ONE Friday Fights 13 में पेडंग ने बैटमैन को हराया; थोंगपून, अलिफ, रैम्बोलैक ने शानदार नॉकआउट्स दर्ज किए

Rambolek Chor Ajalaboon Zhang Chenglong ONE Friday Fights 13 50

ONE Championship ने प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में 21 अप्रैल को धमाकेदार अंदाज में साप्ताहिक वापसी की।

इसके साथ ही एक बार फिर से स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय एथलीट्स ने कई यादगार मुकाबलों और फिनिश से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

आइए, हम यहां थाईलैंड के बैंकॉक में हुए ONE Friday Fights 13 के सभी मॉय थाई और MMA एक्शन पर एक बार और नज़रें दौड़ा लेते हैं।

मेन इवेंट में डेब्यू करने वाले पेडंग पड़े बैटमैन पर भारी

रात के मेन इवेंट में पेडंग कियटसोंग्रिट ने सर्वसम्मत निर्णय के जरिए बैटमैन ओर अटचारिया को पराजित किया। हालांकि, ये परिणाम उनके दिलचस्प फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले पर फिट नहीं बैठता।

23 साल के नए-नवेले थाई एथलीट ने पहले राउंड में दो मौकों पर बैटमैन को गिरा दिया। फिर भी वो जोरदार पंच खाने के बावजूद उठकर तुरंत खड़े हो गए।

दूसरे राउंड में बाउट कभी इस तरफ तो कभी दूसरी तरफ जाती दिखी क्योंकि बैटमैन ने मुकाबले में वापसी कर ली थी।

इस आपाधापी के बावजूद पेडंग तीसरे और आखिरी राउंड को सही से हमले करके नियंत्रित रखने में कामयाब रहे और तीनों जजों की सहमति से उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया। इस तरह उनका रिकॉर्ड 97-26-2 पर पहुंच गया।

सिल्वा ने सुराचाई को करीबी मुकाबले में मात दी

सुराचाई सोर सोमाई और नोएलिसन सिल्वा ने 126-पाउंड कैचवेट मुकाबले में अपनी पूरी जान लगा दी। तीन राउंड तक चले करीबी मुकाबले में ब्राज़ीलियाई फाइटर विजेता के रूप में हाथ उठाकर रिंग से बाहर आए।

9 मिनट की इस बाउट में दोनों नए-नवेले फाइटर्स ने एक-दूसरे पर वो सब पैंतरे आजमाए, जो वो कर सकते थे। उन्होंने एक-दूसरे पर अपरकट, एल्बो और पंच लगाए।

फिर भी दोनों एथलीट्स एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाने में बहुत अधिक सफल नहीं हो सके, लेकिन अंत तक उन्होंने फिनिश की तलाश में दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखा।

आखिर में, रिंगसाइड पर स्कोर करने वाले सिल्वा को तीनों जजों ने सर्वसम्मत निर्णय के जरिए विजेता बनाते हुए उनका रिकॉर्ड 48-15-3 से बेहतर कर दिया।

20 सेकेंड में ही पेटमोंगकोल को थोंगपून ने नॉकआउट किया

थोंगपून पीके साइन्चाई का सामना जब 118-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में पेटमोंगकोल सूनकेलाहुआइटोम से हुआ तो मार्च में पहले राउंड में जोरदार नॉकआउट देने वाले थाई फाइटर ने अपना पिछला प्रदर्शन फिर से दोहरा दिया।

थोंगपून ने हमवतन थाई साथी पर शुरू से ही जबरदस्त ऊर्जा के साथ दबाव बनाना शुरू किया। बाउट को शुरू हुए 20 सेकेंड ही गुज़रे थे कि मजबूत प्रहार करने वाले स्ट्राइकर ने पेटमोंगकोल को नॉकआउट कर दिया।

इस तेज़-तर्रार फिनिश के साथ 25 साल के फाइटर ने ONE में लगातार दूसरी जीत दर्ज की और अपना रिकॉर्ड 77-23-2 से बेहतर कर लिया।

पेटसेनकोम ने करीबी मुकाबले में थुआनथोंग को शिकस्त दी

पेटसेनकोम याइचेसीफूड ने 132-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में थुआनथोंग सोर सोमाई को शिकस्त देते हुए अपने ONE के रिकॉर्ड में एक और जीत जोड़ ली।

हालांकि, उन्हें थुआनथोंग के मजबूत जैब और टीप से बचकर निकलना पड़ा। इसके बाद 25 साल के फाइटर ने सटीक स्ट्राइक्स लैंड कीं और अपने घुटनों के दम पर क्लिंच करने का प्रयास किया।

