5 उभरते हुए स्टार्स जिन्होंने 2024 में कामयाबी की नई ऊंचाइयां हासिल कीं

Nabil Anane Soe Lin Oo ONE Friday Fights 81 11

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship में सबसे प्रतिशाली स्टार्स अपनी कला दिखाते हैं।

साल 2024 में कई सारे बेहतरीन एथलीट्स ने अपने करियर को आगे बढ़ाते हुए खुद को डिविजन के गंभीर खतरे के रूप में पेश किया। वहीं कुछ ने 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट जीतने का सपना भी पूरा किया।

आइए बीते साल के ऐसे ही पांच उभरते हुए ONE Championship स्टार्स पर चर्चा करते हैं।

#1 “रग रग” ओमार केन

Anatoly Malykhin Oumar Kane ONE 169 78

“रग रग” ओमार केन ने 2024 में अपने देश सेनेगल के गर्व और सम्मान को बहुत बढ़ाया। 32 वर्षीय सुपरस्टार ने तब के तीन डिविजन ONE MMA वर्ल्ड चैंपियन एनातोली मालिकिन को नवंबर महीने में हुए ONE 169 में हेवीवेट खिताब के लिए चैलेंज किया।

सेनेगली सुपरस्टार ने पांच राउंड तक मालिकिन को छकाया और नए ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने का ऐतिहासिक कारनामा किया।

सेनेगल में हीरो वाले स्वागत के बाद “रग रग” 2025 में नई उड़ान भरना चाहेंगे।

#2 नबील अनाने

नबील अनाने ने 2024 में अपराजित रहकर साबित किया कि वो बड़े सुपरस्टार बनने की राह पर हैं। अल्जीरियाई-थाई स्टार ने बीते साल बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन के टॉप स्टार्स को हराकर 3-0 का रिकॉर्ड कायम किया।

इसकी शुरुआत उन्होंने ONE Friday Fights 69 में कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई को नॉकआउट कर की थी। उसके बाद 20 वर्षीय स्टार ने ONE Fight Night 24 में पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर फिलिपे लोबो को हराया।

साल के अपने अंतिम मैच में उनका सामना सोई लिन ऊ से हुआ और एक शानदार जीत अपने नाम की। अब उनकी लगातार जीतों का सिलसिला पांच हो गया है, जिसे वो 2025 में और आगे ले जाना चाहेंगे।

#3 जोहान एस्टुपिनन

जोहान एस्टुपिनन पिछले साल ONE में आए सबसे मनोरंजक एथलीट हो सकते हैं। 22 वर्षीय स्टार ने अपनी ऊर्जा और स्ट्राइकिंग से फैंस का मनोरंजन किया।

“पांडा किक” ने ONE Friday Fights 64 में कुओटा ओमोरी को मात्र 27 सेकंड में नॉकआउट कर अपनी स्किल्स का प्रदर्शन किया। उसके बाद उन्होंने लगातार तीन और जीत अपने नाम कीं और आखिरी दो मुकाबलों में प्रदर्शन के लिए 50,000 यूएस डॉलर्स के परफॉर्मेंस बोनस जीते।

इस तरह JCFernandez और Team CSK स्टार ने अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को 26-0 किया और अब ONE 170 में उनका सामना एक और उभरते हुए स्टार जोहान गज़ाली से होगा।

#4 एड्रियन ली

एड्रियन “द फिनोम” ली ONE 167 में बहुप्रतीक्षित प्रोफेशनल डेब्यू में अपने परिवार के नाम पर खरे उतरे और शानदार जीत के साथ आगाज किया।

उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई विरोधी को स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग में पछाड़ते हुए दूसरे राउंड में रीयर-नेकेड चोक से जीत हासिल की। उसके बाद ली ने दूसरी फाइट में निको कोर्नेहो को सबमिशन से हराकर पूरे डिविजन को सावधान कर दिया।

उनकी ये जीत अमेरिकी फैंस के सामने ONE 168: Denver में आई थी। इससे 18 वर्षीय स्टार का ONE रिकॉर्ड 2-0 हो गया।

#5 अलेक्सिस निकोलस

Regian Eersel Alexis Nicolas ONE Fight Night 21 20

अलेक्सिस “बारबोज़ा” निकोलस ने 2024 में उस सुपरस्टार को हराया, जो पिछले आठ सालों से अपराजित थे और इसी क्रम में ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की।

उन्होंने साल की शुरुआत ONE Friday Fights 47 में मागोमेद मागोमेदोव के खिलाफ डेब्यू करते हुए जीत के साथ की। इस दमदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ONE Fight Night 21 में रेगिअन इरसल के खिलाफ टाइटल मैच हासिल कर लिया।

उस समय “द इम्मोर्टल” 22 फाइट्स लगातार जीत चुके थे और प्रमोशन में उनका रिकॉर्ड 10-0 था। इसके अतिरिक्त उनके पास ONE लाइटवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल थे।

लेकिन निकोलस ने दूसरे राउंड में नॉकडाउन हासिल कर इरसल को मात देने में सफलता पाई और नए ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बन गए। फिर दोनों का रीमैच ONE Fight Night 25 में हुआ और इरसल ने अपना बदला पूरा किया।

जिस तरह से दो मैचों का परिणाम रहा है, इनके बीच तीसरा मैच जरूर होगा।

किकबॉक्सिंग में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage