ONE Friday Fights 150 और The Inner Circle – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स
ONE Championship अपने पहले ट्रिपलहेडर का आयोजन करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत एशिया प्राइमटाइम पर होगी।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा 10 अप्रैल को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से ONE Friday Fights 150 और The Inner Circle का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle के मेन इवेंट मैच में वेकेंट (रिक्त) ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप दांव पर लगी होगी, जिसमें मौजूदा ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल की टक्कर थाई स्टार रंगरावी सिटसोंगपीनोंग से होगी।
वहीं ONE Friday Fights 150 के मेन इवेंट में कोमपेट सिटसारावटसुएर का सामना स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में अपने ही देश थाईलैंड के अटाचाई केलास्पोर्ट से होगा।
इसके अतिरिक्त करीब दो दर्जन मॉय थाई स्ट्राइकर्स, मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स और किकबॉक्सर्स छह अंकों की राशि वाला मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट पाने का प्रयास करेंगे।
आप ONE Friday Fights 150 और The Inner Circle के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।