ONE 157 में पेटमोराकोट ने नॉकआउट और विन्यो ने विरोधी की कमजोरी का फायदा उठाने का दावा किया

Muay Thai superstar Petchmorakot Petchyindee Academy battles Magnus Andersson in a ONE Super Series World Title fight

शुक्रवार, 20 मई को ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल फाइट में पेटमोराकोट पेटयिंडी और जिमी विन्यो आमने-सामने आने को तैयार हैं।

ट्रेनिंग का दौर अब खत्म हुआ क्योंकि अब दोनों स्ट्राइकर्स को कैम्प के दौरान सीखी गई चीज़ों को ONE 157 की मेन इवेंट फाइट में अमल में लाना होगा।

वर्ल्ड चैंपियन और उनके चैलेंजर इस 5 राउंड तक चलने वाले मुकाबले के लिए तैयार हैं और दोनों ने मीडिया डे पर अपने मैच को लेकर अंतिम बार राय दी है।

पेटमोराकोट ने नॉकआउट से टाइटल को रिटेन करने का दावा किया

पेटमोराकोट अभी तक 2 बार अपने ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड कर चुके हैं और विन्यो को हराकर तीसरी बार अपनी बेल्ट का बचाव करना चाहेंगे।

थाई सुपरस्टार का मानना है कि उन्होंने अपने गेम में काफी सुधार किया है। उन्हें प्रोफेशनल बॉक्सिंग में मिल रही सफलता से काफी फायदा हुआ है, इसलिए इस शुक्रवार वो अपने सुधरे हुए बॉक्सिंग गेम से भी बढ़त बनाना चाहेंगे।

उन्होंने कहा:

“बॉक्सिंग ने मुझे बेहतर स्ट्राइकर बनाया है। मैंने जिस तरह बॉक्सिंग की ट्रेनिंग और फाइट की, उससे मुझे पंचिंग स्किल्स की बारीकियों के बारे में पता चला और मेरी पंचिंग पावर भी बेहतर हुई है। मैं यही कहूंगा कि बॉक्सिंग ने मुझे एक बेहतर मार्शल आर्टिस्ट बनाया है।

“इससे मुझे फायदा होगा क्योंकि मेरे पास पहले ही कई अलग तरह के मूव्स हैं। अब मेरे पास खतरनाक मूव्स की संख्या बढ़ गई है।”

पेटमोराकोट इस समय दूसरों का निशाना बने हुए हैं, लेकिन उन्हें “JV01” से कोई डर महसूस नहीं हो रहा है।

Petchyindee टीम के स्टार हमेशा उम्मीदों पर खरे उतरते आए हैं और अगले मैच में उन्होंने अपने विरोधी को फिनिश करने का दावा किया है।

पेटमोराकोट ने आगे कहा:

“मुझे लगता है कि ये फाइट भी मेरे पिछले टाइटल डिफेंस की तरह होगी। असल में बेल्ट के लिए फाइट करने से ज्यादा उसे डिफेंड करने में दबाव महसूस होता है।

“मेरी नजर में मुझे नॉकआउट से जीत मिलेगी। ये ज्यादा संघर्षपूर्ण फाइट नहीं होगी और मुझे भरोसा है कि मैं उन्हें फिनिश जरूर करूंगा।”

विन्यो ग्लोबल स्टेज पर अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं

जिमी विन्यो ONE Championship में आने से पहले 5 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन होने की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

वो अभी प्रोमोशन में नए हैं और अगली फाइट को जीतकर इस खेल के सबसे बड़े टाइटल को जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

फ्रेंच स्टार ने कहा:

“मैं दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स प्रोमोशन, ONE का हिस्सा बनकर बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यहां पहुंचने के लिए मैंने बहुत कड़ी मेहनत और कई त्याग भी किए हैं।

“मैं कड़ी मेहनत के बलबूते यहां पहुंच पाया हूं, मैंने कई बड़े मुकाबले जीते हैं। मैंने जिस जगह फाइट की, वहां जीत दर्ज की हैं इसलिए मैं यहां आकर साबित करना चाहता हूं कि मैं एक विजेता हूं।”

https://www.instagram.com/p/Cdv1q54h8Vm/

शायद पेटमोराकोट इस बात से सहमत ना हों, लेकिन “JV01” खुद को डिफेंडिंग चैंपियन के पुराने चैलेंजर्स से बेहतर स्ट्राइकर मानते हैं।

हालांकि, पेटमोराकोट का मूवसेट बहुत खतरनाक है, लेकिन विन्यो को उनके गेम में कई खामियां नजर आई हैं।

उन्होंने कहा:

“मैंने पेटमोराकोट के गेम में कमजोरी ढूंढ निकाली है और मुझे लगता है कि मेरा बॉक्सिंग स्टाइल उनसे बेहतर है। मुझसे बचना उनके लिए बहुत मुश्किल होगा और दिखाना चाहता हूं कि मैं टॉप पर पहुंचने में सक्षम हूं।

“मैं उनसे ज्यादा ताकतवर हूं, अभी तक उन्हें कमजोर प्रतिद्वंदी मिले हैं। इसलिए मैं वो फाइटर बनने जा रहा हूं जो उन्हें असल में हराने वाला है।”

https://www.instagram.com/p/CdbIpZnho9M/

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.