ONE सुपर सीरीज हीरोज ने बाढ़ पीडितों के लिए जुटाई राशि

Petchmorakot Petchyindee Academy auctioned his shorts form this bout with Giorgio Petrosyan

अगस्त के अंत में थाईलैंड के उत्तरपूर्वी हिस्से में भारी बारिश ने तबाही मचाई। इस कारण हजारों लोग बेघर हो गए। ऐसे में अपने देश के बाढ़ पीडितों की मदद के लिए ONE Championship के थाई सुपरस्टार्स ने अपनी कुछ यादगार वस्तुओं की नीलामी कर धन जुटाया।

सबसे ज्यादा तबाही ऊबोन रतचथनी प्रांत में हुई। क्योंकि यहां के पूरे गांव जलमग्न हो गए थे। बिजली और स्वच्छ पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को अपने घरबार छोड़ने पड़े। ऐसे पीडित लोगों की मदद के लिए “द लैंड ऑफ स्माइल्स” राष्ट्रीय खेल के कुछ पेशेवरों ने पैसे जुटाने के लिए अपने कुछ मुक्केबाज़ी के सामान की नीलामी की।

https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=2450472005198476

यह त्रासदी विशेष रूप से पेचमोरकोट पैचंडी अकादमी के करीब थी, क्योंकि वो ऊबोन रतचथनीजो का निवासी है। ONE सुपर सीरीज फेदरवेट ने जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन के साथ ONE: MASTERS OF DESTINY के मुख्य आयोजन में हुए रीमैच के शॉर्ट्स के साथ विजेता पदक और दस्ताने की एक जोड़ी को नीलामी के लिए रखा।

इसमें पूरे थाईलैंड के एथलीट शामिल हो गए। इसमें संगमनई सथियान मयथाई जिम, ONE फ्लाईवेट सुपरलेक केटीमू9 और बेंटमवेट स्टार “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलब्दाम सोर.जोर. पिकाई उथाई ने इस महीने की शुरुआत में The Home Of Martial Arts के ONE: IMMORTAL TRIUMPH में अपने पदार्पण के शॉर्ट्स की नीलामी की पेशकश की।

https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=2283707651851713

खेल के कुछ दिग्गज भी अपने करियर में मिले सबसे कीमती पुरस्कारों को नीलाम करने के लिए तैयार थे। पेटकोबोन्चू एफए समूह इतिहास में सबसे ज्यादा पुरस्कार विजेता मय थाई एथलीट है जो अब थाईलैंड में ONE के लिए काम करते हैं। उन्होंने 13वीं में 16 बेल्ट हासिल की और इसके साथ वो नीलामी में शामिल होने लिए तैयार थे। बैंकाक के प्रतिष्ठित राजदामन स्टेडियम से उनका एकमात्र विश्व खिताब था।

इसकी नीलामी के लिए 77,500 बाट से बोली की शुरुआत हुई। इससे बाढ़ के पीड़ितों के लिए 80,000 बाट (करीब US $ 2,600) की राशि जुटाई गई।

แชมป์เปี้ยน​รุ่นซูเปอร์​ไลน์​เวต140ปอนด์​ของสนามมวยราชดำเนินเป็นแชมป์​เส้นที่13ของผมและเป็นเส้นเดียวที่ผมมีของสนามมวยราช…

Posted by Petchboonchu Benz on Sunday, September 15, 2019

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata