मंसूर मलाचिएव के बारे में
मंसूर मलाचिएव मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के एक दमदार फाइटर हैं, जिनका जन्म रूस के प्रतिभाशाली क्षेत्र दागेस्तान में हुआ। ये इलाका विश्वस्तरीय रेसलर्स के लिए जाना जाता है और मलाचिएव ने भी कम उम्र से ही रेसलिंग शुरू कर दी थी। हालांकि, उनका सपना हमेशा MMA में हाथ आजमाने का था और 2014 में उन्होंने आखिरकार इस खेल में कदम रखा।
दागेस्तान के कई रेसलर्स की तरह मलाचिएव का MMA में बदलाव बेहद स्वाभाविक रहा। जून 2014 में उन्होंने अपने प्रोफेशनल डेब्यू मुकाबले में पहले ही राउंड में किमुरा लॉक के जरिए प्रतिद्वंदी को सबमिट कर दिया। इसके बाद उन्होंने रूसी सर्किट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10-0 का बेदाग रिकॉर्ड बनाया, जिसमें 80 प्रतिशत फिनिशिंग रेट शामिल था। इसी दौरान वो Eagle FC के दो अलग-अलग वेट डिविजन के चैंपियन भी बने।
वर्तमान में मलाचिएव मॉस्को में रहते हैं और Universal Fighters जिम में रूस के कई बेहतरीन फाइटर्स के साथ ट्रेनिंग करते हैं। अब वो अपनी दमघोंटू रेसलिंग स्टाइल को ग्लोबल स्टेज पर दिखाते हुए ONE वर्ल्ड टाइटल जीतने का सपना पूरा करना चाहते हैं।
उन्होंने जून 2023 में ONE Championship में अपने डेब्यू मुकाबले में जेरेमी मिआडो को फिनिश करके शानदार छाप छोड़ी। हालांकि, अक्टूबर में उन्हें अपने करियर की पहली हार का सामना करना पड़ा, जब पूर्व ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ पैचीओ ने कड़े मुकाबले में निर्णय से जीत हासिल की।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
| रिजल्ट | खेल | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
जीत
MMA
सबमिशन
SUB
राउंड 2 (2:09)
|
MMA |
सबमिशन
राउंड 2 (2:09)
|
राउंड 2 (2:09) |
|
जैरेड ब्रूक्ससंयुक्त राज्य अमेरिका
|
संयुक्त राज्य अमेरिका |
ONE Fight Night 36: Prajanchai vs. Di Bella II |
|||||
|
जीत
MMA
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 3 (5:00)
|
MMA |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (5:00)
|
राउंड 3 (5:00) |
|
बोकांग मासूनयानेदक्षिण अफ्रीका
|
दक्षिण अफ्रीका |
ONE Fight Night 25: Nicolas vs. Eersel II |
|||||
|
जीत
MMA
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 3 (5:00)
|
MMA |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (5:00)
|
राउंड 3 (5:00) |
|
योसूके सारूटाजापान
|
जापान |
ONE Fight Night 19: Haggerty vs. Lobo |
|||||
|
हार
MMA
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 3 (5:00)
|
MMA |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (5:00)
|
राउंड 3 (5:00) |
|
जोशुआ पैचीओफिलीपींस
|
फिलीपींस |
ONE Fight Night 15: Le vs. Freymanov |
|||||
|
जीत
MMA
सबमिशन
SUB
राउंड 1 (4:31)
|
MMA |
सबमिशन
राउंड 1 (4:31)
|
राउंड 1 (4:31) |
|
जेरेमी मिआडोफिलीपींस
|
फिलीपींस |
ONE Fight Night 11: Eersel vs. Menshikov |
|||||