अर्जन भुल्लर के खिलाफ अपने पंचों से काउंटर करने की तैयारी में हैं मौरो सेरिल्ली

Mauro Cerilli IMGL9719 768x512

ONE Championship के हैवीवेट सूरमाओं में से एक अगले शुक्रवार 2 अगस्त को एक और हार्ड-हिटिंग प्रदर्शन के साथ वापसी के लिए तैयार है।

मौरो “द हैमर” सेरिल्ली का सामना फिलीपींस के मनीला में अर्जन “सिंह” भुल्लर से होगा और वह वैश्विक स्तर पर अपनी पहली जीत के लिए आत्मविश्वास से लबरेज होकर मॉल ऑफ एशिया एरिना में पहुंचेंगे।

Heavyweight hammer Mauro Cerilli lands a flurry of knees to notch a TKO victory over Alain Ngalani at 1:41 of Round 1!

Heavyweight hammer Mauro "The Hammer" Cerilli lands a flurry of knees to notch a TKO victory over Alain Ngalani at 1:41 of Round 1!Watch the full event on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Friday, March 8, 2019

मार्च में इटैलियन कॉलोसस ने हांगकांग स्थित कैमरूनियाई की आक्रामक सनसनी का सामना किया। म्यांमार के यंगून में “द पैंथर” नगलानी ने सनसनी मचा दी थी और उसे वह ताकत दिखाई जिसने उसे केज वॉरियर्स हैवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बना दिया।

हालांकि सेरिल्ली ने थोड़ा अधिक समय लिया, लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वी को उठाकर रिंग की फर्श पर पटक दिया। इसके बाद उन्होंने धराशाही हुई विरोधी पर अपने पंचों को खोल दिया। जिन्हें संभालना उनके लिए बहुत मुश्किल था।

नगलानी ने दबाव में जीत हासिल की और टेरासीना निवासी विरोधी पर अपने करियर की पहले राउंट की 7वीं फतह हासिल की। इस तहर से यह उनकी कुल 13वीं जीत रही।

उन्होंने बताया कि वह इस तरह के उच्च प्रोफ़ाइल प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ एक त्वरित जीत से खुद पर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने विरोधी के सही तहर से बचाव नहीं कर पाने के कारण रिंग की फर्श पर धराशाही कर दिया। ONE के नियम वास्तव में उनकी शैली और शक्ति के अनुकूल हैं और वह इन नियमों के साथ बहुत ही सहज महसूस करते हैं।

Mauro "the Hammer" cerilli grapples with Alain "The Panther" Ngalani at ONE: REIGN OF VALOR

36 वर्षीय सूरमा ONE हैवीवेट वर्ल्ड खिताब में अपनी बेल्ट के लिए दूसरे ही हमले पर शिकार करने के लिए तैयार हो गया था। उन्हें खुशी है कि उनके पास बेल्ट की ओर से अगला कदम बढ़ाने का मौका है, जहां उन्होंने पिछले नवंबर में पदार्पण किया था।

सेरिल्ली ने ONE: कॉन्क्वेस्ट ऑफ चैंपियंस में प्रतिस्पर्धा की तो फिलिपिनो प्रशंसकों ने बेहद गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। भले ही उनका प्रतिद्वंद्वी उन्हीं प्रशंसकों के देश का राष्ट्रीय नायक ब्रैंडन “द ट्रुथ” वेरा था।

इस बार वह फिलीपींस के लिए एक योद्घा का सामना करेंगे। इसलिए वह मैच-अप से पहले जब मॉल ऑफ एशिया एरिना में मौजूद भीड़ के सामने पहुंचेंगे तो उन्हें और भी अधिक समर्थन की उम्मीद है। उन्हें इस बात की खुशी है कि फिलिपिनों के समर्थक उन्हें पसंद करते हैं।

Mauro "The Hammer" Cerilli soaks up the love from the Filipinio fans at the ONE: CONQUEST OF CHAMPIONS press conference

हैमर टीम और ग्लोरिया फाइट सेंटर के प्रतिनिधि भुल्लर के खिलाफ अपने रक्षात्मक कौशल का परीक्षण करने की संभावना रखते हैं, जिनका राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और ओलंपियन के रूप में इतिहास रहा है।

भुल्लर पर दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट संगठन के हालिया, हाई-प्रोफाइल, फ्री-एजेंट होने का बहुत बड़ा दबाव रहेगा। उन्हें आने वाले महीनों और वर्षों में भारत में ONE के बढ़ते हुए सितारों में से एक होने की उम्मीद है।

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि “हैमर” अपने प्रदर्शन को लेकर किसी अन्य से कम दबाव महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह हर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ समान दबाव महसूस करते हैं। वह हर किसी को एक समान देखते हैं और कमतर नहीं आंकते हैं।

सेरिल्ली ने पहले जिस भी प्रतिद्वंद्वी का सामना किया है उनमें से भारतीय विरोधी की एक अलग पहचान है, लेकिन अपने टेकडाउन की रक्षा करने की संभावना उसे अंधेरे में नहीं रखेगी।

वह कहते हैं कि वह “सिंह” के दृष्टिकोण को अपना सकते हैं और अपने शक्तिशाली पंच और घुटनों से उन्हें परेशान कर सकते हैं। फिर चाहे प्रतियोगिता पैरों पर हो या जमीन पर।

Mauro "the Hammer" Cerilli knocks out Alain "The Panther" Ngalani at ONE: REIGN OF VALOR

उन्होंने कहा कि वह एक अच्छा सेनानी है और वह शारीरिक रूप से बेहद मजबूत है, लेकिन वह किसी के सामने भी खुद को कमजोर महसूस नहीं करते हैं। वह हमेशा से ही हर स्थिति के लिए तैयारी करते आएं हैं और उनके खेल की योजना उसी पर केंद्रित है। उन्हें लगता है कि उनका आक्रामक रवैया किसी के लिए भी परेशानी का कारण बन सकता है।

सेरिल्ली किसी भी प्रतियोगिता के लिए कोई भविष्यवाणी करने से बचते हैं, लेकिन वह प्रशंसकों से वादा करते हैं कि फाइट में उन्हें पलक झपकाने का भी मौका नहीं देंगे। उनकी आक्रामकता और कौशल के कारण बाउट एक ही झटके में भी खत्म हो सकती है।

उन्होंने कहा कि वह हैवीवेट गोल्ड में अगला शॉट लेने की अपनी संभावनाओं के बारे में भी चिंतित हैं। जैसा कि वह बताते हैं कि वह रिंग में अपना काम करेंगे और बाकी काम मैचमेकर्स पर छोड़ देंगे।

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.