम अपनी पूरी जिंदगी एक-दूसरे से मुकाबला करते रहे हैं।”

हालांकि, मौजूदा ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन को लगता है कि दोनों भाई अब सरल होते जा रहे हैं क्योंकि वो अपनी जिंदगी के 20वें पड़ाव में पहुंच गए और हमेशा ही एक-दूसरे के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं।

ग्रैपलिंग की दुनिया में ढेर सारी प्रशंसाओं के साथ उनका प्रोफेशनल करियर दांव पर लगा है। ऐसे में उन्हें प्रतिस्पर्धा के लिए भी कुछ चीजें छोड़नी चाहिए और अपनी तीव्रता निचले स्तर पर कम से कम ज्यादातर समय के लिए समायोजित करनी चाहिए।

केड ने कहाः

“निश्चित रूप से हम कभी-कभी आपस में मुकाबले के दौरान हद से ज्यादा उत्साहित हो जाते हैं। हम इसे नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। वक्त के साथ बड़े होने पर हर समय फाइट्स होती रहेंगी। मेरा मतलब, कभी हमारी नाक से खून बह रहा होगा तो कभी कहीं से कट लगा होगा।

“हाल ही में हम इससे उबरे भी हैं। लगता है कि हम परिपक्व होने की कोशिश कर रहे हैं और ये बात महसूस करते हैं कि हम इस तरह से ज्यादा वक्त तक फाइट नहीं कर सकते हैं।”

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)