एड्रियानो मोरेस के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल ट्रायलॉजी बाउट से पहले डिमिट्रियस जॉनसन के बारे में 7 बेहद रोचक बातें जानिए

Adriano Moraes Demetrious Johnson ONE on Prime Video 1 1920X1280 64

डिमिट्रियस जॉनसन इतिहास के सबसे महान मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक हैं, लेकिन उन्होंने कोई शॉर्टकट अपना कर सफलता नहीं पाई है।

मौजूदा ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन 6 मई को ONE Fight Night 10 में एड्रियानो मोरेस के खिलाफ ट्रायलॉजी बाउट में अपने टाइटल को डिफेंड करेंगे। उन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना किया और कड़ी मेहनत करते हुए अपने लक्ष्यों को हासिल किया है।

इसी प्रतिबद्धता के कारण वो पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सफल हो पाए हैं, लेकिन अभी उनका ONE करियर लंबा चलने वाला है।

जॉनसन कोलोराडो के 1stBank सेंटर में अमेरिकी धरती पर होने वाले ONE के डेब्यू इवेंट में एक और वर्ल्ड टाइटल जीत हासिल करना चाहते हैं।

मोरेस के खिलाफ मैच से पहले यहां जानिए जॉनसन के बारे में 7 बेहद रोचक बातों को।

#1 अपनी मां से प्रेरणा ली

जॉनसन का पालन-पोषण उनकी मां कैरेन ने किया है जिन्हें कानों से सुनता नहीं था, मगर “माइटी माउस” इससे अंजान रहे।

उनकी मां ने कभी अपनी असमर्थता को अपने और लक्ष्यों के बीच नहीं आने दिया। वो परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई नौकरियां भी करती थीं।

अपनी मां को कड़ी मेहनत करते देख जॉनसन को भी अपने लक्ष्यों को हासिल करने की प्रेरणा मिली थी। 

#2 बचपन में दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा

जॉनसन को बचपन में अपने सौतेले पिता के दुर्व्यवहार का भी सामना करना पड़ा था।

मगर उन्होंने अपने सौतेले पिता के प्रति मन में बदले की भावना लाने के बजाय इस अनुभव से एक अच्छा इंसान बनने का प्रण लिया।

उन्होंने खुद से वादा किया कि वो भविष्य में अपने बच्चों का अच्छे से पालन-पोषण करेंगे। उन्होंने खराब परिस्थितियों से सकारात्मक और प्रोत्साहित रहने का सबक सीखा।

#3 उनकी पत्नी ने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया

जॉनसन को ये कहने में गर्व महसूस होता है कि उनकी पत्नी डेस्टिनी ने उन्हें सफल बनाने में बहुत योगदान दिया है।

उन दोनों की मुलाकात ‘रेड लॉबस्टर’ रेस्तरां में काम करने के दौरान हुई थी और अब 15 सालों से साथ हैं। डेस्टिनी हमेशा जॉनसन को उनके MMA करियर में सपोर्ट करती आई हैं।

उन्हीं के सपोर्ट और विश्वास के कारण “माइटी माउस” को हर बार बेहतर करने की प्रेरणा मिलती रही है। डेस्टिनी ने खुद अनुभव किया है कि मार्शल आर्ट्स के टॉप पर पहुंचने के लिए कितनी मेहनत की जरूरत होती है।

#4 उन्हें कड़ी मेहनत का महत्व पता है

जॉनसन 14 साल की उम्र से कई नौकरियां कर कड़ी मेहनत कर चुके हैं, जिससे अपने कॉम्बैट खेल में आगे बढ़ने के सपने को पूरा कर सकें।

वो जब UFC में अपना पहला वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले थे, तब भी जॉनसन अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए फैक्ट्री में फुल-टाइम कन्स्ट्रक्शन का काम किया करते थे।

उन्होंने पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद नौकरी छोड़ी थी। इसलिए ये कोई चौंकाने वाली बात नहीं कि वो एक वर्ल्ड-क्लास प्रोफेशनल एथलीट बनने के बाद भी कभी ट्रेनिंग मिस नहीं करते।

#5 फ्लाइवेट डिविजन में ढेरों ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं

“माइटी माउस” ने 12 बार के फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन के रूप में ONE में एंट्री ली थी। ये रिकॉर्ड उन्हें दुनिया का सबसे महान फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट साबित करता है।

काफी लोग उन्हें इतिहास का सबसे महान MMA एथलीट मानते हैं और अब ONE में उनकी सफलता ने उनकी विरासत को मजबूती दी है।

36 वर्षीय एथलीट ने 3 टॉप कंटेंडर्स को हराकर ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया और पिछले साल मोरेस को हराकर ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन बने।

अब उनका लक्ष्य 6 मई को अपने टाइटल को डिफेंड करना है, जो उनकी विरासत को ज्यादा मजबूत बनाएगा।

#6 पिता होने से अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है

किसी एथलीट के लिए वर्ल्ड चैंपियन बनना सम्मान की बात है, लेकिन जॉनसन कहते हैं कि पिता होना उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा का स्रोत है।

उनके 3 बच्चे हैं और “माइटी माउस” उन्हें सबसे अच्छे जीवन का अनुभव करवाना चाहते हैं।

किसी व्यक्ति को सफल होने के लिए बहुत त्याग करने पड़ते हैं, लेकिन AMC Pankration टीम के प्रतिनिधि मानते हैं कि काम और पर्सनल लाइफ में सामंजस्य बैठाना और अपने बच्चों के लिए हमेशा सामने मौजूद रहना उनके लिए सबसे अहम विषय है।

#7 उनके अंदर गेमिंग का जबरदस्त जुनून है

जब भी जॉनसन ट्रेनिंग नहीं कर रहे होते या परिवार के साथ समय नहीं बिता रहे होते, तब उन्हें वीडियो गेम्स खेलना बहुत पसंद है।

अमेरिकी स्टार के चैनल का नाम Mighty Gaming है, जहां वो वीडियो कॉटेन्ट का लाइव स्ट्रीम करते हुए अपने हजारों फैंस के साथ जुड़ते हैं।

वहीं MMA करियर की समाप्ति के बाद जॉनसन अपने गेमिंग के प्रति जुनून को बिजनेस का रूप देना चाहते हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
Tang Kai Gasanov
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage