ONE Fight Night 7 में 2 फाइटर्स ने 50,000 यूएस डॉलर्स के परफॉर्मेंस बोनस जीते

Tawanchai PK Saenchai Jamal Yusupov ONE Fight Night 7 1920X1280 26

2 सुपरस्टार फाइटर्स शनिवार को थाईलैंड के बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए ONE Fight Night 7: Lineker vs. Andrade II में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 50,000 अमेरिकी डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस घर लेकर गए।

BJJ ब्लैक बेल्ट टॉमी लेंगाकर और अपने फेदरवेट मॉय थाई खिताब का बचाव करने वाले तवनचाई पीके साइन्चाई को उनके जबरदस्त प्रदर्शन के लिए ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने परफॉर्मेंस बोनस देकर सम्मानित किया।

तवनचाई ने को-मेन इवेंट में अपने पहले ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को बिना ज्यादा मशक्कत किए आसानी से डिफेंड कर लिया।

थाई दिग्गज ने पहले ही राउंड में एक मिनट के अंदर चैलेंजर जमाल युसुपोव को ढेर करते हुए परफॉर्मेंस बोनस हासिल कर लिया।

तवनचाई ने बाउट को फिनिश करने में महज 49 सेकंड का समय लगाया। उन्होंने एक खतरनाक लेग किक की बदौलत प्रतिद्वंदी को नॉकआउट कर दिया, जिसके बाद “जानिसरी” को फाइट तो दूर चलने तक में परेशानी होने लगी।

उधर, लेंगाकर ने 3 मिनट से भी कम समय में कई बार के सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन ऊअली कुरझेव को लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग बाउट में नॉकआउट करके इवेंट का पहला परफॉर्मेंस बोनस जीता।

नॉर्वे के फाइटर ने शुरुआती बैल बजने से ही लगातार हमले किए और प्रतिद्वंदी के पैर को जकड़कर बुरी तरह अपने जाल में फंसाते हुए बेहतरीन हील हुक से फिनिश कर दिया। इस जीत के साथ उन्होंने 50,000 अमेरिकी डॉलर्स के चेक को भी अपने लिए सुरक्षित कर लिया।

न्यूज़ में और

NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled