ONE Friday Fights 118 – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

ONEFridayFights Faceoffs 1200X800

ONE Championship अगस्त महीने के धमाकेदार मार्शल आर्ट्स एक्शन की शुरुआत डबलहेडर इवेंट के साथ करने के लिए तैयार है।

पहले शुक्रवार, 1 अगस्त को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 118 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें दो दर्जन मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA के उभरते हुए स्टार्स छह अंकों की राशि वाला मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट पाने का प्रयास करेंगे।

मेन इवेंट में थाई स्ट्राइकर वोरापोन लुक्जाओपोरोंगटॉम और टर्किश पावरहाउस सोनेर सेन अपनी प्रतिद्वंदिता के तीसरे अध्याय के लिए आमने-सामने होंगे। जनवरी में इनके बीच की पहली फाइट को सेन ने सर्वसम्मत निर्णय से जीता, लेकिन फिर मई महीने में वोरापोन ने हिसाब बराबर कर दिया। अब निर्णायक मैच से साफ होगा कि कौन इस प्रतिद्वंदिता को अपने नाम करेगा।

इसके अलावा फीचर फाइट में ब्रिटिश सनसनी ओटिस वाघोर्न की टक्कर फ्रेंच-मोरक्कन स्टार हकीम बाह से होगी, जो कि अपने प्रमोशनल डेब्यू की सफलता के बाद जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


142 LBS मॉय थाई
वोरापोन लुक्जाओपोरोंगटॉम ने सोनेर “गोल्डन बॉय” सेन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
141 LBS मॉय थाई
कोंगकुला जित्मुआंगनोन ने सुकसावत पीके साइन्चाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
140 LBS मॉय थाई
काओकराट सोर टिएनपो ने चैटपेट सोर जोर टोंगप्राजिन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
126 LBS मॉय थाई
सिंगटानावट नोकजीनलैडक्राबांग ने पोल पास्कल को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
रिफदीन मसदोर ने बेरनुएंग सोर सलाचीप को बहुमत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
पेट फेयरटेक्स ने पेटथानवा ईगलमॉयथाई को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:56 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
ओटिस वाघोर्न ने हकीम बाह को विभाजित निर्णय से हराया
140 LBS मॉय थाई
लोगन “ड्रैगन” चैन ने चामा सुपरबोन ट्रेनिंग कैंप को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:51 मिनट में
139 LBS किकबॉक्सिंग
झांग जिंताओ ने हिरोकी नारुओ को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:32 मिनट में
119 LBS किकबॉक्सिंग
कोजिरो शिबा ने मोन योडहेक्से को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:14 मिनट में
फेदरवेट MMA
नाचिन “समुराई” सैट ने कार्लोस अल्वारेज़ को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:51 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
गेब्रियल लियोनेटी ने जैन “फ्रेश किड” मेनार्ड अटोल को सबमिशन (आर्मबार) से हराया - दूसरे राउंड के 3:23 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts
rodtak