5 मार्च को ONE: FISTS OF FURY II का प्रसारण कैसे देखें

Kang Ji Won Mehdi Barghi UNBREAKABLE III 1920X1280 26

पिछले हफ्ते FISTS OF FURY इवेंट सीरीज की शुरुआत दुनिया के कई बेहतरीन स्ट्राइकर्स ने की, लेकिन अब ONE Championship के वर्ल्ड-क्लास मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स छाने को तैयार हैं।

शुक्रवार, 5 मार्च को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE: FISTS OF FURY II का आयोजन होगा, जिसे पहले से रिकॉर्ड किया जा चुका है।

मेन इवेंट में ईरानी हेवीवेट सुपरस्टार अमीर अलीअकबरी दक्षिण कोरियाई एथलीट “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन के खिलाफ अपना प्रोमोशनल डेब्यू करेंगे।

वहीं को-मेन इवेंट में अपराजित रूसी एथलीट एनातोली “स्पार्तक” मालिकिन की भिड़ंत पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अलेक्सांद्रे “बेबेज़ाओ” मशाडो से होगी।

यहां जानिए आप ONE: FISTS OF FURY II का प्रसारण कैसे देख सकते हैं।

शो को आप कैसे देख सकते हैं

ONE: FISTS OF FURY II का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App (कुछ देशों को छोड़कर) पर देखा जा सकता है।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज पर प्रसारित की जाएंगी।

अपने-अपने देश में इवेंट का लुत्फ उठाने के लिए आप नीचे दी गई लिस्ट को देख सकते हैं।

भारत

शो को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar या Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार B/R Live पर सुबह 7:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 4:30 बजे से देखा जा सकता है।

चीन

शो को रात 8:30 बजे से Great Sports, BesTV या iQiYi पर देख सकते हैं।

इसके अलावा शनिवार, 6 मार्च को शाम 7:30 बजे से शो का प्रसारण BTV पर देखा जा सकता है।

वहीं,  SZTV5 पर शनिवार, 13 मार्च और रविवार, 14 मार्च को रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

साथ ही QHTV शनिवार, 3 अप्रैल को रात 10:30-11:30 तक शो का दोबारा प्रसारण करेगा

जापान

शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

कोरिया

शो कोरियाई समयानुसार IB Sports पर रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

इंडोनेशिया

शो को Vidio.com, MAXstream या Kaskus TV पर पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

इसके अलावा SCTV उसी रात 11:30 बजे शो का दोबारा से प्रसारण करेगा।

मलेशिया

शो को मलेशियाई समयानुसार रात 8:30 बजे से Astro SuperSport 2 पर देखा जा सकता है।

म्यांमार

शो म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो का प्रसारण फिलीपींस के समयानुसार रात 8:30 बजे से One Sports या One Sports+ पर होगा।

इसके अलावा शनिवार, 6 मार्च को TV5 रात 11 बजे शो को दोबारा से प्रसारित करेगा।

सिंगापुर

सिंगापुर के समयानुसार शो का प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

थाईलैंड

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगा।

इसके अलावा उसी रात 10:40 बजे से Thairath TV32 इवेंट का प्रसारण करेगा।

वियतनाम

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से HTV The Thao पर शुरू होगा।

कंबोडिया

शो को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

💥 BOOM 💥 Is this a sign of things to come when Alexandre Machado welcomes Anatoly Malykhin to ONE Championship on Friday?

💥 BOOM 💥 Is this a sign of things to come when Alexandre Machado welcomes Anatoly Malykhin to ONE Championship on Friday?

Posted by ONE Championship on Saturday, February 27, 2021

ONE: FISTS OF FURY II का पूरा बाउट कार्ड

  • अमीर अलीअकबरी vs. कांग जी वॉन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – हेवीवेट)
  • अलेक्सांद्रे मशाडो vs. एनातोली मालिकिन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – हेवीवेट)
  • रयोगो टाकाहाशी vs. टांग काई (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • योशिकी नाकाहारा vs. रुसलान एमिलबेक ऊलू (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • हान ज़ी हाओ vs. एडम नोइ (ONE Super Series मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • मार्क फेयरटेक्स एबेलार्डो vs. एमिलियो उरुतिया (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT’ सीरीज के सभी मेन कार्ड फाइट्स की घोषणा

न्यूज़ में और

Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Sinsamut Klinmee Nieky Holzken ONE Friday Fights 100 5 scaled
maratkaito