हो ची मिन्ह सिटी में होने वाला ONE: HEART OF HEROES अब जून में होगा

ONE-HEART-OF-HEROES-1620x1080

पूरी दुनिया इस समय कोरोनावायरस की चपेट में है, ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने वियतनाम की हो ची मिन्ह सिटी में होने वाले ONE: HEART OF HEROES को फिलहाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की है।

ONE की प्राथमिकता सभी एथलीटों, स्टाफ, फैंस के अलावा वियतनाम में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की है। इवेंट अब शुक्रवार, 20 मार्च की जगह शुक्रवार, 26 जून को होगा।

सिटयोटोंग ने वियतनाम सरकार के अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद शुक्रवार, 6 मार्च को फेसबुक के जरिए इस बात की जानकारी दी।

NEWS ALERT: After discussing all options with the Vietnam Government, my team and I have decided to postpone ONE: Heart…

Posted by Chatri Sityodtong on Friday, March 6, 2020

इस इवेंट में ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए अलावेर्दी रामज़ानोव का सामना नोंग-ओ गैयानघादाओ के साथ होना था। इसके अलावा को-मेन इवेंट में वेकेंट (खाली) ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए विक्टोरिया लिपियांस्का और इमान बारलौ के बीच मैच होना था।

इन ब्लॉकबस्टर मैचों की रीशेड्यूल डेट्स और कार्ड की बाकी बाउट्स की जानकारी आने वाले हफ्तों में दी जाएगी।

हमारे सर्वे में हिस्सा लेकर VVIP अनुभव जीतें!

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata