ONE: NO SURRENDER II का प्रसारण कैसे देखें

Saemapetch throwing a headkick on his opponent

ONE Championship लगातार तीन हफ्तों के मार्शल आर्ट्स एक्शन की शुरुआत के लिए तैयार है।

इस शुक्रवार, 14 अगस्त को थाईलैंड के बैंकॉक में दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा ONE: NO SURRENDER II का आयोजन किया जा रहा है।

इस शो के साथ ही ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट की शुरुआत हो जाएगी। पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स का सामना पहले सेमीफाइनल में रोडलैक पीके. साइन्चे मॉयथाईजिम से होगा, ये मुकाबला शो का मेन इवेंट मैच भी होगा।

को-मेन इवेंट में यूरोप में जन्मे दो बेहतरीन मॉय थाई स्टार्स आमने-सामने होंगे। मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट का सामना लियो पिंटो के साथ किकबॉक्सिंग मुकाबले में होगा।

शो को आप कहां देख सकते हैं?

ONE: NO SURRENDER II का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में किया जाएगा, जिसे फैंस टीवी, टैबलेट, कंप्यूटर या मोबाइल पर भी देख सकते हैं।

पहले 2 मैच ONE के ऑफिशियल फेसबुक और ट्विटर अकाउंट्स पर भी उपलब्ध होंगे। वहीं, शो का प्रसारण ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर भी होगा (कुछ देशों को छोड़कर)।

अपने-अपने देशों में इवेंट का लुत्फ़ उठाने के लिए आप नीचे दी गई लिस्ट को देख सकते हैं।

भारत

इवेंट का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे Hotstar और Star Sports Select 2 पर होगा।

अमेरिका

इवेंट का प्रसारण ईस्टर्न स्टैंडर्ड समय के मुताबिक B/R Live पर सुबह 8:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समय के मुताबिक सुबह 5:30 बजे होगा।

चीन

शो को BesTV और Kwai पर चीनी समयानुसार रात 8:30 बजे से देखा जा सकता है।

इसके अलावा, BTV पर शनिवार, 15 अगस्त को शाम 7:30 बजे से दोबारा प्रसारण किया जाएगा।

जापान

शो को आप जापानी समयानुसार Abema TV पर रात 9:30 बजे से देख सकते हैं।

कोरिया

शो को आप कोरियाई समयानुसार IB Sports पर रात 9:30 बजे से देख सकते हैं।

रविवार, 16 अगस्त को शाम 4:30 बजे JTBC Golf & Sports पर शो का एक बार फिर प्रसारण किया जाएगा।

इंडोनेशिया

इवेंट के प्रसारण को आप पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com और MAXStream पर शाम 7:30 बजे देख सकते हैं।

इसके अलावा उसी रात 11:30 बजे SCTV शो को एक बार फिर प्रसारित करेगा।

मलेशिया

इवेंट को आप मलेशियाई समयानुसार Astro SuperSport, RTM TV2 और RTM Sports पर रात 8:30 बजे से देख सकते हैं।

म्यांमार

शो को आप म्यांमार के समय के मुताबिक Skynet पर शाम 7 बजे से देख सकते हैं।

द फिलीपींस

इवेंट का प्रसारण फिलीपींस के समय अनुसार One Sports और One Sports+ पर रात 8:30 बजे से होगा।

इसके अलावा शनिवार, 15 अगस्त को TV5 रात 11 बजे एक बार फिर शो को प्रसारित करेगा।

सिंगापुर

सिंगापुर में शो का प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 बजे शुरू होगा।

साथ ही शनिवार, 15 अगस्त को Channel 5 रात 1:00 बजे एक बार फिर इवेंट का प्रसारण करेगा।

थाईलैंड

इवेंट का प्रसारण इंडोचाइना समय के मुताबिक AIS Play पर शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

इसके अलावा Thairath TV32 उसी रात 10:40 बजे एक बार फिर शो को प्रसारित करेगा।

वियतनाम

आप शो का प्रसारण ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देख सकते हैं।

इसके अलावा रविवार, 16 अगस्त को इंडोचाइना समयानुसार शाम 5 बजे HTV The Thao पर शो का प्रसारण किया जाएगा।

कंबोडिया

शो का प्रसारण ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देख सकते हैं।

ONE: NO SURRENDER II का पूरा कार्ड

सैमापेच फेयरटेक्स vs. रोडलैक पीके. साइन्चे मॉयथाईजिम (ONE Super Series मॉय थाई — बेंटमवेट)

लियो पिंटो vs. मेहदी ज़टूट (ONE Super Series किकबॉक्सिंग — बेंटमवेट)

पोंगसिरी मिटसाटिट vs. अकिहिरो फुजिसावा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स — कैचवेट 59.5 किलोग्राम)

सोरग्रॉ पेटयिंडी एकेडमी vs. पोंगसिरी पीके. साइन्चे मॉयथाईजिम (ONE Super Series मॉय थाई — फेदरवेट)

योडकाइकेउ फेयरटेक्स vs. जॉन शिंक (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स — फ्लाइवेट)

हुआंग डिंग vs. फाहदी खालेद (ONE Super Series मॉय थाई — फ्लाइवेट)

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: NO SURRENDER II मिस नहीं करना चाहिए

न्यूज़ में और

Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Sinsamut Klinmee Nieky Holzken ONE Friday Fights 100 5 scaled
maratkaito