पेटमोराकोट और योडसंकलाई अपने-अपने कैंप में जबरदस्त ट्रेनिंग करते दिखे

Petchmorakot Petchyindee Academy defeats Pongsiri PK.Saenchaimuaythaigym ONE WARRIOR'S CODE DC

पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी शुक्रवार, 31 जुलाई को अपनी ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप को “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे और दोनों ही स्टार्स अपने ट्रेनिंग कैंप्स में जबरदस्त मेहनत कर रहे हैं।

पेटमोराकोट ने गुरुवार, 9 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक क्लिप डाली जिसमें उन्होंने कहा, “मैं दुनिया को चौंकाने के लिए तैयार हूं।”

शुद्ध ऑक्सीजन की गहरी सांस लेने के बाद वर्तमान चैंपियन ने लगातार जबरदस्त 21 किक्स लगाईं। पहली बीस किक्स बिना किसी रुकावट के आईं और फिर उन्होंने अंतिम किक लगाकर जोरदार अंत किया।

खैर, उनके विरोधी ने भी गुरुवार को अपने ट्रेनिंग कैंप की एक क्लिप साझा की। इस वीडियो में टाइटल शॉट से पहले “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” अपने कॉम्बिनेशंस को अच्छा बनाने का प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CCbcWOrlAGU/

योडसंकलाई के वीडियो में शानदार और ताकतवर पंच देखने को मिले। चैलेंजर आक्रामक स्ट्राइकिंग से 31 जुलाई को अपने शानदार करियर में एक और छाप छोड़ना चाहेंगे।

ONE: NO SURRENDER को बिल्कुल भी मिस न करें जहां दो मॉय थाई सुपरस्टार्स अपनी स्ट्राइकिंग का प्रदर्शन करके ONE वर्ल्ड टाइटल को हासिल करने का प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें: पेचडम के खिलाफ एक्शन से भरपूर मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं रोडटंग

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled