3 कारण क्यों युवा मॉय थाई सनसनी जोहान गज़ाली अगले रोडटंग हो सकते हैं

Johan Ghazali Tai Sor Jor Piek Uthai ONE Friday Fights 18 19

सिर्फ 17 साल की उम्र में मॉय थाई सनसनी जोहान गज़ाली को ONE Championship का अगला सुपरस्टार माना जा रहा है।

मलेशियाई-अमेरिकी स्टार ने ONE Friday Fights में लगातार चार जीत हासिल कर छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। वो अब शनिवार, 9 दिसंबर को ONE Fight Night 17 में अमेरिकी प्राइमटाइम पर फाइट करते हुए नजर आएंगे।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले फ्लाइवेट मैच में गज़ाली का सामना मैक्सिकन स्ट्राइकर एडगर तबारेस से होगा। वो एक और दमदार प्रदर्शन कर अपने करियर को नए आयाम पर ले जाना चाहेंगे।

“जोजो” के पास अभी विकसित होने और आगे बढ़ने का बहुत समय है। काफी सारे लोगों का मानना है कि वो लंबे समय से चैंपियन बने हुए ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन की तरह बड़ा नाम बना सकते हैं।

आइए ऐसे ही तीन कारणों पर चर्चा करते हैं।

#1 जबरदस्त प्रदर्शन

गज़ाली के अभी तक के ONE Championship करियर की एक बात जो अलग दिखी, वो ये कि उन्हें फाइट के दौरान तेज गति बनाकर रखना पसंद है।

Rentap Muay Thai टीम के प्रतिनिधि अटैक करना नहीं छोड़ते और उनके सामने जो भी आता है, उसका डटकर सामना करते हैं।

ठीक “द आयरन मैन” की तरह ही गज़ाली भी मैच शुरु होते ही अपने विरोधी के पास आकर हमलों की बारिश कर देते हैं और पीछे हटने का नाम नहीं लेते।

उनके मैचों में कभी भी बोर करने वाला पल नहीं आता और फैंस को वैसा ही अनुभव होता है, जैसे वो रोडटंग के एक्शन से भरपूर मुकाबले देख रहे हों।

#2 कभी पीछे नहीं हटते

रोडटंग अपने ऊपर किए गए हमलों को सहन कर लेते हैं और विरोधियों को अधिक ताकत से वार करने के लिए चिढ़ाते हैं। गज़ाली ने अपने शुरुआती मुकाबलों में इसी तरह का जज्बा दिखाया है।

“जोजो” अपने विरोधियों को रेंज में आने के लिए ललकारते हुए अपने सर्वश्रेष्ठ शॉट्स लगाते हैं। उन्हें आत्मविश्वास है कि अगर वो इस तरह से अटैक करेंगे तो उन्हें ही बढ़त हासिल होगी।

इस तरह का आत्मविश्वास बहुत ही कम युवाओं में होता है और ये प्राकृतिक रूप से आता है। यही झलक फैंस को रोडटंग में भी देखने को मिलती है।

गज़ाली ने ONE Friday Fights 18 में टाई सोर जोर पिएक उथाई के खिलाफ हुए मैच के तीसरे राउंड में ताने मारकर उन्हें आगे आने पर मजबूर किया और फिर एक शानदार नॉकआउट जीत दर्ज की थी।

#3 फैन फेवरेट बनते जा रहे हैं 

रोडटंग जितनी कामयाबी हासिल करने के लिए उन्हें अभी बहुत लंबा सफर तय करना है, लेकिन गज़ाली ने अभी से अपना फैन बेस बनाना शुरु कर दिया है।

उभरते हुए फ्लाइवेट स्टार के पास टैलेंट, करिश्माई व्यक्तित्व और दिलचस्प मुकाबले देने की काबिलियत है और इन बातों की वजह से फैंस उनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं।

“जोजो” ना सिर्फ रिंग में अपना नाम बनाने के लिए काम कर रहे हैं बल्कि फैंस से मिलने और बातें करने का भी समय निकालते हैं।

गज़ाली ने खुद के लिए एक शानदार नींव तैयार कर ली है और वो भविष्य में इसे मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।

मॉय थाई में और

Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)