इन 5 कारणों से ONE Fight Night 6 में माइकी मुसुमेची को हरा सकते हैं सयन खरटैक

SayanKhertek 1200X800

इस समय ONE Championship में BJJ और सैम्बो एथलीट्स की प्रतिद्वंदिता बड़े आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जिसमें अभी तक BJJ फाइटर्स बेहतर साबित हुए हैं।

मगर सयन खरटैक अपने प्रोमोशनल डेब्यू में सैम्बो की जीत का खाता खोलने के साथ-साथ ONE वर्ल्ड टाइटल भी जीतना चाहते हैं।

शनिवार, 14 जनवरी को ONE Fight Night 6: Superbon vs. Allazov में खरटैक ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची को चैलेंज करेंगे।

वो चाहे ONE Championship और नो-गी सबमिशन ग्रैपलिंग में नए हों, लेकिन रूसी स्टार एक वर्ल्ड-क्लास फाइटर हैं और उनकी स्किल्स से पार पाना आसान नहीं है।

यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में कि क्यों खरटैक, मुसुमेची को हराकर नए वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं।

वो 2022 में सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन बने

इस साल “डार्थ रिगाटोनी” ने खुले तौर पर उनके भार वर्ग के सभी टॉप सैम्बो एथलीट्स को चुनौती दी थी।

2022 में सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन बने खरटैक ने इस चुनौती को स्वीकार किया। वो 2 महीनों पहले सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन बने हैं और अब उन्हें मुसुमेची के खिलाफ चैंपियनशिप मैच दिया गया है।

35 वर्षीय स्टार इस समय सैम्बो के टॉप पर हैं और अब सबमिशन ग्रैपलिंग में भी अपना परचम लहराना चाहते हैं।

10 सालों से ज्यादा का अनुभव है

आप शायद ना जानते हों, लेकिन खरटैक को अच्छा खासा अनुभव प्राप्त है।

वो पिछले 10 सालों से भी ज्यादा समय से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सैम्बो फाइट्स का हिस्सा बनते रहे हैं और यही अनुभव उन्हें सर्कल में जीतने में मदद कर सकता है।

खरटैक ने 2012 सैम्बो वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में कांस्य पदक जीता था। उसके 5 साल बाद वो पहली बार सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन बने और खुद को दुनिया के बेस्ट सैम्बो एथलीट्स में से एक के रूप में स्थापित किया।

एक सफल जूडो एथलीट रहे हैं

https://www.instagram.com/p/BXk52DbBLkn/

सैम्बो के अलावा भी रूसी एथलीट एक अन्य खेल में महारत रखते हैं।

खरटैक जूडो में ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं और कई उपलब्धियां भी हासिल की हैं, जिनमें कई मेडल्स और अंतर्राष्ट्रीय लेवल के टूर्नामेंट्स में जीत भी शामिल है।

सैम्बो की तरह जूडो एथलीट्स को भी टेकडाउंस के लिए जाना जाता है और खरटैक कई बार साबित कर चुके हैं कि वो टॉप लेवल के ग्रैपलर्स को भी टेकडाउन करने की काबिलियत रखते हैं।

टॉप पोजिशन में आकर बहुत खतरनाक बन जाते हैं

https://www.instagram.com/p/CI-CNwrBlNi/

अपने सैम्बो करियर में खरटैक ने दिखाया है कि वो टॉप पोजिशन में आकर बहुत खतरनाक फाइटर बन जाते हैं और यही स्किल उन्हें मुसुमेची के गार्ड को भेदने में मदद कर सकती है।

सैम्बो के खेल में कोई फाइटर अपने विरोधी को ज्यादा देर तक बॉटम पोजिशन में रख पॉइंट्स स्कोर कर सकता है, जो असल में पिन होता है। रूसी एथलीट ने इसी मूव के जरिए कई हाई-प्रोफाइल मैचों में जीत दर्ज की है क्योंकि टॉप पोजिशन में आते ही वो अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव को बढ़ाना शुरू कर देते हैं।

वो बहुत ताकतवर हैं

https://www.instagram.com/p/CgZwt85INbS/

आप खरटैक के सैम्बो करियर पर नजर डालेंगे तो आपको पता चलेगा कि उन्हें ताकत में मात देना लगभग असंभव है।

चाहे उनके थ्रो करने के तरीके की बात करें या पिन के तरीके की, ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर निःसन्देह मुसुमेची के अभी तक के सबसे कठिन प्रतिद्वंदी साबित होंगे।

ONE Fight Night 6 में उन्हें “डार्थ रिगाटोनी” के जिउ-जित्सु गेम को काउंटर करने के लिए अपनी एथलेटिक एबिलिटी पर निर्भर करना होगा।

विशेष कहानियाँ में और

nongoasa
nabilrambo
Sinsamut Klinmee And George Jarvis scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 6 scaled
Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 14 scaled
abdullarambo
Mohammad Siasarani Jo Nattawut ONE Friday Fights 137 9 scaled
Saemapetch Fairtex Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 31 25 scaled
Rambolek Dmitrii Kovtun ONE Fight Night 35 1 scaled
Kongthoranee ONE Friday Fights 39 Open Workout76