भारतीय MMA फाइटर नाज़ारेथ लालथाज़ुआला ONE Friday Fights 144 में शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार – ‘मेरी जीत होगी’

Nazareth Lalthazuala Masaki Suzuki ONE Friday Fights 135 4

भारतीय नॉकआउट आर्टिस्ट नाज़ारेथ “द नॉर्थस्टार” लालथाज़ुआला ने मात्र 17 सेकंड में धमाकेदार अंदाज में अपना
ONE Championship डेब्यू किया था।

अब 25 वर्षीय स्टार अपने दूसरे मुकाबले के लिए रिंग में उतरने जा रहे हैं और उनका सामना ONE Friday Fights 144 के स्ट्रॉवेट MMA मुकाबले में फिलीपींस के जेक ब्रॉन से होगा।

“द नॉर्थस्टार” ने पिछले साल नवंबर में अपना ONE Friday Fights डेब्यू किया।

मैच की शुरुआत उन्होंने आक्रामक अंदाज में की और विरोधी की तरफ बढ़ गए। उन्होंने मासाकी सुज़ुकी के शुरुआती अटैक से खुद को बचाया और उनके जबड़े पर एक शानदार लेफ्ट हैंड दे जड़ा। उनके प्रतिद्वंदी गिरे और फिर खड़े हुए, लेकिन उन्हें एक घातक लेफ्ट हैंड और झेलना पड़ा।

कैनवास पर गिर चुके सुज़ुकी पर लालथाज़ुआला ने ताबड़तोड़ ग्राउंड एंड पाउंड अटैक किया, जिसके बाद रेफरी ने मात्र 17 सेकंड में मैच समाप्ति का इशारा कर दिया।

इस धमाकेदार जीत पर 25 वर्षीय भारतीय स्टार ने कहा:

“मैं बहुत खुश था और ये किसी सपने के सच होने जैसा था। मैं ईश्वर, अपने परिवार और जिम का धन्यवाद करना चाहता हूं। मैंने तीनों राउंड फाइट का प्लान किया था। लेकिन मैंने उन्हें बहुत तेज हिट किया [जिससे जल्दी नॉकआउट आया]।”

अब लालथाज़ुआला अपने दूसरे प्रमोशनल मैच में जीत हासिल कर शानदार लय को जारी रखना चाहेंगे।

मगर उनके सामने चुनौती बनकर खड़े होंगे ब्रॉन, जिनका रिकॉर्ड 6-2 है। वो इस इवेंट के जरिए अपना प्रमोशनल डेब्यू करने जा रहे हैं और एक अपराजित स्टार को हराकर छाप छोड़ना चाहेंगे।

हालांकि, अपराजित “द नॉर्थस्टार” अपने खेल को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं और उन्हें विश्वास है कि जीत उनकी होगी:

“मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं तैयार हूं। मेरे प्रतिद्वंदी एक अच्छे फाइटर हैं और ये शानदार फाइट होगी। उन्हें रेसलिंग पसंद है, लेकिन मेरी रेसलिंग उनसे बेहतर है। मेरी जीत होगी।”

लालथाज़ुआला ने अपनी ताकत और सपने को उजागर किया

नाज़ारेथ लालथाज़ुआला ने जब ONE Friday Fights के लिए रिंग में कदम रखा तो उन्हें खुद अंदाजा नहीं होगा कि उनका डेब्यू इतना शानदार रहेगा।

लेकिन उनकी कामयाबी किसी तुक्के की वजह से नहीं बल्कि सालों की मेहनत का फल है।

उन्होंने दिन-रात ट्रेनिंग में पसीना बहाकर खुद को इतना काबिल बनाया है कि वो आज भारत के MMA सीन में एक बड़ा नाम बनने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी अगली फाइट से पहले सबसे बड़ी ताकत के बारे में बताया और कहा कि उनका सपना एक दिन वर्ल्ड चैंपियन बनने का है।

“द नॉर्थस्टार” ने अंत में कहा:

“मेरी मानसिकता ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं हार नहीं मानता। मुझे नहीं पता कि इस बार भी नॉकआउट आएगा, मगर मैं एक अच्छी फाइट पेश करूंगा। मैं बोनस जीतने का पूरा प्रयास करूंगा। मैं एक दिन वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहता हूं।”

न्यूज़ में और

Superbon Vs. Liu Mengyang 1 scaled
Superlek vs Abdulla Dayakaev scaled
Dzhabir Dzhabrailov Chase Mann ONE Fight Night 42 8 scaled
ChaseMann DzhabirDhabrailov SplitScreen 1200X800
RegianEersel RungraweeSitsongpeenong 1920X1280 scaled
Regian Eersel Alexis Nicolas ONE Fight Night 30 132 scaled
kadetets
ONE Fight Night 43 – Bantamweight Muay Thai 2 (4)
Nicolas Vigna Dzhabir Dzhabrailov ONE Fight Night 32 25 scaled
Tomyamkoong Bhumjaithai Bejenuta Maximus ONE Friday Fights 149 5 scaled
Kaotaem Fairtex Xavier Gonzalez The Inner Circle April 3 11 scaled
KaotaemFairtex XavierGonzalez 1920X1280 Faceoff