तकनीकी दांव-पेच के साथ हुए तीन राउंड के मुकाबले के बाद तीनों जजों ने पेटसेनकोम को जीत से सम्मानित किया। इस तरह उन्हें अपना रिकॉर्ड 62-14 से बेहतर करने में मदद मिली।

डियाचकोवा ने पहले राउंड में दिखाया डोकमाइपा को बाहर का रास्ता

नतालिया डियाचकोवा ने बैंकॉक के प्रतिष्ठित स्टेडियम में अपनी स्ट्रॉवेट मॉय थाई बाउट में डोकमाइपा फेयरटेक्स को जल्दी से नॉकआउट करने के लिए ज्यादा पसीना नहीं बहाया।

रूसी एथलीट ने विरोधी को पंच लगाए और दो स्ट्रेट राइट्स व लेफ्ट के साथ काउंटर किया, जिसने डोकमाइपा को लड़खड़ाते हुए खड़े होने के लिए मजबूर किया।

जैसे ही थाई स्ट्राइकर ने रस्सियों की तरफ जाते हुए पलटकर जवाब दिया, वैसे ही डियाचकोवा ने तूफानी अंदाज में लगातार तीन सीधे-सपाट स्ट्रेट राइट-लेफ्ट हुक कॉम्बिनेशंस लगाकर उनके करीब पहुंचती गईं और उन्हें कैनवास पर ढेर कर दिया।

पहले राउंड के 1:41 मिनट में हासिल किए गए रोमांचक फिनिश ने ONE Championship में डेब्यू करने वाली एथलीट के रिकॉर्ड को 27-4 से बेहतर कर दिया।

अलिफ ने रिट्टीडेट को स्पिनिंग बैक एल्बो से किया नॉकआउट

बेल बजने के साथ ही आतिशी प्रहारों की झड़ी लगाने वाले अलिफ सोर डेचापैन 119-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट के दूसरे राउंड में रिट्टीडेट कियटसोंग्रिट पर खतरनाक हमला करने में सफल रहे।

19 साल के मलेशियाई-थाई एथलीट को दूसरे राउंड में अपने हमवतन फाइटर के जोरदार शॉट्स का सामना करना पड़ा।

हालांकि, कॉर्नर की तरफ जाते वक्त वहां से निकलने के लिए एक रेंज हासिल करते हुए उन्होंने बेहद शानदार स्पिनिंग बैक एल्बो लगाई, जिसने रिट्टीडेट को आगे मुकाबला जारी करने के लिए अयोग्य साबित कर दिया। ऐसे में रेफरी को दूसरे राउंड के 0:46 मिनट पर प्रतिस्पर्धा रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा।

इस हाईलाइट-रील तकनीकी नॉकआउट के साथ अलिफ ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड को 54-7-2 से बेहतर कर लिया।

रैम्बोलैक ने झांग को अपनी पंचिंग पावर से किया नॉकआउट

रैम्बोलैक चोर अजालाबून ने बेंटमवेट मॉय थाई बाउट में झांग चेंगलोंग को दूसरे राउंड में पराजित करते हुए अपना लगातार दूसरा ONE Friday Fights नॉकआउट हासिल किया।

थाई फाइटर को पहले राउंड में राइट हैंड से दमदार काउंटर करने के लिए जगह मिल गई और दूसरे राउंड में भी उन्होंने इसी तरह से सटीक हमले करते हुए “मॉय थाई बॉय” को कैनवस पर ढेर कर दिया।

हालांकि, झांग फिर से अपने पैरों पर खड़े होने में कामयाब रहे, लेकिन रैम्बोलैक के एक तरफ से जारी भारी हमलों ने 1:33 मिनट पर बाउट को जीत के साथ समाप्त कर दिया। इस तरह उन्होंने रिकॉर्ड 62-12-3 तक पहुंचाते हुए डिविज़न में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

कैरिलो ने काराबाग पर तीसरे राउंड में TKO से जीत दर्ज की

निको कैरिलो ने शानदार अंदाज़ में अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया। उन्होंने फेटरवेट मॉय थाई मैच में फुरकान काराबाग पर देर से आए तकनीकी नॉकआउट के जरिए जीत हासिल की।

टर्किश प्रतिद्वंदी की ओर से पहले और दूसरे राउंड में बार-बार पंच और नी लगाने के कारण स्कॉटलैंड के एथलीट स्कोरबोर्ड पर पिछड़ते हुए नज़र आने लगे।

लेकिन तीसरे राउंड में “किंग ऑफ द नॉर्थ” बराबरी से डटे रहे और फिर उन्हें दो बेहतरीन स्ट्रेट राइट लगाने का मौका मिल गया, जिसने काराबाग को लड़खड़ाने पर मजबूर कर दिया।

