12 नवंबर को ONE: NEXTGEN II का प्रसारण कैसे देखें

Saemapetch Kulabdam FULL BLAST 1920X1280 12

ONE Championship अब NEXTGEN सीरीज के दूसरे इवेंट के आयोजन के लिए तैयार है।

शुक्रवार, 12 नवंबर को ONE: NEXTGEN II का प्रसारण होगा, जिसके 6 मैचों में मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और जबरदस्त मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एक्शन भी देखने को मिलेगा।

मेन इवेंट में टॉप रैंक के मॉय थाई बेंटमवेट कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स का सामना थाई सुपरस्टार रिट्टेवाडा पेटयिंडी एकेडमी से होगा, जिसके विजेता को ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ टाइटल शॉट मिल सकता है।

यहां जानिए आप अपने देश में ONE: NEXTGEN II का प्रसारण कैसे देख सकते हैं।

The main event performers of ONE: NEXTGEN II

वैश्विक स्तर पर

ONE: NEXTGEN II का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के YouTube चैनल और ONE Super App पर देखा जा सकता है, जो सिंगापुर के समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के Facebook पेज पर प्रसारित की जाएंगी।

*नोट: अमेरिका, भारत, जापान, न्यूजीलैंड, अर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, यूक्रेन और उज़्बेकिस्तान में रह रहे फैंस ऊपर दिए गए माध्यमों के जरिए शो नहीं देख पाएंगे।

भारत

शो की शुरुआत शुक्रवार, 12 नवंबर को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर होगी।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो की शुरुआत शुक्रवार, 12 नवंबर को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार Bleacher Report, B/R ऐप या B/R के YouTube चैनल पर सुबह 7:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 4:30 बजे होगी।

ONE: NEXTGEN II का प्रसारण समाप्त होने के बाद शो को B/R Live के YouTube चैनल पर उपलब्ध कराया जाएगा।

चीन

शो का प्रसारण शुक्रवार, 12 नवंबर को Great Sports या iQiYi पर चीनी समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

शनिवार, 13 नवंबर को BTV पर शाम 7:30 बजे से शो को दोबारा देखा जा सकता है।

शनिवार, 20 नवंबर को रात 10:30 से 11:30 बजे तक QHTV पर शो का दोबारा प्रसारण किया जाएगा।

साथ ही SZTV पर शनिवार, 20 नवंबर और रविवार, 21 नवंबर को रात 10:45-11:45 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

इंडोनेशिया

इवेंट को शुक्रवार, 12 नवंबर को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com, Kaskus TV या MAXstream पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

वहीं SCTV पर शुक्रवार, 12 नवंबर को रात 11:30 बजे शो का आप दोबारा लुत्फ़ उठा सकते हैं।

जापान

शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

मलेशिया

शो शुक्रवार, 12 नवंबर को मलेशियाई समयानुसार RTM Sports या Astro SuperSport 2 पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

म्यांमार

शो शुक्रवार, 12 नवंबर को म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो को आप शुक्रवार, 12 नवंबर को फिलीपींस के समयानुसार One Sports और One Sports+ पर रात 8:30 बजे से देख सकते हैं।

सिंगापुर

शो को आप शुक्रवार, 12 नवंबर को सिंगापुर के समयानुसार meWATCH पर रात 8:30 बजे से देख सकते हैं।

थाईलैंड

ONE: NEXTGEN II का प्रसारण शुक्रवार, 12 नवंबर को इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगा।

Thairath TV32 शुक्रवार, 12 नवंबर को रात 10:40 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

वियतनाम

शो को इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 12 नवंबर को VieON और HTV The Thao पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

कंबोडिया

ONE: NEXTGEN II को शुक्रवार, 12 नवंबर को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

smokin' jo nattawut celebrates in a fight

ONE: NEXTGEN II का पूरा बाउट कार्ड

  • सैमापेच फेयरटेक्स vs. रिट्टेवाडा पेटयिंडी एकेडमी (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • टांग काई vs. यूं चांग मिन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • झांग चुन्यू vs. दोवीदास रिमकुस (फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट)
  • जो नाटावट vs. यूरिक डवट्यान (फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट)
  • अगिलान थानी vs. हिरोयुकी टेटसुका (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – कैचवेट 86 किलोग्राम)
  • हान ज़ी हाओ vs. विक्टर पिंटो (मॉय थाई – बेंटमवेट)

ये भी पढें: सेमीफाइनल में जीत के बाद ऋतु फोगाट ने स्टैम्प को ललकारा: “वो मुझसे डरी हुई हैं”

न्यूज़ में और

Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled