विक्टोरिया लिपियांस्का ने एम्बर किचन पर मिली कठिन जीत के बताए राज

Viktoria Lipianska defeats Amber Kitchen at ONE: IMMORTAL TRIUMPH via split decision

विक्टोरिया लिपियांस्का ने वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में एक ऐतिहासिक कार्ड पर अपनी ONE सुपर सीरीज की शुरुआत की और उनका प्रदर्शन इसके लिए बेहतरीन रहा।

गत शुक्रवार 6 सितंबर को ONE: इम्मोर्टल ट्राइंफ पर 22 वर्षीय WMF मुवा थाई विश्व चैंपियन ने एम्बर “ऐके47” किचन के साथ तीन राउंडों की कड़ी फाइट की और जीत हासिल करने के बार राहत की सांस ली।

फु थो इंडोर स्टेडियम में दो शैलियों के बीच एक शानदार टकराव देखने को मिला। इसमें दोनों महिला फाइटरों ने अपनी जीत के लिए भरपूर कौशल का उपयोग किया, लेकिन लिपियांस्का की ताकतवर मुक्केबाजी और मजबूत क्लिनिकल खेल के चलते उन्हें विभाजित निर्णय से जीत हासिल हुई।

Viktoria Lipianska lands a kick on Amber Kitchen at ONE: IMMORTAL TRIUMPH

पहले ऑल-ONE सुपर सीरीज कार्ड पर उसके शानदार प्रदर्शन के बाद, स्लोवाकियन ने एक्शन की रात के बारे में बताया कि कैसे उन्होंने अपने मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जीत हासिल की।

ONE Championship: ONE सुपर सीरीज में आप अपनी पहली जीत हासिल करके कैसा महसूस कर रही हैं?

विक्टोरिया लिपियांस्का: इस लड़ाई के लिए मेरे पास एक उचित रणनीति थी। मैंने एम्बर की शैली के लिए बहुत तैयारी की थी। मुझे पता था कि उनके खिलाफ वास्तव में अच्छी तैयारी करने की आवश्यकता है।

मैंने अपने प्रशिक्षक के साथ उनके बारे में गहन चर्चा की और एक रणनीति बनाकर उस पर काम किया था। हमने तय किया था कि कैसे स्कोर किया जाए और फाइट में उन पर दबाव बनाया जाए। मेरे लिए जीत की चाबी अपनी रणनीति का पालन करना और प्रशिक्षक की बात को ध्यान से सुनना था।

यह बहुत अच्छी फाइट रही। मैंने प्रशिक्षण के दौरान तैयार की रणनीति के अनुसार काम किया और 100 प्रतिशत निर्देशों का पालन किया। मैं अपने ट्रेनर उमर अहमद और अपने परिवार को धन्यवाद देना चाहती हूं। उनके बिना, मैं ऐसा नहीं कर सकती थी।

Viktoria Lipianska listens to her coach between rounds against Amber Kitchen at ONE: IMMORTAL TRIUMPH

ONE: क्या आप हमेशा अपने प्रतिद्वंद्वी के लिए इतनी ही सजगता से योजना बनाती हैं?

विक्टोरिया लिपियांस्का: हमेशा नहीं, लेकिन मैं एक लड़ाई से पहले एक रणनीति के साथ रिंग में उतरना पसंद करती हूं। थाई मुक्केबाजी में आप हर चीज का उपयोग कर सकते हैं – घूंसे, घुटने, कोहनी, किक, क्लिनिक – आपके सिर में बहुत सारी चीजें होती हैं और हर प्रतिद्वंद्वी वास्तव में अलग होता है। मुझे अपने ट्रेनर के साथ विचार-मंथन करना और सही तकनीकों और रणनीति को चुनना पसंद है।

इस फाइट के लिए मुझे पता था कि मुझे 1,000 प्रतिशत तैयार होने की जरूरत है, इसलिए मैने पूरी फाइट में शिविर में तैयार की रणनीति के हिसाब से ही लड़ी थी। इस मैच के लिए मैने पिछले दो माह से कई विशेष चीजों का प्रशिक्षण लिया था।

ONE: आपने अपनी मुक्केबाजी के साथ अच्छा स्कोर किया और कुछ बहुत ही ताकतवद दाहिने हाथ का उपयोग किया। क्या आपके प्रतिद्वंद्वी की कठोरता ने आपको चौंका दिया था?

विक्टोरिया लिपियांस्का: वह बहुत छोटी है, लेकिन वह बहुत मजबूत है। वह इस फाइट के लिए वास्तव में तैयार थी और वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रही थी। मुझे पता था कि यह आसान नहीं होगा और मैं उसे महज एक पंच से फिनिश नहीं कर सकती हूं। वह शॉट्स को खड़ा कर सकती थी, इसलिए मुझे अगली बार और जोर से पंच मारने की जरूरत है!

Viktoria Lipianska's boxing scores on Amber Kitchen at ONE: IMMORTAL TRIUMPH
ONE: अंतिम बेल बजने के बाद आप कितने आश्वस्त थे कि आप ही जीतेंगे?

विक्टोरिया लिपियांस्का: आप कभी नहीं जानते क्योंकि हर जज अलग है और उनमें से कुछ अलग-अलग चीजें देखते हैं, लेकिन मुझे यकीन था कि मैं जीत गई हूं। मैंने तीनों राउंड में दबाव बनाया था और मुझे लगा कि मैने पंच, कोहनी, क्लिनिक के साथ अधिक स्कोर किया है।

जब मैंने सुना कि यह एक विभाजित निर्णय था, तो मैं उसके साथ अच्छा महसूस कर रही थी। मेरी विरोधी ने मुझे कुछ किक और पंच मारे थे, लेकिन मुझे यकीन था कि मैं थ्रो और दबाव के कारण जीत हासिल कर पाई हूं। मैने अपने हाथों से बहुत स्कोर किया था।

ONE: इतने बड़े मंच पर पहली बार प्रदर्शन करके आपको कैसा लगा और इसका आपके प्रदर्शन पर असर पड़ा?

विक्टोरिया लिपियांस्का: यह वास्तव में कठिन था क्योंकि मैंने कभी इतने बड़े शो पर फाइट नहीं की थी। मैं बहुत उत्साहित थी, यह मेरे लिए वास्तव में बहुत बड़ी बात थी। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना चाहती थी।

मैंने अपने तैयारी शिविर से बहुत कुछ सीखा था। ऐसे में मैंने फाइट में अपने प्रशिक्षण व रणनीति के अनुसार काम करते हुए जीत हासिल कर ली।

Viktoria Lipianska lands a jab on Amber Kitchen at ONE: IMMORTAL TRIUMPH

ONE: आपने इस जीत से क्या सबक लिया हैं?

विक्टोरिया लिपियांस्का: जब मैंने फाइट का वीडियो देखा तो मैंने कुछ ऐसी चीजें देखीं जिन पर मुझे काम करने की जरूरत है। मुझे थाई मुक्केबाजी से प्यार है। यह अभी भी मुझे एक बेहतर इंसान और बेहतर फाइटर बनने की चुनौती दे रही है।

मैं उन चीजों को देखती हूं जिन पर मैं अगली बार बेहतर कर सकूं। मुझे लगा कि मैं और अधिक किक्स का उपयोग कर सकती थी या फिर अधिक किक्स के साथ पंचों का संयोजन बना सकती थी। ऐसे में अब मैं खुद को बेहतर बनाने और अगली बार बेहतर प्रदर्शन देने के लिए उत्साहित हूं। मैं और अधिक मेहनत करूंगी।

ONE: वियतनाम और स्टेडियम में ONE का अनुभव कैसा रहा?

विक्टोरिया लिपियांस्का: थाई मुक्केबाजी में यह मेरे लिए अब तक का सबसे अच्छा अनुभव था। मैं इतने महान लोगों से मिली और मैंने वियतनाम में एक अद्भुत संस्कृति और देश को देखा।

मुझे अपने पूरे दिल से थाई मुक्केबाजी पसंद है और मैं इसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकती कि मेरे लिए इसका हिस्सा बनने का क्या मतलब है। मैं अगली चुनौतियों के लिए सुपर उत्साहित हूं। मैं वास्तव में रिंग से प्यार करती हूं। वियतनाम में भीड़ अद्भुत थी। उन्होंने मेरे लिए खुशी जताई और माहौल अद्भुत था – मैंने इसे रिंग में महसूस किया।

घर के लोग भी मेरे लिए खुश थे। मैने तीन राउंड के बाद जीत हासिल की। इस पर मुझे बहुत खुशी हुई। यह मेरे लिए बहुत बड़ा जज्बा था।

Viktoria Lipianska celebrates her win against Amber Kitchen at ONE: IMMORTAL TRIUMPH via split decision

ONE: आप एक्शन में फिर कब वापसी करना चाहेंगी?

विक्टोरिया लिपियांस्का: मैं इस साल ONE Championship के साथ कम से कम एक और फाइट करना चाहती हूं, क्योंकि मैं वहां वापस जाना पसंद करूंगी। सभी लोगों से फिर से मिलना और फिर से उस रिंग में खड़ी होना चाहती हूं।

न्यूज़ में और

Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19