ONE Friday Fights में शानदार प्रदर्शन के बाद ONE Fight Night 18 में सुआब्लैक बड़ी चुनौती के लिए तैयार

Suablack Tor Pran49 Craig Coakley ONE Friday Fights 46 31 scaled

सुआब्लैक टोर प्रान49 ONE Fight Night 18 में अपने करियर को अगले दौर में ले जाने के लिए उत्सुक हैं।

थाई सनसनी ने ONE Friday Fights में लगातार चार नॉकआउट जीतों के साथ छह अंकों की राशि वाला ONE Championship कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था और वो इस शनिवार, 13 जनवरी को अमेरिकी प्राइमटाइम में स्टीफन कोरोदी का सामना करते हुए उस लय को जारी रखना चाहते हैं।

वीकली एशियाई प्राइमटाइम इवेंट सीरीज़ में सुआब्लैक के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें आगे बढ़ाया और ये साबित करने के लिए उत्सुक हैं कि वो प्रोमोशन के सबसे बड़े नामों में से एक हैं।

27 वर्षीय एथलीट ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में कोरोदी के साथ अपने मैच से पहले onefc.com से बात की:

“मैंने हमेशा से ONE Championship को फॉलो किया है। मैंने लगभग हर मैच, हर इवेंट देखा है। जब मैं इस देखता था तो मुझे ONE Friday Fights या ONE Championship में फाइट करने की इच्छा महसूस होती थी। और अब मेरा सपना सच हो गया है।

“मैं बहुत खुश हूं। मैं हमेशा से ONE कॉन्ट्रैक्ट (अमेरिकी प्राइमटाइम में फाइट के लिए) की तलाश में था और मैंने अपनी आखिरी फाइट में सफलता पाई। मैं 13 जनवरी को अपनी पहली फाइट के लिए बहुत उत्साहित हूं।”

सफलता के साथ ढेर सारी उम्मीदें भी साथ आती हैं। सुआब्लैक ये जानते हैं, लेकिन वो इसे पहले से कहीं अधिक कठिन और होशियारी के साथ ट्रेनिंग के लिए प्रेरणा के रूप में उपयोग कर रहे हैं।

अपने जीवन की सबसे बड़ी फाइट से पहले Tor Pran49 के प्रतिनिधि को ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 ने भी प्रेरित किया।

“द किकिंग मशीन” अपने हमवतन एथलीट के साथ ट्रेनिंग के लिए गए और उन्हें बताया कि दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में शीर्ष पर पहुंचने के लिए क्या आवश्यक है।

सुआब्लैक ने बताया: 

“ONE Championship में फाइट के लिए मुझे अपने ट्रेनिंग के तरीकों और लड़ने की शैली में सुधार करना होगा। मुझे पहले से अधिक मेहनत करने की जरूरत है क्योंकि ONE Championship में फाइटर्स दूसरे स्तर पर हैं। वे सभी मजबूत दिखते हैं। मुझे इन एथलीट्स के स्तर तक पहुंचने के लिए खुद को अपग्रेड करने की जरूरत है।

“इस मुकाबले के लिए सुपरलैक ने मेरे साथ ट्रेनिंग की। हम साथ में दौड़े और आपस में प्रशिक्षण लिया। मैं देख सकता हूं कि वो एक वर्ल्ड चैंपियन क्यों है। उन्होंने मुझे बहुत सी विश्वस्तरीय सलाह दीं। उन्होंने मुझसे कहा कि वो मेरा समर्थन कर रहे हैं और मेरे सभी हमले काफी अच्छे हैं। मुझे बस अधिक दृढ़ संकल्प और नियमित रूप से अभ्यास करने की आवश्यकता है और सब कुछ ठीक हो जाएगा।” 

सुआब्लैक का लक्ष्य कोरोदी को शानदार तरीके से नॉकआउट करने का है

सुआब्लैक टोर प्रान49 ने अपने छह अंकों की राशि वाले ONE Championship कॉन्ट्रैक्ट को हासिल करने के लिए कुछ तगड़े प्रतिद्वंदियों को हराया और उन्हें स्टीफन कोरोदी के खिलाफ एक और कठिन परीक्षा की उम्मीद है।

हालांकि आयरिश स्ट्राइकर ने डबलिन में अपना गेम सीखा था, लेकिन उन्होंने इस खेल की मातृभूमि और इसके कुछ विशिष्ट एथलीट्स के बीच मॉय थाई का अनुभव ग्रहण किया है।

इसी कारण से सुआब्लैक उन्हें बेहद गंभीरता से ले रहे हैं, भले ही वो खुद बहुत आश्वस्त महसूस कर रहे हैं:

“स्टीफन मेरे पिछले प्रतिद्वंद्वी क्रेग कोकली के साथ ट्रेनिंग करते हैं और वो अच्छे हैं। वो पांच राउंड के मॉय थाई मुकाबलों में लड़ने के आदी हैं और उन्होंने PK Saenchai Muay Thai Gym में प्रशिक्षण लिया है।

“उनकी शैली विदेशी एथलीट्स की तुलना में थाई फाइटर्स से अधिक मिलती-जुलती है। विदेशी खिलाड़ियों की अक्सर किकबॉक्सिंग शैली होती है, लेकिन स्टीफन पारंपरिक मॉय थाई फाइटर हैं। लेकिन मुझे चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

“मुझे बस उनके पंचों से बचना होगा। जब हम छोटे ग्लव्स के साथ लड़ते हैं तो आप एक ही हिट से नॉकआउट हो सकते हैं।”

अमेरिकी प्राइमटाइम पर डेब्यू के लिए सुआब्लैक के लिए इससे अच्छा भला क्या हो सकता था क्योंकि उन्होंने यहां अपना स्थान हासिल करने के लिए लगातार चार नॉकआउट्स अर्जित किए।

हालांकि, उन्हें लगता है कि ये एक नई शुरुआत है और वो इस शनिवार को एक और शानदार फिनिश दर्ज करने की योजना बना रहे हैं।

थाई एथलीट ने आगे कहा:

“अगर ये फाइट जल्दी खत्म नहीं हुई तो आपको मुझसे सब कुछ देखने को मिलेगा। क्योंकि ये मेरी पहली फाइट है (अमेरिकी प्राइमटाइम पर), मैंने अपने फैंस को बहुत कुछ दिखाने के लिए कई तकनीकें तैयार की हैं, जैसे रिवर्स एल्बो, रिवर्स हाई किक, फ्लाइंग नी और भी बहुत कुछ!

“इस फाइट में मेरा लक्ष्य अधिक से अधिक हथियारों का इस्तेमाल करना, मॉय थाई के खेल की ढेर सारी कला दिखाना, जीतना और बोनस प्राप्त करना है!” 

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)