फिलिपे लोबो रीमैच में सैमापेच को फिर से नॉकआउट करने के लिए तैयार – ‘उनसे ज्यादा बेहतर और ताकतवर हूं’

Saemapetch Fairtex Felipe Lobo ONE Fight Night 9 56

ब्राजीलियाई सनसनी फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो ये साबित करने के लिए तैयार हैं कि थाई सुपरस्टार सैमापेच फेयरटेक्स के खिलाफ आई उनकी जीत कोई तुक्का नहीं थी।

शनिवार, 9 दिसंबर को होने वाले ONE Fight Night 17: Tawanchai vs. Superbon के रीमैच में बेंटमवेट स्टार्स की टक्कर होगी, जिसकी वजह से नया वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मिल सकता है।

ONE Fight Night 9 में इन दोनों का पहली बार सामना हुआ था।

उस समय सैमापेच #1 रैंक के कंटेडंर थे, जिन्हें जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

लेकिन लोबो किसी और इरादे के साथ उतरे थे। उन्होंने अपने आलोचकों को शांत किया और दूसरे राउंड में नॉकडाउन झेलने के बावजूद वापसी करते हुए तीसरे राउंड में नॉकआउट हासिल किया।

अब डिविजन में #2 रैंक के कंटेंडर लोबो ने #3 रैंक के कंटेंडर सैमापेच की तारीफ की।

पिछले मुकाबले में जीत हासिल करने के बावजूद वो जानते हैं कि सैमापेच के पास आक्रामक और तगड़ी बॉक्सिंग वाला स्टाइल है, जिसने उन्हें अभी तक कामयाबी दिलाई है।

30 वर्षीय स्टार ने कहा:

“मैं हमेशा से सैमापेच का फैन रहा हूं। मैंने उनके करियर को फॉलो किया है। वो बहुत ही अच्छे, ताकतवर और हाथों का अच्छा इस्तेमाल करने वाले फाइटर हैं। इस स्टाइल के लिए काफी समय से ट्रेनिंग कर रहा हूं।”

146 प्रोफेशनल फाइट्स का हिस्सा बन चुके सैमापेच ने खुद को मॉय थाई में सबसे घातक वार करने वाले फाइटर्स में शामिल किया है।

लेकिन साओ पाउलो निवासी को भी तकनीक में महारत हासिल है और वो सैमापेच को रोकने के लिए काउंटर स्ट्राइक्स लगाने का प्लान बना रहे हैं:

“मेरे स्टाइल में स्किल्स का ज्यादा इस्तेमाल होता है। मैं बच निकलने पर ज्यादा काम करता हूं। मैं फाइट के दौरान दिमाग से काम लेता हूं।

“सैमापेच ज्यादा आक्रामक होते हैं। वो हर समय आगे बढ़ते हैं। वो अच्छे फाइटर हैं, लेकिन तकनीकी तौर पर उनसे ज्यादा बेहतर और ताकतवर हूं। मैं मानता हूं कि ये फाइट नॉकआउट के जरिए जीत सकता हूं।”

फिलिपे लोबो की नजरें वर्ल्ड टाइटल मैच पर: ‘यही मेरा लक्ष्य है’

अगर वो ONE Fight Night 17 में सैमापेच के खिलाफ लगातार दूसरी जीत हासिल कर पाए तो फिलिपे लोबो को यकीन है कि उन्हें वर्ल्ड टाइटल मैच मिल सकता है।

“डिमोलिशन मैन” ने मार्च 2022 में बेंटमवेट मॉय थाई खिताब के लिए चैलेंज किया था, लेकिन उन्हें थाई दिग्गज और तब के चैंपियन नोंग-ओ हामा के खिलाफ नॉकआउट हार झेलनी पड़ी थी।

अब ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जोनाथन हैगर्टी के पास है, जिन्होंने अप्रैल में नोंग को हराकर टाइटल जीता था।

खिताब चाहे किसी के भी पास हो, लोबो अब उसके काफी नजदीक आ गए हैं और वो सैमापेच को इस रास्ते में बस एक कांटे की तरह देख रहे हैं:

“मैं मानता हूं कि उन्हें हराने के बाद मुझे बेल्ट के लिए मौका मिलेगा। दोबारा बेल्ट के लिए फाइट करना, यही मेरा लक्ष्य है।

“मुझे लगता है कि ये फाइट पिछली बार की तरह ही होगी और दोबारा उन्हें नॉकआउट करूंगा। उसके बाद बेल्ट के लिए मैच की मांग करूंगा।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4