ONE Fight Night 34: सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Regian Eersel Alexis Nicolas ONE Fight Night 30 64 scaled

शनिवार, 2 अगस्त को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से एक धमाकेदार इवेंट ONE Fight Night 34: Eersel Vs. Jarvis का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

मेन इवेंट में दो सबसे शानदार लाइटवेट मॉय थाई स्ट्राइकर्स की टक्कर देखने को मिलेगी।

तीन साल पहले ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के बाद से ही रेगिअन इरसल ने अपने रास्ते में आए हर प्रतिद्वंदी को हराया है। इस बार वो अपने टाइटल को ब्रिटिश स्टार जॉर्ज जार्विस के खिलाफ बचाने के लिए उतरेंगे।

वहीं को-मेन इवेंट में एक जोरदार फेदरवेट MMA रीमैच होगा, जहां तीन रैंक के कंटेंडर शामिल गासानोव की भिड़ंत अपने पुराने प्रतिद्वंदीं गैरी टोनन से होगी।

इसके अतिरिक्त इवेंट में पूर्व ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर किरिल ग्रिशेंको, अपराजित हेवीवेट धुरंधर बेन टायनन समेत कई सारे स्टार्स एक्शन में दिखेंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल ने जॉर्ज “जी-यूनिट” जार्विस को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:24 मिनट में
लाइटवेट मॉय थाई
रंगरावी “लेगाट्रॉन” सिटसोंगपीनोंग ने यूसेफ असौइक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट MMA
शामिल “द कोबरा” गासानोव ने गैरी “द लॉयन किलर” टोनन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
हेवीवेट MMA
किरिल ग्रिशेंको ने बेन “वनीला थंडर” टायनन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट MMA
एलबैक अलिशोव ने जेरेमी “द जगरनॉट” पाकाटिव को सबमिशन (आर्म-ट्रायंगल चोक) से हराया - दूसरे राउंड के 1:17 मिनट में
हेवीवेट MMA
रयुगो टाकेऊची ने “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:38 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
सुआकिम सोर जोर टोंगप्राजिन ने ज़ाफेर सायिक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
एलिस “एल जेफे” बद्र बारबोज़ा ने शामिल अदुखोव को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 2:08 मिनट में

न्यूज़ में और

Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 16 scaled
collage