जोनाथन डी बैला ने झांग पर उलटफेर का राज बताया – ‘मैं खुद को रॉकी के रूप में देख रहा था’

Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 19 768x512

जोनाथन डी बैला खुद को कम आंके जाने वाली कहानी को लेकर गर्व महसूस करते हैं।

ONE 162 के मेन इवेंट में इटालियन-कनाडाई स्ट्राइकर ने चीनी सनसनी झांग पेइमियान को 5 राउंड तक चले मुकाबले में हराकर ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीत लिया है।

https://www.instagram.com/p/Cj78eTMs3OV/

इस फाइट से पहले झांग द्वारा नॉकआउट की भविष्यवाणी से डी बैला बहुत अपमानित महसूस कर रहे थे।

26 वर्षीय स्टार अभी तक अपराजित रहे हैं और उन्होंने झांग की बातों को अपने लिए प्रेरणा का स्रोत माना।

उन्होंने झांग की बातों को याद करते हुए बताया:

“फाइट से पहले पिछले करीब 3 हफ्तों तक झांग कहते रहे कि वो मुझे नॉकआउट करने वाले हैं। मैं 3 राउंड्स तक भी नहीं टिक पाऊंगा, लेकिन अब क्या हुआ? अब हराकर मैंने उन्हें मानसिक तौर पर तोड़ दिया है।”

डी बैला ने अंतिम राउंड में शानदार नॉकडाउन स्कोर किया, जिसकी वजह से उन्हें सबसे मनोरंजक ONE किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल फाइट्स में से एक में जीत मिल पाई।

डी बैला खुश हैं कि वर्ल्ड चैंपियन बनकर उन्होंने कई फैंस और मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट्स को चौंका दिया है, जिन्होंने झांग की जीत की उम्मीद की थी।

उन्होंने कहा:

“ये जीत मेरे लिए बहुत मायने रखती है। उनके क्षेत्र एशिया में आना, जहां बहुत कम लोग मुझे सपोर्ट कर रहे थे। मेरी और उनकी जीत की संभावना 25-75 प्रतिशत थी। मैंने कहा था कि मुझे हराना आसान नहीं होगा और ये भी कहा था कि फाइट मेरे कंट्रोल में होगी और मैंने ऐसा करके भी दिखाया।”

उन्हें अंडरडॉग माना जा रहा था इसलिए ऐसी जगह पर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतना एक ऐसा लम्हा रहा, जिसे डी बैला आने वाले कई सालों तक याद रखेंगे।

ये एक ऐसी चीज़ रही जिसका उन्होंने बचपन में सपना देखा था और आज वो वाकई में कॉम्बैट खेलों के टॉप पर पहुंच गए हैं।

मोंट्रियल निवासी एथलीट ने कहा:

“मैंने बचपन में वर्ल्ड टाइटल फाइट का सपना देखा था। मैं खुद को रॉकी के रूप में देख रहा था, जिन्होंने उस फिल्म में ड्रागो का सामना किया था। ये मैच अच्छा रहा क्योंकि सब लोग मेरे खिलाफ थे। वो इस डिविजन के मॉन्स्टर थे, लेकिन मैंने उन्हें हरा दिया है।”

डिमिट्रियस जॉनसन से ड्रीम फाइट के लिए तैयार हैं जोनाथन डी बैला

ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के बाद वो ब्रेक लेने वाले हैं, लेकिन उसके बाद किसी भी चैलेंजर का सामना करने के लिए तैयार हैं।

हालांकि कई फाइटर्स उनके चैलेंजर बन सकते हैं, लेकिन डी बैला चाहेंगे कि उनका सामना महान मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट और मौजूदा ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन से हो।

डी बैला ने कहा:

“मैं ONE के किसी भी किकबॉक्सिंग एथलीट से भिड़ने को तैयार हूं। मैंने सुना है कि डिमिट्रियस जॉनसन भी किकबॉक्सिंग में आना चाहते हैं। अगर ऐसा है तो मैं उन्हें चुनौती देने के लिए तैयार रहूंगा और उनके द्वारा इस खेल में आने के फैसले का भी सम्मान करूंगा।

“उनका वजन 125 पाउंड्स है और जानता हूं कि उन्होंने एक अन्य किकबॉक्सर को चुनौती दी थी। इसलिए अगर वो अपना वजन कम कर पाते हैं तो मैं उनसे फाइट जरूर करना चाहूंगा।”

जॉनसन दूसरे खेलों में फाइट करने से कभी पीछे नहीं हटे हैं।

ONE X में “माइटी माउस” ने मिक्स्ड रूल्स सुपर-फाइट में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन को हराया था।

डी बैला, जॉनसन की हाई-लेवल स्किल्स और ऐतिहासिक उपलब्धियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। इसलिए वो उत्तर अमेरिका में उनसे भिड़ना चाहते हैं।

इटालियन-कनाडाई स्टार ने कहा:

“वो MMA लैजेंड हैं और इस खेल के सबसे महान एथलीट्स में से एक हैं इसलिए उनके साथ किकबॉक्सिंग में फाइट करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। वो अच्छे स्ट्राइकर हैं, नॉकआउट जीत प्राप्त की हैं और MMA में नी स्ट्राइक्स लगाकर हेनरी सेहुडो को हराया था।

“मैं जानता हूं कि वो अच्छे स्ट्राइकर हैं और मैडिसन स्क्वायर गार्डन (MSG) पर हमारी फाइट धमाकेदार रहेगी। जॉनसन से MSG में ONE Championship की फाइट करना मेरा सपना है।”

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34