युवा सनसनी विक्टोरिया ली ने ONE Championship जॉइन की

Angela and Christian Lee's sister, Victoria, signs with ONE Championship

ली परिवार का एक और सदस्य The Home Of Martial Arts का हिस्सा बन गया है।

16 वर्षीय युवा सनसनी विक्टोरिया ली ने बुधवार को ONE Championship के साथ आधिकारिक तौर पर करार किया।

ये बड़ी घोषणा ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर की।

BREAKING NEWS: ONE Championship has signed 16 year old martial arts prodigy Victoria Lee. She is a 2019 IMMAF Junior…

Posted by Chatri Sityodtong on Wednesday, September 16, 2020

मार्शल आर्ट्स फैंस को पहले ही विक्टोरिया के बड़े भाई-बहन, ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली और ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली‌, से अच्छी तरह से वाकिफ हैं।

सिटयोटोंग ने विक्टोरिया को “मौजूदा समय में दुनिया की बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड फीमेल युवा एथलीट” कहा, ऐसा इसलिए क्योंकि युवा स्टार मार्शल आर्ट्स में काफी कुछ अपने नाम कर चुकी हैं।

वो दो बार की Pankration जूनियर वर्ल्ड चैंपियन, 2019 हवाई स्टेट रेसलिंग चैंपियन और 2019 IMMAF जूनियर वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं।

इसके अलावा, युवा सनसनी NAGA में भी काफी धमाल मचा चुकी हैं, जहां वो 15 बार की NAGA एक्सपर्ट चैंपियन रही हैं।

फिलहाल विक्टोरिया के डेब्यू मैच की कोई तारीख सामने नहीं आई है। अधिक जानकारी के लिए ONEFC.com से जुड़े रहें।

ये भी पढ़ें: एटमवेट क्वीन एंजेला ली ने डिविजन की रैंकिंग्स पर दी प्रतिक्रिया

न्यूज़ में और

Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800