अलीबेग रसुलोव ने क्रिश्चियन ली पर रेसलिंग गेम से बढ़त बनाकर MMA वर्ल्ड टाइटल जीतने की बात कही

Ok Rae Yoon Alibeg Rasulov ONE Fight Night 23 57

अपराजित दागेस्तानी फाइटर अलीबेग रसुलोव को भरोसा है कि मौजूदा ONE लाइटवेट और वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के खिलाफ उनकी जीत होगी।

7 दिसंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 26 के मेन इवेंट में दोनों का सामना ली के लाइटवेट खिताब के लिए होगा।

उभरते हुए MMA फाइटर रसुलोव ने जुलाई महीने में हुए ONE Fight Night 23 में प्रमोशनल डेब्यू करते हुए पांच राउंड के कड़े मुकाबले में पूर्व लाइटवेट MMA चैंपियन ओक रे यूं को पराजित किया था।

उस जीत ने 31 वर्षीय स्टार के प्रोफेशनल रिकॉर्ड को बढ़ाकर 14-0 किया और उसके साथ ही उन्होंने चैंपियनशिप मैच भी हासिल किया।

रसुलोव ने onefc.com को बताया कि वो जीत की लय को जारी रखना चाहेंगे:

“मेरे रिकॉर्ड में हार नहीं है और हारना मेरे प्लान में नहीं है।”

वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर ने अपने घातक टेकडाउन गेम, दम घोंटने वाले टॉप कंट्रोल और मैट पर शानदार फिनिशिंग की वजह से अपराजित रिकॉर्ड कायम किया है।

दागेस्तान के बाकी रेसलरों की तरह ही रसुलोव ने छोटी उम्र से रेसलिंग शुरु कर दी थी और वो लगातार अपनी ग्रैपलिंग में सुधार करते गए।

उन्होंने बताया:

“रेसलिंग मेरा आधार है और मुझे इस खेल से बहुत प्यार है। मुझे लगता है सब जानते हैं कि दागेस्तान से कितने अच्छे रेसलर आते हैं। हम बहुत छोटी उम्र में इसकी शुरुआत कर देते हैं। हम प्रतियोगिता और फाइटिंग के आदी हो जाते हैं।

“ये हमारे खून में है। हमें रेसलिंग करना पसंद है। मैं अपनी ज्यादातर फाइट्स में रेसलिंग करता हूं। यही मेरा आधार है और इसने मुझे जीतने में मदद की है।”

Ok Rae Yoon Alibeg Rasulov ONE Fight Night 23 21

रसुलोव जानते हैं कि उनका रेसलिंग पर आधारित अटैक ली के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।

उन्होंने बताया कि मौजूदा चैंपियन दो साल के बाद वापसी कर रहे हैं। रसुलोव का मानना है कि इतने समय तक एक्शन से दूर रहने की वजह से “द वॉरियर” 7 दिसंबर को उनकी गति और दबाव को झेल नहीं पाएंगे:

“मेरा मानना है कि क्रिश्चियन ली का सामना अभी तक मेरे जैसे विरोधी से नहीं हुआ है। मेरी रेसलिंग उनसे बेहतर है। मैं अपनी रेसलिंग से उन पर दबाव बनाऊंगा। वो काफी समय तक दूर रहे हैं और वो मुझसे ज्यादा थक जाएंगे।

“बिल्कुल, मेरा लक्ष्य बेल्ट है और इस फाइट में उन्हें काफी मुश्किल आएगी।”

रसुलोव: ‘अगर मैं चैंपियन बना तो मेरी पहचान बन जाएगी’

भले ही वो रेसलिंग से जीते या फिर क्लिंच गेम के अलावा अपनी विकसित होती हुई स्ट्राइकिंग से, अलीबेग रसुलोव एक बात के लिए दृढ़-संकल्पित हैं कि वो बैंकॉक से ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बनकर निकलेंगे और उनका परफेक्ट रिकॉर्ड बना रहेगा।

उन्होंने कहा:

“हां, बिल्कुल मेरा मुख्य लक्ष्य बेल्ट जीतना है और मैं अपराजित रहना चाहता हूं।”

वो भले ही विनम्र बने हुए हैं, लेकिन रसुलोव ने माना कि उन्होंने गोल्डन बेल्ट के साथ आने वाली प्रसिद्धि के बारे में सोचा है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन का लाइटवेट MMA चैंपियन होना जीवन बदल सकता है, इस बारे में उन्होंने कहा:

“ONE Championship एक विश्वव्यापी संगठन है और सब इसके बारे में जानते हैं। इस संगठन में चैंपियन बनना प्रतिष्ठा की बात है। अगर मैं चैंपियन बना तो मेरी पहचान बन जाएगी।”

Ok Rae Yoon Alibeg Rasulov ONE Fight Night 23 57

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)