ONE 170 की जबरदस्त मॉय थाई फाइट में जोहान गज़ाली का सामना जोहान एस्टुपिनन से होगा

Johan Ghazali Josue Cruz ONE 168 12

24 जनवरी को होने वाले ONE 170 के लिए एक धमाकेदार मॉय थाई मैच की घोषणा की गई है, जिसमें इस खेल के दो सबसे प्रतिभाशाली स्ट्राइकर्स हिस्सा लेंगे।

एशिया प्राइमटाइम पर लाइव आने वाले शो में 18 वर्षीय मलेशियाई-अमेरिकी सनसनी जोहान “जोजो” गज़ाली का सामना अपराजित कोलंबियाई नॉकआउट आर्टिस्ट जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन से होगा। ये अहम फ्लाइवेट मुकाबला थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में होगा।

आसान शब्दों में कहें तो दो जोहान के बीच होने वाले मुकाबले में शानदार एक्शन देखने को मिलेगा।

एक तरफ गज़ाली ने कमाल की स्किल्स से ONE में 6-1 का रिकॉर्ड कायम किया है, जिसमें पांच हाइलाइट-रील स्टॉपेज भी शामिल हैं।

“जोजो” को अपने भारी-भरकम पंचों और कभी न पीछे हटने वाले स्टाइल की वजह से लोकप्रियता हासिल हुई है। ONE में उनकी एकमात्र हार गुयेन ट्रान ड्युए नट के खिलाफ आई, लेकिन उन्होंने हार से उबरते हुए सितंबर में हुए ONE 168 में होसुए क्रूज़ को पहले राउंड में नॉकआउट किया।

गज़ाली को अकसर अगला रोडटंग जित्मुआंगनोन का दर्जा दिया जाता है और वो लगातार ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल की तरफ बढ़ रहे हैं। लेकिन उनका सामना एक खतरनाक और अप्रत्याशित प्रतिद्वंदी से होने जा रहा है।

26-0 के धमाकेदार प्रोफेशनल रिकॉर्ड वाले “पांडा किक” का दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अभी तक का सफर बेहद शानदार रहा है।

मई में हुए ONE Friday Fights 64 में प्रमोशनल डेब्यू करने वाले 22 वर्षीय स्टार ने लगातार चार जीत और तीन नॉकआउट्स हासिल किए। अपने सबसे हालिया मैच में उन्होंने ONE Fight Night 25 में मोरक्को के फाइटर ज़कारिया एल जमारी को शिकस्त दी।

एस्टुपिनन अपने अपरंपरागत और दर्शकों को खुश कर देने वाले स्टाइल की परीक्षा गज़ाली की किसी भी क्षण मैच को रोक देने वाली ताकत से होगी।

इसके अतिरिक्त ONE 170 में जीत करने वाला स्टार सितारों से सजे फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन में एक बड़े खतरे के रूप में उभरकर सामने आएगा।

न्यूज़ में और

NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled