रिटायरमेंट से वापसी के बाद सैम-ए की नजर फिर वर्ल्ड टाइटल पर – ‘मैं वही पुराना दिग्गज बनकर वापस आ रहा हूं’

Muay Thai icon Sam-A Gaiyanghadao

मॉय थाई दिग्गज सैम-ए गैयानघादाओ एक संक्षिप्त रिटायरमेंट के बाद 17 मार्च को ONE Friday Fights 9 से फिर से नई शुरुआत कर रिंग में अपनी पिछली फॉर्म को पाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

39 साल के थाई एथलीट को चोटों से जूझना पड़ा, जब वो सिंगापुर में Evolve MMA में कोचिंग और ONE में मुकाबले कर रहे थे।

अपनी पीड़ाओं से उबरने के बाद जब वो बैंकॉक में स्ट्रॉवेट मॉय थाई भिड़ंत के दौरान आयरलैंड के उभरते एथलीट रायन शीहन के खिलाफ वापसी करेंगे। सैम-ए ये साबित करना चाहेंगे कि अब भी वो दुनिया के टॉप स्ट्राइकर्स के साथ मुकाबला करने का दम रखते हैं।

प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम, जहां “द आर्ट ऑफ 8 लिम्ब्स” में उन्होंने नाम बनाया था, में अपना अगला मुकाबला करने के लिए पूर्व 2-वेट, 2-स्पोर्ट्स ONE वर्ल्ड चैंपियन खुद को तरोताज़ा और तैयार महसूस कर रहे हैं।

सैम-ए ने फिर से प्रतिस्पर्धा करने की अपनी प्रेरणा के बारे में कहा:

“मैंने जब सुपरलैक कियातमू9 को प्रदर्शन करते देखा तो मुझे भी अपने अंदर ऊर्जा महसूस हुई। उन्होंने मुझे फाइट के लिए वापसी करने को प्रोत्साहित किया। रिटायर होने के बाद से मैं हमेशा ONE में अपने दोस्तों को फॉलो करता आ रहा हूं। उन्हें देखकर लगा कि शायद प्रतिस्पर्धा के लिए मुझे वापस आना चाहिए।

“मैं फिर से ONE Championship में वापस आने के साथ 8 साल बाद लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में बाउट करने को लेकर खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैंने वहां अपनी एक छवि बनाई और लुम्पिनी में वर्ल्ड चैंपियन बन गया था।”

अपने देश के फाइटर्स और दोस्तों से प्रेरणा लेने के बाद सैम-ए ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग के पास पहुंचे, जिन्होंने उनकी वापसी को लेकर सकारात्मक कदम उठाया।

अनुभवी स्ट्राइकर ने खुलासा किया कि सिटयोटोंग ने प्रोत्साहित किया और उन्हें अपनी कीमत से वाकिफ करवाया, जिसके बाद इस शुक्रवार को रिंग में वापसी करने का उनका इरादा पक्का हो गया।

उन्होंने बतायाः

“चाट्री ने कहा कि वो मुझे फिर से रिंग के अंदर देखना चाहते हैं, ताकि मैं अपने परिवार की देखभाल के लिए अच्छे पैसे कमा सकूं। वो चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद भी मेरा परिवार अच्छी तरह से जीवन जिए। वो मेरी परवाह भी करते हैं। उनकी कही बातें मेरे दिल को छू गईं।

“मैं बुढ़ापे की ओर अग्रसर हो रहा हूं। मेरे करियर में ज्यादा वक्त नहीं बचा है, लेकिन अब भी मेरे पास दूसरा मौका है। परिवार को बिना किसी संघर्ष के दूसरा जीवन देना चाहता हूं क्योंकि मैं अब भी प्रतिस्पर्धा करने में समर्थ हूं। ऐसे में मैं बाउट करूंगा। मेरे परिवार का मेरी वापसी में सबसे बड़ा हाथ है।”

रायन शीहन को हराने के लिए दृढ़ संकल्पित

सैम-ए गैयानघादाओ को ONE Championship में एक बार फिर से ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए अपने परिवार से प्रेरणाा मिली है।

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जानते हैं कि उन्हें फिर से बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए टॉप कंटेंडर्स से भिड़ना होगा। इसकी शुरुआत वो इस सप्ताह बेहतरीन आयरिशमैन रायन शीहन को कड़ी टक्कर देकर करना चाहते हैं।

उन्होंने 25 वर्षीय WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के बारे में कहा:

“मैंने यूट्यूब पर रायन शीहन के मैच देखे हैं। उन्होंने कई बड़े थाई फाइटर्स के साथ मुकाबला किया है। उनमें कुछ तो बात है। वो एक ऑलराउंड फाइटर हैं। उनकी असली ताकत उनके पंच, किक और तेज प्रहारों में है।

“फिर भी मुझे लगता है कि मेरे पास ज्यादा बेहतर हमले करने की ताकत है। हां, मेरे पास मॉय थाई का उनसे ज्यादा अनुभव है।”

व्यक्तिगत लक्ष्यों के साथ ही सैम-ए की एक्शन में वापसी की कई बड़ी महत्वाकांक्षाएं भी हैं।

इन सबसे ज्यादा लंबे वक्त से फाइट करते चले आ रहे सैम-ए दूसरों को अपने सपनों का पीछा करते रहने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। फिर चाहे उनकी उम्र या स्थिति कुछ भी हो।

उन्होंने आगे कहाः

“मैं वापस आ गया हूं। मेरी तमन्ना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और फिर से चैंपियन बनने की है। फिर भले ही मैं 40 साल का क्यों ना हो गया हूं। मैं सबको दिखा दूंगा कि उम्र महज एक नंबर है। अगर आपकी तैयारी बेहतर है और आप अपने शरीर की अच्छे से देखभाल करते हैं तो आप भी आगे बढ़ सकते हैं।

“मैं वही पुराना दिग्गज सैम-ए बनकर वापस आ रहा हूं। मैं जीत के लिए इस मुकाबले में अपना सब कुछ झोंक दूंगा।”

https://www.instagram.com/p/CpjYU-gpicV/

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.