ONE Friday Fights 48 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

Kongthoranee SharifMazoriev 1920X1280

पिछले हफ्ते के धमाकेदार डबलहेडर के बाद ONE Friday Fights 48 के साथ दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में वापसी हुई।

शुक्रवार, 19 जनवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित होने वाले शो में दस धमाकेदार मॉय थाई फाइट और एक MMA मुकाबला देखने को मिले।

मेन इवेंट मैच में 2-डिविजन Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगथोरानी सोर सोमाई की टक्कर फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में रूसी स्टार शरीफ माज़ोरिएव से हुई।

वहीं कार्ड में अपराजित MMA सनसनी चांगी कारा-ऊल और उभरते हुए थाई स्टार्स तियाई पीके साइन्चाई और सिबसन नोखाओ कोरमोर11 शामिल रहे। इसके अलावा 21 वर्षीय Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटसैनसैब सोर जरुवन ने पहली बार ONE Championship रिंग में कदम रखा।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
कोंगथोरानी सोर सोमाई ने शरीफ माज़ोरिएव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
124 LBS मॉय थाई
ऐकालैक सोर समार्नगार्मेंट ने पेटसैनसैब सोर जरुवन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
138 LBS मॉय थाई
मर्दसिंग खाओलकमॉयथाई ने सिबसन नोखाओ कोरमोर11 को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
128 LBS मॉय थाई
सोर्नसुएकनोई एफए ग्रुप ने एनगाओपयाक अदसानपटोंग को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:32 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
सोंगपैंडिन चोर केउविसेट ने योडसिंगडैम कीटखमटोर्न को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
120 LBS मॉय थाई
क्वानजाई सोर तवानरंग ने पेटगान्या सोर पुआंगथोंग को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:40 मिनट में
142.6 LBS मॉय थाई
जोआकिम “पैंटेरा” औराघी ने गिंगसंगलैक वोर कुमचामनार्न को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:49 मिनट में
122 LBS मॉय थाई
पिचिटचाई पीके साइन्चाई ने मेहरदाद “ब्लैक वुल्फ” खानज़ादेह को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
माजिद करीमी ने तियाई पीके साइन्चाई को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:47 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
काबिलन जेलेवन ने सुलेमान लुकसुआन को बहुमत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
चांगी “बॉयका” कारा-ऊल ने आर्सेनियो “द फिलीपीनो असासिन” बलिसाकेन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 5:00 मिनट में

न्यूज़ में और

Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 16 scaled
collage
Johan Ghazali Diego Paez ONE Fight Night 32 26 scaled