14 मार्च को होने वाले ONE Fight Night 41: Sinsamut Vs. Jarvis से जुड़े 5 सबसे अहम सवाल

HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled

ONE Championship बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ONE Fight Night 41: Sinsamut vs. Jarvis के साथ वापसी कर रहा है।

मेन इवेंट मैच में दो पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स, सिंसामट क्लिनमी और जॉर्ज जार्विस, की टक्कर एक बेहद अहम लाइटवेट मॉय थाई मैच में होगी।

इस इवेंट में वर्ल्ड टाइटल, खिताबी मैच में बढ़ती की राह और बहुत कुछ दांव पर लगा होगा। इससे पहले जानते हैं कि वो कौन से सवाल हैं, जिनके जवाब यहां मिलेंगे।

#1 दो पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स की टक्कर में कौन विजेता बनेगा?

क्लिनमी और जार्विस दोनों को मौजूदा ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल के खिलाफ हार मिली है और अब वो लुम्पिनी स्टेडियम में दोबारा खिताबी मैच हासिल करने के लिए भिड़ते दिखेंगे।

30 वर्षीय थाई 83-21 के रिकॉर्ड, जिसमें पांच प्रमोशनल जीत शामिल हैं, के साथ उतरेंगे। ONE में उनका नॉकआउट रेट 80 फीसदी का है। वो अपने बच्चे के जन्म के बाद तरोताजा होकर वापसी कर जीत के साथ साल का खाता खोलना चाहेंगे।

वहीं पूर्व WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन की बात करें तो पिछले मैच में हारने से पहले लगातार चार फाइट में जीत के रथ पर सवार थे। अगर उन्होंने क्लिनमी को पराजित कर दिया तो दोबारा खिताबी दौड़ में काफी आगे निकल जाएंगे।

#2 क्या MMA के बाद सबमिशन ग्रैपलिंग में लौट रहे रुओटोलो पर भारी पड़ेंगे जावोर्स्की?

ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो को दुनिया के सबसे बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक माना जाता है। 23 वर्षीय स्टार ने प्रमोशन में रहते हुए सबमिशन ग्रैपलिंग और MMA में 10-0 का शानदार रिकॉर्ड बनाया है।

शुरुआत में आठ जीत सबमिशन ग्रैपलिंग में दर्ज करने के बाद उन्होंने MMA का रुख किया और दो अपराजित फाइटर्स, एड्रियन ली और शोज़ो इसोजीमा, को पराजित किया। अब सवाल यही है कि क्या को-मेन इवेंट मैच में वो फिर से सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों में पहले के जैसा प्रदर्शन कर पाएंगे?

पावेल जावोर्स्की के पास इस तरह की कोई समस्या नहीं है। उनका ध्यान सिर्फ और सिर्फ BJJ पर केंद्रित रहा और उन्होंने 2025 में तीन शानदार खिताब जीते।

21 वर्षीय पोलिश स्ट्राइकर को अपने लेग लॉक्स और तकनीकी खेल के लिए जाना जाता है। रुओटोलो पर आई जीत उन्हें पोलैंड का पहला ONE वर्ल्ड चैंपियन बना देगी।

#3 क्या ह्यू का परफेक्ट रिकॉर्ड बरकरार रहेगा?

ह्यू के सामने अभी तक 12 विरोधी आए और सभी को हार का सामना करना पड़ा है। Team Mehdi Zatout और TEAM3K के स्टार अपने विपक्षियों को न सिर्फ हराते हैं बल्कि उन्हें ध्वस्त कर देते हैं। ONE में 4-0 का रिकॉर्ड कायम कर चुके जापानी किकबॉक्सर ने आखिरी मैच में जॉर्डन एस्टुपिनन को हराकर 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस जीता।

अब उनका सामना एक खतरनाक प्रतिद्वंदी सुआब्लैक टोर प्रान49 से फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मैच में हो रहा है। 29 वर्षीय थाई स्टार ने बेंटमवेट डिविजन में अपना दबदबा बनाकर 6-0 का रिकॉर्ड कायम करते हुए 1,00,000 यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट जीता था।

अब वो फ्लाइवेट में आकर अपनी स्किल्स को नए स्तर पर लेकर जाना चाहेंगे। सुआब्लैक का प्रयास रहेगा कि वो शानदार जीत दर्ज कर खिताबी मैच की ओर बढ़ें।

#4 क्या यू यौ पुई उसी फॉर्म को वापस पाएंगी जिसने उन्हें कॉन्ट्रैक्ट दिलवाया?

यू यौ पुई का ग्लोबल स्टेज पर प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है और अब वो एटमवेट मॉय थाई मैच में एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक के खिलाफ वापसी कर रही हैं।

33 वर्षीय स्टार ने ONE Friday Fights सर्किट पर लगातार पांच जीत दर्ज कर छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीता और फिर यूएस प्राइमटाइम डेब्यू को अपने नाम किया। मगर उसके बाद उन्होंने दो मैच गंवा दिए।

उनकी प्रतिद्वंदी सुपरगर्ल की बात करतें तो उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 40-7 है, जिसमें संगठन में आईं तीन जीत शामिल हैं। वो लंबे समय के बाद वापसी कर रही हैं, लेकिन उससे पहले वो शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं, जिसमें स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ कड़ी टक्कर भी शामिल है।

अब सवाल यही उठता है कि क्या यू पुरानी फॉर्म दिखा पाएंगी या फिर सुपरगर्ल शानदार वापसी करेंगी?

#5 डेब्यू करने जा रहे स्टार्स ग्लोबल स्टेज पर कैसा प्रदर्शन करेंगे?

जावोर्स्की के खिलाफ ONE Fight Night 41 में तीन स्टार्स डेब्यू करने जा रहे हैं, जिन पर सभी की नजरें टिकी होंगी।

फेदरवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में इंग्लिश स्ट्राइकर बेन वूलिस का सामना पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर से होगा। वूलिस शानदार स्ट्राइकिंग और तकनीकी गेम को लिए आ रहे हैं।

ब्राजीलियाई स्टार फैबियो “द जायंट” हेनरिके की टक्कर स्ट्रॉवेट MMA मैच में ली “द फ्लैश” सेउंग चेओल से होगी।

वहीं अंत में अपराजित कनाडाई फाइटर अनास्तासिया “एनीमेल” निकोलाकाकोस एटमवेट MMA मैच में डेब्यू करते हुए तीन बार की ब्राजीलियाई किकबॉक्सिंग चैंपियन विक्टोरिया “विक” सूज़ा से भिड़ेंगी।

किकबॉक्सिंग में और

HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts
rodtak
Chatpichit Tubtimthong OFF144 1920X1280 scaled
Vero ShirCohen OFF 1920X1280 scaled