इल्या फ्रेमानोव और हलील अमीर ने ONE Fight Night 2 में 50,000 यूएस डॉलर्स के परफॉर्मेंस बोनस जीते

Martin Nguyen Ilya Freymanov ONE on Prime Video 2 1920X1280 75

शनिवार, 1 अक्टूबर को आयोजित हुए ONE Fight Night 2: Xiong vs. Lee III में भाग ले रहे सभी एथलीट्स ने अपने प्रदर्शन से ग्लोबल फैंस का दिल जीत लिया।

लेकिन इनमें से 2 ऐसे MMA फाइटर्स थे, जिन्होंने अपने जीत के अंदाज़ और कौशल की बदौलत ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग की ओर से 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस अपने नाम किया।

सिटयोटोंग ने प्रोमोशन के नए चेहरों, इल्या फ्रेमानोव और हलील अमीर, को ये परफॉर्मेंस बोनस देकर सम्मानित किया।

फ्रेमानोव को ये 50,000 यूएस डॉलर्स उनके उल्लेखनीय डेब्यू के लिए दिया गया।

रूसी स्ट्राइकर ने शुरुआत से ही पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन और #3 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर मार्टिन गुयेन पर अटैक करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई एथलीट को एक स्ट्रेट राइट से जमीन पर गिराया और ग्राउंडेड नी द्वारा फिनिश कर पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल की।

इवेंट का पहला परफॉर्मेंस बोनस अमीर ने भी अपने यादगार डेब्यू के दम पर जीता।

अपराजित टर्किश एथलीट ने पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर और #3 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर टिमोफी नास्तुकिन को चौंका के रख दिया, जब उन्होंने दूसरे राउंड में नॉकआउट अर्जित किया और ग्लोबल स्टेज पर अपनी छाप छोड़ी।

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800