उनकी स्ट्राइक्स के अंतिम हमलों ने प्रतिद्वंदी का काम तमाम कर दिया और तीसरे राउंड में 2:30 मिनट पर जीत हासिल कर ली। इस तरह 24 साल के फाइटर का रिकॉर्ड 24-3-1 तक पहुंच गया।

हरक्यूलिस ने ज़िक्रीव को विभाजित निर्णय से पराजित किया

हरक्यूलिस वोर चक्रवत ने पिछली बार फरवरी में जिस अंदाज में जीत हासिल की थी, बिल्कुल उसी तरह से फिर से शुरुआत करते हुए बेंटमवेट मॉय थाई बाउट में तीन राउंड के बाद असलानबेक ज़िक्रीव को पछाड़ दिया।

20 साल के फाइटर ने ज़िक्रीव को खुद से दूर रखने के लिए खासतौर पर अपनी नी और एल्बो का प्रयोग किया। इसके जवाब में रूसी एथलीट ने युवा फाइटर पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन उनके प्रयासों को उन्होंने हर बार नाकाम कर दिया।

इस तरह हरक्यूलिस ने विभाजित निर्णय के जरिए एक और जीत हासिल कर ONE में अपने रिकॉर्ड को 2-0 करते हुए प्रोफेशनल रिकॉर्ड को 52-18-2 से आगे बढ़ा लिया।

डेडुआंगलैक ने जुरायेव की कड़ी चुनौती को पार किया

Dedduanglek Tded99 stands in the ring at ONE Friday Fights 5

डेडुआंगलैक टीडेड99 और शाख्रियोर जुरायेव के बीच हुई फ्लाइवेट मॉय थाई बाउट शुरू से लेकर अंत तक रोमांचक बनी रही।

उज्बेकिस्तान के जुरायेव हमेशा की तरह ही आक्रामक दिखे, जिन्होंने आग उगलते हुए कुछ ताक़तवर पंच लगाए। फिर भी उनके थाई प्रतिद्वंदी ने अपना संयम नहीं खोया और उन प्रहारों का सटीक हमलों से जवाब दिया।

9 मिनट तक चली बेहतरीन फाइट के बाद डेडुआंगलैक ने जजों से अपने पक्ष में सर्वसम्मत निर्णय ले लिया और सिर्फ 20 साल की उम्र में ही अपनी 62वीं प्रोफेशनल जीत दर्ज कर ली।

ओर्गिल सर्वसम्मत निर्णय से सेविलेनो से जीते

145-पाउंड कैचवेट MMA एक्शन में प्रोफेशनल डेब्यू कर रहे एंख ओर्गिल ने फिलिपींस के एडोनिस सेविलेनो के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय के जरिए जीत दर्ज की।

The Road to ONE मंगोलिया विजेता 15 मिनट के मुकाबले में बस अपनी एक ही रणनीति पर टिके नज़र आए। उन्होंने कई तरह के पंच लगाते हुए प्रतिद्वंदी के बीच का गैप खत्म कर दिया और सेविलेनो को पीछे की ओर ढकेलने के लिए अपने ग्रैपलिंग गेम को तवज्जो दी।

34 साल के एंख ओर्गिल ने लगातार 7 जीत के साथ अपने प्रोफेशनल रिकॉर्ड को 8-2 से बेहतर कर लिया।

अल्वारेज़ ने दूसरे राउंड में रेज़ा अबासी को तकनीकी नॉकआउट से ढेर किया

Carlos Alvarez Reza Abasi ONE Friday Fights 13 50

कार्लोस अल्वारेज़ लुम्पिनी स्टेडियम में ये दिखाने के इरादे से उतरे थे कि Team Lakay की अगली पीढ़ी आगे बढ़ रही है। फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट ने रेज़ा अबासी के खिलाफ बिल्कुल ऐसा ही किया।

फिलीपीनो एथलीट ने एकतरफा बाउट में कई टेकडाउंस लगाए। इसमें उनके पैरों द्वारा प्रतिद्वंदी के शरीर पर किए जाने वाले हमले और ग्राउंड पर सबमिशन की कोशिशें अबासी के लिए पल-पल चुनौतियां खड़ी करती रहीं।

ईरानी एथलीट ने आखिर में दूसरे राउंड के 3:50 मिनट पर प्रतिद्वंदी के सामने घुटने टेक दिए और इस तरह 24 साल के अल्वारेज़ ने अपने प्रोफेशनल करियर की दूसरी जीत हासिल की।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.