ONE Fight Night 31 के रीमैच में कोंगथोरानी ने नोंग-ओ को हराकर आलोचकों को शांत करने की शपथ थी

Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hama ONE Fight Night 28 74

कोंगथोरानी सोर सोमाई इस बार निर्णायक तरीके से जीतने की प्लानिंग कर रहे हैं, जब 3 मई को ONE Fight Night 31 के मेन इवेंट में उनका सामना दिग्गज स्ट्राइकर नोंग-ओ हामा से रीमैच में होगा।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले बहुप्रतीक्षित फ्लाइवेट मॉय थाई मैच के लिए 28 वर्षीय स्टार अपनी तैयारियों के आखिरी दौर में हैं।

इस साल फरवरी में हुए पहले मुकाबले के दौरान ONE Fight Night 28 में कोंगथोरानी को करीबी अंतर से जीत हासिल हुई थी।

अब उनकी कोशिश किसी भी शक को दूर करते हुए शानदार जीत हासिल कर #3 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करते हुए वेकेंट (रिक्त) डिविजनल खिताब की तरफ बढ़ना होगी।

इस बात को ध्यान में रखते हुए कोंगथोरानी ने onefc.com को बताया कि वो निर्णायक नतीजे के बाद आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ना पसंद करेंगे:

“मैं पहले मैच में अपने प्रदर्शन से खुश था, लेकिन कुछ लोगों के मन में संदेह था तो इस बार जीत एकदम साफ होगी।”

एक तरफ ढेर सारे फाइटर्स नोंग-ओ जैसे दिग्गज पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन पर जीत हासिल कर संतुष्ट होते तो वहीं कोंगथोरानी को इससे कहीं अधिक की उम्मीद है।

वो ONE Fight Night 31 में जीत हासिल कर 2-0 की बढ़त बनाना चाहते हैं:

“हां, मैं रीमैच चाहता था क्योंकि इस बार मैं बहस पर विराम लगाना चाहता हूं।”

सिर्फ तीन महीनों में दूसरी बार फाइट करने की वजह से कोई हैरानी वाली बात नहीं है कि नोंग-ओ के खिलाफ मैच में मिला अनुभव अब भी कोंगथोरानी के मन में ताजा है।

अपने प्रतिद्वंदी की सटीक स्ट्राइकिंग को ध्यान में रखते हुए Sor Sommai टीम के प्रतिनिधि ने रीमैच के लिए सीधा सा गेम प्लान तैयार किया है:

“मैंने सीखा कि नोंग-ओ की टाइमिंग बहुत अच्छी है। उनसे डील करने के लिए मुझे उनसे तेज होना पड़ेगा।”

कोंगथोरानी तीसरी फाइट तक नोंग-ओ के साथ प्रतिद्वंदिता को खींचना नहीं चाहते

फैंस इन दोनों टॉप मॉय थाई फाइटर्स के बीच समय-समय पर मैच देखना जरूर पसंद करेंगे, मगर कोंगथोरानी सोर सोमाई, नोंग-ओ हामा के खिलाफ अपनी प्रतिद्वंदिता को ज्यादा लंबा नहीं खींचना चाहते।

इसके बजाय उनका लक्ष्य 3 मई को दमदार प्रदर्शन करते हुए कहानी का अंत करना है:

“मैं इस फाइट को निर्णायक तरीके से जीतना चाहता हूं ताकि तीसरी फाइट की गुंजाइश ही ना बचे।”

फरवरी में विभाजित निर्णय से आई जीत की वजह से कोंगथोरानी को थोड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ा क्योंकि काफी सारे फैंस ने जजों के निर्णय पर अपनी नाराजगी जताई थी।

तीन बार के पूर्व Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने इन आलोचनाओं पर ध्यान दिया और ONE Fight Night 31 के लिए इन्हें ऊर्जा के तौर पर इस्तेमाल किया।

उन्होंने बताया:

“लोगों के फालतू मैसेज मिलने की वजह से मुझे और अधिक कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिली। मैं इस फाइट के दमदार होने की उम्मीद करता हूं और मौका मिला तो फिनिश के लिए जरूर जाऊंगा।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4