कोतेत्सु बोकू नॉकआउट के हीरो की फाइट में थान्ह ले चिन का इम्तेहान लेने को है उत्सुक

Kotetsu BokuIMG_1371 768x512

कोतेत्सु “नो फेस” बोकू ONE: ड्रीम्स ऑफ गोल्ड में ONE फेदरवेट बाउट में आक्रमण के विशेषज्ञ का सामना करेंगे जो प्रशंसकों को अपने पैरों पर खड़ा होने को मजबूर कर देगा।

अगले शुक्रवार, 16 अगस्त को पूर्व ONE लाइटवेट विश्व चैंपियन थाईलैंड के बैंकॉक में थान्ह ले से मुकाबला करेंगे। जापानी दिग्गज का मानना है कि सभी एक्शन स्टैंड-अप मिक्सड मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के लिए उनकी शैलियों का बड़ा टकराव देखने को मिलेगा।

वियतनामी-अमेरिकी एक आकर्षक शैली के साथ रिंग में आएगा, लेकिन 42 वर्षीय अपने शानदार अनुभव और मेहनत के दम पर उन्हें पराजित करने का प्रयास करेंगे। बोकू ने कहा कि यह एक खतरनाक बाउट होने जा रही है। वह विशेष रूप से कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं, लेकिन वह बाउट में अपनी पूरी ताकत व कौशल को दिखाएंगे।

Expect fireworks when former ONE Lightweight World Champion Kotetsu Boku returns to battle on 16 August! 🎇

Expect fireworks when former ONE Lightweight World Champion Kotetsu Boku returns to battle on 16 August! 🎇 🗓: Bangkok | 16 August | 5:30PM | ONE: DREAMS OF GOLD🎟: Get your tickets at 👉 http://bit.ly/onegold19📺: Check local listings for global TV broadcast📱: Watch on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp 👨‍💻: Prelims LIVE on Facebook | Prelims + 2 Main-Card bouts LIVE on Twitter

Posted by ONE Championship on Tuesday, August 6, 2019

उन्होंने कहा कि ले के पास हैवी किक ताइक्वांडो शैली है। उस आधार से वह अपनी सीमा के बीच से ही किक्स फेंक देता है और शानदार तरीके से पंच भी मारता है।

“वह अंतर को कम करता है और काउंटर पंच की तलाश करता है। इससे वह कभी भी बाउट का रुख बदल देता है। मेरे पास उनके समान शैली वाले कोई भी प्रशिक्षण साझेदार नहीं हैं, लेकिन मैं रूढ़िवादी और दक्षिणपश्चमी दोनों के साथ प्रशिक्षण ले रहा हूं, और मुझे ऐसा लगता है कि उनकी तैयारी अच्छी है।”

टोक्यो के फाइटर के पास भी दांव पेचों के आदान-प्रदान के दौरान सबसे कठिन हमलों से बचने की निकट-अलौकिक क्षमता है जो ले के कैलिबर के साथी नॉकआउट कलाकार के खिलाफ महत्वपूर्ण होगी।

बोकू में धैर्य रखने की क्षमता है। लिगेसी फाइटिंग एलायंस फेदरवेट चैंपियन और यह एक ऐसी चीज है जो उनके करियर के दौरान एक निरंतर रही है। 42 साल के फाइटर कहते हैं वह मूल चीजों में बदलाव नहीं करते हैं। वह बस अपनी शारीरिक क्षमता को बेहतर रखने पर ध्यान देते हैं।

Kotetsu BokuIMG_1313.jpg

उन्होंने कहा कि जब मैं अपनी पहुंच से किक मारते हैं तो विरोधी से उनका अंतर खत्म हो जाता है और वह काउंटर स्ट्राइक की तलाश करने के लिए उस पर दबाव बनाने का प्रयास करते हैं।

“मेरे पास बहुत अनुभव है, लेकिन वह अभी अच्छी स्थिति में है। इसलिए यह सब किश्मत की बात है कि कौन किस दिन मजबूत होता है।” मुझे ONE में अधिक अनुभव है, लेकिन हकीकत में यह फाइट का हिस्सा नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब प्रतिस्पर्धा करने का समय होता है तो सभी के पास उतार-चढ़ाव के मौके होते हैं, लेकिन जिनके पास सहनशक्ति होती है वो अंत तक दबाव डालते रहते हैं। [ले] उसकी सहनशक्ति के लिए नहीं जाना जाता है। ऐसे में वह इसे ध्यान में रखकर रिंग में उतरना चाहते हैं। वह हमेशा धीरज बनाए रखने का प्रशिक्षण लेते हैं। ऐसे में इस बाउट को लेकर उनमें अधिक आत्मविश्वास है।

बोकू की शैली दुनिया भर में ONE प्रशंसकों में प्रचलित है। ऐसे में उनका एकमात्र उद्देश्य यह है कि वह बाउट को उस रोमांचक दौर तक ले जाना चाहते हैं, जिसकी प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं।

हालांकि ले नौ साल के क्रेजी बी प्रतिनिधि के जूनियर हैं, और एक हाइलाइट-रील केओ जीत से आ रहे हैं। “नो फेस” का मानना ​​है कि उनके पास अपने करियर की 15 वीं स्टॉपेज जीत हासिल करने की शक्ति और जज्बा है।

वह कहते हैं कि वह पंच या किक द्वारा बाउट को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन समय को लेकर वह जूझ सकते हैं। खैर जैसे भी हो वह इस बाउट को फिनिश करना चाहते हैं।

Kotetsu BokuADUX3722.jpg

उन्हें लगता है कि उनकी कमजोरी आक्रमण को झेलनी की क्षमता हो सकती है। वह केवल एक नुकसान देखते हैं कि यदि वह उसे पकड़ने जाएंगे तो वह उनके कब्जे से आसानी से निकलने का प्रयास करेगा।

उन्होंने कहा कि वह इस समय अच्छा महसूस कर रहे हैं। वह अन्य एथलीटों को अपना मूल कौशल दिखाना चाहते हैं और उन्हें लगता है कि मैं उसका सामना नहीं करना चाहता!

न्यूज़ में और

Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400