सुपरगर्ल ने 60 सेकंड में नॉकआउट से जीत हासिल कर अपने डेब्यू को यादगार बनाया

Supergirl Jaroonsak Muaythai Milagros Lopez 1920X1280 18

सुपरगर्ल जारूनसाक मॉयथाई शुक्रवार, 11 सितंबर को रिंग में उतरते ही ONE Super Series की सबसे युवा एथलीट बन गईं और उनका डेब्यू बहुत यादगार साबित हुआ।

16 वर्षीय स्टार ने शुरुआत से ही अर्जेंटीनी स्ट्राइकर मिलाग्रोस लोपेज़ पर दबाव बनाया और उन्हें बैंकॉक में हुए ONE: A NEW BREED II के 53.7 मॉय थाई कैचवेट कॉन्टेस्ट में केवल 60 सेकंड में नॉकआउट कर दिया।

सुपरगर्ल के ONE करियर की शुरुआत उनकी बड़ी बहन वंडरगर्ल फेयरटेक्स की तरह हुई है, जिनकी रणनीति और डेब्यू मैच का परिणाम एक समान रहा।

Thai star Supergirl Jaroonsak Muaythai knocks down Milagros Lopez

ONE: A NEW BREED II के इस मैच की शुरुआत होते ही दोनों एथलीट्स ने एक-दूसरे पर अटैक किया। पहला हिट सुपरगर्ल की ओर से आया और उन्होंने दमदार तरीके से जैब-क्रॉस कॉम्बिनेशन लगाया था, लेकिन अर्जेंटीनी स्टार ने इसका जवाब लो किक से दिया।

इससे शायद ही Jaroonsak Muaythai टीम की प्रतिनिधि को कोई क्षति पहुंची हो क्योंकि उस किक के बाद भी उन्होंने फ्रंटफुट पर रहकर अपनी दक्षिण अमेरिकी प्रतिद्वंदी पर जैब और क्रॉस लगाने जारी रखे थे।

लोपेज़ ने किक्स, पंच और एल्बोज लगाते हुए मैच में वापसी करने का प्रयास किया।

लेकिन सुपरगर्ल ने उन्हें क्लिंचिंग गेम में फंसाया और अपनी ट्रेडमार्क स्पीयर नी-स्ट्राइक लगाई, जिसके प्रभाव से अर्जेंटीनी स्टार बैकफुट पर जाने को मजबूर हो गईं। हालांकि, इस बीच सुपरगर्ल को भी कुछ नी-स्ट्राइक्स का प्रभाव झेलना पड़ा था।

Muay Thai fighter Supergirl Jaroonsak Muaythai with a left punch

अभी मैच को शुरू हुए 25 सेकंड ही हुए थे, तभी 16 वर्षीय स्टार ने पहले ही अंदाजा लगा लिया था कि लोपेज़ राइट किक लगाने वाली हैं और उसे ब्लॉक कर उन्होंने स्ट्रेट राइट हैंड लगाया, जिससे अर्जेंटीनी स्टार मैट पर जा गिरीं।

लोपेज़ रेफरी के काउंट का जवाब देने में सफल रहीं लेकिन मैच उसके बाद ज्यादा देर तक जारी नहीं रह सका।

जैसे ही मैच दोबारा शुरू हुआ, दोनों ओर से दमदार स्ट्राइक्स देखने को मिलीं और दोनों एथलीट्स जैब्स लगाने पर फोकस कर रही थीं।

उसके तुरंत बाद सुपरगर्ल ने खतरनाक राइट क्रॉस को लोपेज़ की चिन (ठोड़ी) पर लैंड कराया और अर्जेंटीनी स्टार अगले ही पल मैट पर गिरी हुई नजर आईं।

Supergirl Jaroonsak Muaythai defeats Milagros Lopez

डेब्यू मैच थाई स्ट्राइकर के लिए यादगार साबित हुआ है और इस जीत के साथ उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 38-5-1 का हो गया है। साथ ही ONE Super Series फैंस के लिए उनका प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र भी बना।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, पोंगसिरी vs क्लेंसी

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata