ONE Friday Fights 4 में रीस ने फरारी को नॉकआउट किया और डुआंगसोमपोंग ने बैटमैन को मात दी

Duangsompong Jitmuangnon and Batman Or.Atchariya

ऐतिहासिक लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में 10 फरवरी को एक और शानदार इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें शुरू से लेकर अंत तक उतार-चढ़ाव देखने को मिले।

ONE Friday Fights 4 में मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग मिलाकर 20 एथलीट्स के बीच हुए 10 शानदार मुकाबलों में बेहतरीन फिनिश से मिली जीत के साथ वापसी, कांटे के मुकाबलों के फैसले और कई आश्चर्यजनक उलटफेर देखने को मिले।

आइए यहां फिर से थाईलैंड के बैंकॉक में हुए मनोरंजक एक्शन की कुछ झलकियों पर नजर डाल लेते हैं।

मेन इवेंट के तेज़-तर्रार मैच में डुआंगसोमपोंग ने बैटमैन को पछाड़ा

https://www.instagram.com/p/CofOsHRDPYD/

डुआंगसोमपोंग जित्मुआंगनोन की ताकत को झुठलाया नहीं जा सकता था। यहां तक कि पूर्व लुम्पिनी स्टेडियम मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बैटमैन ओर.अटचारिया के खिलाफ भी नहीं।

Jitmuangnon टीम के एथलीट ने अपनी फ्लाइवेट मॉय थाई बाउट की शुरुआत विस्फोटक राइट हैंड से की, जिसने उनके हमवतन प्रतिद्वंदी को जोरदार झटका देने पर मजबूर कर दिया।

बैटमैन खड़े रहे और सटीक शॉट लगाने की कोशिश करने लगे, लेकिन उन्होंने कभी अपने विरोधी के सामने खुद को कमजोर होते नहीं दिखाया।

फिर भी अंत में डुआंगसोमपोंग का ही पलड़ा भारी नजर आया और तीन में से दो जजों ने अपनी सहमति जताते हुए उन्हें बहुमत के साथ विजयी घोषित कर दिया। इससे उनका करियर रिकॉर्ड 71-10-2 हो गया है।

ये 24 साल के डेब्यू करने वाले एथलीट के लिए एक महत्वपूर्ण जीत है, जिसने उन्हें ONE के फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन में बड़े खतरे के रूप में घोषित कर दिया है।

पेटमुआंगश्री का जुनून मोंग्कोलकेउ पर पड़ा भारी

image

मोंग्कोलकेउ सोर.सोमाई और पेटमुआंगश्री टीडेड99 एक और बार एक-दूसरे के सामने आए। ऐसे में 3 जबरदस्त राउंड के बाद टीडेड99 जीत के साथ हाथ ऊपर उठाते हुए लुम्पिनी स्टेडियम से बाहर आए।

19 साल के प्रतिभाशाली फाइटर का अपने पुराने प्रतिद्वंदी से सामना आसान नहीं था। फिर भी मोंग्कोलकेउ जोरदार बॉक्सिंग काम्बिनेशंस और एल्बोज़ के साथ आगे बढ़ते हुए दबाव बनाते रहे और उन्होंने मैच के बीच में अपनी रणनीति भी बदल दी।

हालांकि, पेटमुआंगश्री ने शुरुआती राउंड में ही अपने प्रतिद्वंदी के सिर पर तेज-तर्रार राउंडहाउस किक्स जड़ दी थीं। इसके साथ दूसरे और तीसरे राउंड में ताकतवर पंचों और सटीक एल्बोज़ लगाते हुए तीनों जजों को अपने पक्ष में निर्णय सुनाने के लिए राजी कर लिया।

उनकी इस महत्वपूर्ण जीत ने पूर्व Omnoi Stadium मॉय थाई चैंपियन के सामने अपनी प्रतिद्वंदिता को 1-1 से बराबरी पर ला दिया और अपने प्रोफेशनल रिकॉर्ड को 56-15 तक पहुंचा दिया।

ताहा दिनसर ने सारा के खिलाफ पहले राउंड में नॉकआउट स्कोर किया

एर्देम “द प्रोफेसर” ताहा दिनसर ने लुम्पिनी स्टेडियम में अपने पुराने विरोधी अलेसांद्रो “द इटालियन फरारी” सारा पर लगातार दूसरी नॉकआउट जीत दर्ज की।

148-पाउंड की कैचवेट मॉय थाई फाइट में जैसे ही एक्शन की शुरुआत हुई, वैसे ही ताहा दिनसर इटली के एथलीट को रिंग की रस्सियों की तरफ ले जाते हुए बिल्कुल तैयार हो गए।

जैसे ही सारा आगे की ओर बढ़े “द प्रोफेसर” ने लेफ्ट हुक-ओवरहैंड राइट कॉम्बो लैंड करवा प्रतिद्वंदी को कैनवास पर ढेर कर दिया।

उनकी ये जीत पहले राउंड के 2:05 मिनट पर आई थी। इसने दिनसर के प्रोफेशनल स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड को 32-3 कर दिया है।

वेरा ने वापसी कर गुसजुंग को हैरान किया

इवेंट वाली रात का सबसे बड़ा उलटफेर फ्रांसिस्का वेरा ने अपनी 112-पाउंड की कैचवेट मॉय थाई बाउट में गुसजुंग फेयरटेक्स के खिलाफ करके दिखाया। उन्होंने अपने प्रोमोशनल करियर की शुरुआत तकनीकी नॉकआउट जीत के साथ की।

“मिस स्कारफेस” को अपनी विरोधी के हाथों बहुत सारे हमलों का शिकार होना पड़ा। इसमें एक लेफ्ट अपरकट एल्बो भी शामिल है, जिससे उनके माथे पर चोट लगने के बाद खून आने लगा था।

लेकिन इसके बावजूद विरोधी के हमले करने पर चिली की एथलीट ने तूफानी अंदाज में वापसी की और दूसरे राउंड में करीब जाकर बिजली की रफ्तार वाले 2 नॉकडाउन से मैच खत्म कर दिया।

दूसरी बार नी से शरीर पर प्रहार करते हुए वेरा ने दूसरे राउंड के 1:43 मिनट पर जीत दर्ज कर ली। इस तरह उनका रिकॉर्ड 9-2 हो गया है।

पहले राउंड में बनोर को चाओनगोह ने किया फिनिश

Chaongoh beats an bunhour

कुछ फाइटर्स एक पंच खाने के बाद एक पंच लगाते हैं, लेकिन चाओनगोह जित्मुआंगनोन ने एक पांच खाने के बाद अपने प्रतिद्वंदी पर दर्जनों मुक्के बरसा दिए।

कम्बोडियाई प्रतिद्वंदी अन बनोर के साथ फ्लाइवेट मॉय थाई फाइट शुरू होने के बाद अपराजित स्ट्राइकर बराबरी से खड़े रहे और सर्कल में विरोधी के सामने मुश्किलें खड़ी करने लगे।

चाओनगोह ने कुछ हमले किए, लेकिन वो मिस हो गए। हालांकि, एक बार जब वो लैंड हुआ तो बनोर की हवाइयां उड़ गईं। वो अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पा रहे थे और रेफरी ने ये देख मुकाबला पहले राउंड के 1:07 मिनट पर रोक दिया।

इस जीत ने थाई फाइटर का रिकॉर्ड 19-0 से बेदाग रखा।

रीस ने फरारी को नॉकआउट कर बड़ा झटका दिया

पुर्तगाली स्ट्राइकर फैबियो रीस ने फरारी फेयरटेक्स के खिलाफ अपनी बेंटमवेट मॉय थाई भिड़ंत में बैंकॉक के दर्शकों को अचंभित करते हुए दूसरे राउंड में जोरदार नॉकआउट स्कोर किया।

शुरुआती राउंड में थाई दर्शकों के पसंदीदा एथलीट चालाक नजर आए। उन्होंने तेजी से पंच लगाए और कई हेड किक्स लगाईं, लेकिन रीस दूसरे राउंड में अपनी ताकत दिखाई।

“सेंसेशनल” ने अपने हाथों का जोर दिखाया और एक जोरदार लेफ्ट हुक जबड़े पर लैंड करा दिया। इसने फरारी को दूसरे राउंड के 2:30 मिनट में अपने होश खोने पर मजबूर कर दिया।

डेब्यू में स्टॉपेज से आई जीत ने रीस के रिकॉर्ड को 21-6 कर दिया है।

अज़ेवेडो ने गामिदोव को किया ढेर

बेंटमवेट MMA एक्शन में ब्रूनो अज़ेवेडो ने तालेख गामिदोव के खिलाफ दूसरे राउंड में सबमिशन का रास्ता तलाशते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया।

पहले राउंड में कुछ बेहतरीन स्ट्राइकिंग के नमूने पेश करने के बाद ब्राज़ीलियाई स्टार ने दूसरे राउंड में नॉकडाउन किया। फिर तुरंत ही आर्म-ट्रायंगल चोक लगाने के लिए आगे बढे, जिससे उनके अजरबैजानी प्रतिद्वंदी 2:02 मिनट पर ही अचेत हो गए।

अपने ONE डेब्यू में प्रभावशाली फिनिश के साथ “मकाको” के नाम अब 7-0 का परफेक्ट रिकॉर्ड है। वो अब MMA डिविजन में अपना दबदबा बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

अमीनीपोर ने सुजुकी को विभाजित निर्णय से हराया

फारिया अमीनीपोर और हिरोकी सुजुकी की कांटे की बेंटमवेट किकबॉक्सिंग बाउट में 3 राउंड तक एक्शन चला और आखिर में विभाजित निर्णय के जरिए विजेता की घोषणा की गई।

सुजुकी के दबाव बनाते हमलों के सामने ईरान के अमीनीपोर ने पहले राउंड में भारी-भरकम पंचों के साथ वापसी की और दूसरे राउंड में अपना नियंत्रण हासिल किया।

ये मैच आखिरी 3 मिनटों के दौरान बेहद करीबी नजर आया, लेकिन अमीनीपोर ने बहादुरी के साथ वापसी की और जजों का निर्णय अपने पक्ष में मोड़ लिया। इस तरह उन्होंने अपने प्रोफेशनल रिकॉर्ड को 12-0 से परफेक्ट बनाए रखा।

डेनसो ने पहले राउंड में अवान के सपने चकनाचूर किए

कार्ड की पहली MMA बाउट में 22 साल के पीटर डेनसो ने पाकिस्तानी फाइटर अकीब “द अल्फा” अवान के खिलाफ जमकर अटैक किया।

थाई-डेनिश फ्लाइवेट स्टार ने शुरू से लेकर अंत तक शानदार स्ट्राइकिंग की। उन्होंने पहले ही राउंड में एक दमदार पंच की बदौलत प्रतिद्वंदी को मैट पर गिरा दिया और अपने घुटनों से जोरदार हमले करके विरोधी को गहरी चोट पहुंचाई।

अपने चालाकी भरे और ताकतवर हमलों की वजह से रेफरी ने पहले राउंड के 4:33 मिनट पर बाउट रोकने का इशारा कर दिया। इसके साथ डेनसो ने ONE में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए करियर रिकॉर्ड को 5-2 से बेहतर कर लिया।

गार्सिया ने जूडी हम्बर को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

ONE Championship की नई-नवेली एथलीट्स मेलेना गार्सिया और जूडी हम्बर ने 130-पाउंड की कैचवेट मॉय थाई बाउट में 3 राउंड तक एक-दूसरे का डटकर सामना किया।

स्कॉटलैंड की हम्बर ने किक्स के साथ स्कोर करने के लिए लंबी कद-काठी का उपयोग करके मजबूत शुरुआत की, लेकिन गार्सिया ने तुरंत ही अपनी रफ्तार पकड़ ली और दमदार बॉक्सिंग काउंटर्स की बौछार कर दी।

अर्जेंटीना की फाइटर ने अपने हाथों का इस्तेमाल करते हुए स्ट्रेट, अपरकट्स और हुक्स के साथ गति बढ़ाई। इस रणनीति ने आखिरकार आसानी से उन्हें सर्वसम्मत निर्णय के जरिए जीत दिलाई और उनके ओवरऑल रिकॉर्ड को 33-5-2 से बेहतर कर दिया।

किकबॉक्सिंग में और

Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31