ONE Friday Fights 11 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

Superball Kongklai ONEFridayFights11

ONE Championship ने लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में मार्च महीने का अंत एक यादगार इवेंट के साथ किया।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा थाईलैंड के बैंकॉक से ONE Friday Fights 11 का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें फैंस को एक दर्जन MMA और मॉय थाई मुकाबले देखने को मिले।

मेन इवेंट में सुपरबॉल टीडेड99 और कोंगक्लाई एनीमॉयथाई के बीच छह हफ्ते पहले हुए मैच के बाद एक बार फिर जोरदार टक्कर देखने को मिली।

वहीं ऑस्ट्रेलियाई सनसनी टायसन हैरिसन ने वापसी करते हुए हुए कई बार के मॉय थाई चैंपियन रैम्बो मोर रटानाबैंडिट का सामना किया।

इसके अलावा कार्ड में MMA स्टार्स योडकाइकेउ फेयरटेक्स, अली मोटामेड और अलेक्सांद्रा साविचेवा की वापसी भी देखी गई।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


138 LBS मॉय थाई
सुपरबॉल टीडेड99 ने कोंगक्लाई सोर सोमाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
130 LBS मॉय थाई
ईटी वानखोंगोम एमबीके ने अपिवट सोर सोमनक को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:37 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
कोमावट एफए ग्रुप ने अवतार पीके साइन्चाई को विभाजित निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
पोंगसिरी सुजीबामीक्यू ने पेटटोंग कियटसोंग्रिट को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:57 मिनट में
120 LBS मॉय थाई
ओलेलैक चोर हापयाक ने पेटसोमाई सोर सोमाई को विभाजित निर्णय से हराया
132 LBS मॉय थाई
नमफोंगनोई सोर सोमाई ने सोंगफैंगकोंग एफए ग्रुप को बहुमत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
टायसन “जॉन वेन नोई” हैरिसन ने रैम्बो मोर रटानाबैंडिट को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 3:00 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स ने एंजेलॉस “द बुलेट” गियाकूमिस को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
यू यौ पुई ने डेविना मार्टिन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 0:24 मिनट में
बेंटमवेट MMA
टटसुया एंडो ने अली “मोती” मोटामेड को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:38 मिनट में
लाइटवेट MMA
अली कबदुल्ला ने एलिसन बारबोसा को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 2:22 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
अनेल्या टोक्टोजोनोवा ने अलेक्सांद्रा साविचेवा को सबमिशन (नैक क्रैंक) से हराया - पहले राउंड के 2:13 मिनट में

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800