ONE Friday Fights 131 – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

108445 scaled

ONE Championship अक्टूबर महीने का समापन ONE Friday Fights के धमाकेदार संस्करण के साथ करने के लिए तैयार है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा 31 अक्टूबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 131 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें करीब दो दर्जन इंटरनेशनल स्टार्स प्रमोशन के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे।

मेन इवेंट में सुरियानलैक पोर येनयिंग का सामना फ्लाइवेट मॉय थाई रीमैच में डेचो पोर बोरिरैक से होगा। सितंबर में हुए इनके पिछले मैच में सुरियानलैक को करीबी अंतर से जीत मिली, लेकिन इस बार वो निर्णायक तरीके से मैच अपने नाम करना चाहेंगे।

इसके अलावा फीचर मुकाबले में अपराजित 18 वर्षीय रूसी सनसनी रुस्तम यूनुसोव का सामना थाईलैंड के अनुभवी स्टार पेटसुकुमविट टॉमथंगयाई से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगा।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
डेचो पोर बोरिरैक ने सुरियानलैक पोर येनयिंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
क्रिसना डाओडेनमॉयथाई ने पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
बुआखियाओ पोर पाओइन ने माएमोट सोर सलाचीप को विभाजित निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
मोहम्मद तौफीक ने पेटमुआंगनुआ टोंगकावचियांगमाई को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:30 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
गेब्रिएल मोराम ने नोंगफाहसाई टॉप पीके साइन्चाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
डाओडाएंग एनीमॉयथाई ने इक्युसैन सोर सलाचीप को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
रुस्तम “टोमाहॉक” यूनुसोव ने पेटसुकुमविट बोई बांगना को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:44 मिनट में
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
आर्थर “पाउलो” क्लोप ने झू शुआई को विभाजित निर्णय से हराया
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
गेब्रियल परेरा ने टाकू को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट MMA
अलेक्जेंडर खान और सिया माटसुडा के बीच मुकाबला नो कॉन्टेस्ट के रूप में खत्म हुआ
एटमवेट मॉय थाई
जी चिंग फीबी लो ने मैडिसन क्लैट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट MMA
मेहराब मामादज़ादा ने शहज़ादा अताएव को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - तीसरे राउंड के 3:58 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts
rodtak