26 फरवरी को ONE: FISTS OF FURY का प्रसारण कैसे देखें

Giorgio Petrosyan DREAMS OF GOLD ADUX IMG_8658

UNBREAKABLE सीरीज के समाप्त होने के बाद ONE Championship शुक्रवार, 26 फरवरी को ONE: FISTS OF FURY के रूप में वापसी को तैयार है।

बाउट कार्ड में 6 मुकाबलों को जगह दी गई है और शो का आयोजन सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होगा। मेन इवेंट में ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन इलियास “ट्वीटी” एनाहाचि को #2 रैंक के कंटेंडर “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

इसके अलावा शो में ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन और ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के मैच भी होने हैं।

यहां जानिए आप ONE: FISTS OF FURY का प्रसारण कैसे देख सकते हैं।

शो को आप कहां देख सकते हैं

ONE: FISTS OF FURY का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App (कुछ देशों को छोड़कर) पर देखा जा सकता है।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज पर प्रसारित की जाएंगी।

इसके अलावा फैंस “द लॉयन सिटी” के सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ही शो को लाइव देख सकते हैं।

अपने-अपने देश में इवेंट का लुत्फ उठाने के लिए आप नीचे दी गई लिस्ट को देख सकते हैं।

भारत

शो को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar या Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार B/R Live पर सुबह 7:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 4:30 बजे से देखा जा सकता है।

चीन

शो को रात 8:30 बजे से Great Sports, BesTV या iQiYi पर देख सकते हैं।

इसके अलावा शनिवार, 27 फरवरी को शाम 7:30 बजे से शो का प्रसारण BTV पर देखा जा सकता है।

वहीं,  SZTV5 पर शनिवार, 6 मार्च और रविवार, 7 मार्च को रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

साथ ही QHTV शनिवार, 20 मार्च को रात 10:-11:30 तक शो का दोबारा प्रसारण करेगा

जापान

शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

इंडोनेशिया

शो को Vidio.com, MAXstream या Kaskus TV पर पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

इसके अलावा SCTV उसी रात 11:30 बजे शो का दोबारा से प्रसारण करेगा।

मलेशिया

शो को मलेशियाई समयानुसार रात 8:30 बजे से Astro SuperSport 2 पर देखा जा सकता है।

म्यांमार

शो म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो का प्रसारण फिलीपींस के समयानुसार रात 8:30 बजे से One Sports या One Sports+ पर होगा।

इसके अलावा शनिवार, 27 फरवरी को TV5 रात 11 बजे शो को दोबारा से प्रसारित करेगा।

सिंगापुर

सिंगापुर के समयानुसार शो का प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

थाईलैंड

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगा।

इसके अलावा उसी रात 9:30 बजे से Thairath TV32 इवेंट का प्रसारण करेगा।

वियतनाम

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से HTV The Thao पर शुरू होगा।

कंबोडिया

शो को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE: FISTS OF FURY का पूरा बाउट कार्ड

  • इलियास एनाहाचि vs. सुपरलैक कियातमू9 (ONE Super Series किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)
  • जियोर्जियो पेट्रोसियन vs. डेविट कीरिया (ONE Super Series किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • रोडटंग जित्मुआंगनोन vs. तगीर खलीलोव (ONE Super Series किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)
  • हिरोकी अकिमोटो vs. झांग चेंगलोंग (ONE Super Series किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • वंडरगर्ल फेयरटेक्स vs. जैकी बुंटान (ONE Super Series मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • विक्टोरिया ली vs. सुनीसा श्रीसेन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)

ये भी पढ़ें: ‘ROAD To ONE’ हेवीवेट टूर्नामेंट को होस्ट करेगा RUF Nation

न्यूज़ में और

Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled