ONE: INSIDE THE MATRIX IV का प्रसारण कैसे देखें

Sam A Gaiyanghadao defeats Rocky Ogden ONE KING OF THE JUNGLE DC DUX_1959

ONE Championship अब INSIDE THE MATRIX सीरीज के आखिरी इवेंट के आयोजन के लिए तैयार है।

शुक्रवार, 20 नवंबर को ONE: INSIDE THE MATRIX IV का आयोजन सिंगापुर में होगा, जिसे पहले ही रिकॉर्ड किया जा चुका है।

मेन इवेंट में #2 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर “गोल्डन बॉय” वांग जनगुआंग का सामना रूसी और यूरोपियन मॉय थाई चैंपियन असलानबेक ज़िक्रीव से ONE Super Series किकबॉक्सिंग कॉन्टेस्ट में होगा।

को-मेन इवेंट में 2 मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियंस की भिड़ंत होने वाली है, एक तरफ होंगे WPMF मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रॉकी ओग्डेन और दूसरी तरफ WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी

शो को आप कहां देख सकते हैं

ONE: INSIDE THE MATRIX IV को 150 से भी ज्यादा देशों में प्रसारित किया जाएगा। फैंस टीवी, टैबलेट, कंप्यूटर और फोन पर शो का लुत्फ उठा सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App (कुछ देशों को छोड़कर) पर देखा जा सकता है।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज पर प्रसारित की जाएंगी।

अपने-अपने देश में इवेंट का लुत्फ़ उठाने के लिए आप नीचे दी गई लिस्ट को देख सकते हैं।

भारत

शो को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar या Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार B/R Live पर सुबह 7:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 4:30 बजे से देखा जा सकता है।

चीन

शो को रात 8:30 बजे से Great Sports और BesTV पर देख सकते हैं।

इसके अलावा शनिवार, 21 नवंबर को शाम 7:30 बजे से शो का प्रसारण BTV पर देखा जा सकता है।

वहीं,  SZTV5 पर 27 और 28 नवंबर को रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

जापान

शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

कोरिया

शो को कोरियाई समयानुसार रात 9:30 बजे से IB Sports पर देखा जा सकेगा।

इंडोनेशिया

शो को Vidio.com, MAXstream या Kaskus TV पर पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

इसके अलावा SCTV उसी रात 11:30 बजे शो का दोबारा से प्रसारण करेगा।

मलेशिया

शो को मलेशियाई समयानुसार रात 8:30 बजे से Astro SuperSport, RTM TV2 और RTM Sports पर देखा जा सकता है।

म्यांमार

शो म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो का प्रसारण फिलीपींस के समयानुसार रात 8:30 बजे से One Sports+ पर होगा।

वहीं, One Sports पर उसी रात 9 बजे से भी शो का प्रसारण देखा जा सकता है।

इसके अलावा शनिवार, 21 नवंबर को TV5 रात 11 बजे शो को दोबारा से प्रसारित करेगा।

सिंगापुर

सिंगापुर के समयानुसार शो का प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

थाईलैंड

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगा।

इसके अलावा उसी रात 10:40 बजे से Thairath TV32 इवेंट का प्रसारण करेगा।

वियतनाम

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से HTV The Thao पर शुरू होगा।

कंबोडिया

शो को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE: INSIDE THE MATRIX IV का पूरा कार्ड

  • वांग जनगुआंग vs. असलानबेक ज़िक्रीव (ONE Super Series किकबॉक्सिंग – कैच वेट, 58.3 किलोग्राम)
  • रॉकी ओग्डेन vs. जोसेफ लसीरी (ONE Super Series मॉय थाई – कैच वेट, 59 किलोग्राम)
  • ब्रूनो पुची vs. क्वोन वोन इल (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • रयोगो टाकाहाशी vs. यूं चांग मिन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • माइरा मज़ार vs. चोई जिओंग युन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – कैचवेट, 61.35 किलोग्राम)

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX III की टॉप हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled