ONE: BIG BANG II का प्रसारण कैसे देखें

Dutch kickboxing legend Nieky Holzken

शुक्रवार, 11 दिसंबर को ONE: BIG BANG II का आयोजन सिंगापुर में होगा और ये साल 2020 में ONE Championship के आखिरी कुछ इवेंट्स में से एक होगा।

शो के मेन इवेंट में #3 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर और डिविजन के पूर्व चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी का सामना जापानी स्टार टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो से होगा।

वहीं को-मेन इवेंट में #1 रैंक के लाइटवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन की भिड़ंत #5 रैंक के कंटेंडर इलियट “द ड्रैगन” कॉम्पटन से होनी है।

यहां जानिए कि आप प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: BIG BANG II को अपने देश में कब और किस चैनल पर देख सकते हैं।

201211 SG Matchup 1920x1080px NaitoVSHaggerty.jpg

शो को आप कहां देख सकते हैं

ONE: BIG BANG II का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टीवी, टैबलेट, कंप्यूटर या मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App (कुछ देशों को छोड़कर) पर देखा जा सकता है।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज पर प्रसारित की जाएंगी।

अपने-अपने देश में इवेंट का लुत्फ़ उठाने के लिए आप नीचे दी गई लिस्ट को देख सकते हैं।

भारत

शो को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar या Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार B/R Live पर सुबह 7:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 4:30 बजे से देखा जा सकता है।

चीन

शो को रात 8:30 बजे से Great Sports, BesTV, Kwai या iQiYi पर देख सकते हैं।

इसके अलावा बुधवार, 16 दिसंबर को शाम 7:30 बजे से शो का प्रसारण BTV पर देखा जा सकता है।

वहीं,  SZTV5 पर 19 और 20 दिसंबर को रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

जापान

शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

कोरिया

शो को कोरियाई समयानुसार रात 9:30 बजे से IB Sports पर देखा जा सकेगा।

इसके अलावा JTBC Golf & Sports पर कोरियाई समयानुसार शनिवार, 12 दिसंबर को शो का प्रसारण होगा।

इंडोनेशिया

शो को Vidio.com, MAXstream या Kaskus TV पर पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

इसके अलावा SCTV उसी रात 11:30 बजे शो का दोबारा से प्रसारण करेगा।

मलेशिया

शो को मलेशियाई समयानुसार रात 8:30 बजे से Astro SuperSport, RTM TV2 और RTM Sports पर देखा जा सकता है।

म्यांमार

शो म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो का प्रसारण फिलीपींस के समयानुसार रात 8:30 बजे से One Sports+ पर होगा।

वहीं, One Sports पर उसी रात 9 बजे से भी शो का प्रसारण देखा जा सकता है।

इसके अलावा शनिवार, 12 दिसंबर को TV5 रात 11 बजे शो को दोबारा से प्रसारित करेगा।

सिंगापुर

सिंगापुर के समयानुसार शो का प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

Channel 5 पर रात 10 बजे से इवेंट लाइव आएगा।

थाईलैंड

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगा।

इसके अलावा उसी रात 10:40 बजे से Thairath TV32 इवेंट का प्रसारण करेगा।

वियतनाम

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से HTV The Thao पर शुरू होगा।

कंबोडिया

शो को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

201211 SG Matchup 1920x1080px HolzkenVSCompton.jpg

ONE: BIG BANG II का पूरा बाउट कार्ड

  • टाईकी नाइटो vs. जोनाथन हैगर्टी (ONE Super Series मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • नीकी होल्ज़कन vs. इलियट कॉम्पटन (ONE Super Series किकबॉक्सिंग – लाइटवेट)
  • टेटसुया यमाडा vs. किम जे वूंग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • एरोल ज़िमरमैन vs. राडे ओपाचिच (ONE Super Series किकबॉक्सिंग – हेवीवेट)
  • अगिलान थानी vs. टायलर मैकग्वायर (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – वेल्टरवेट)
  • अली मोटामेड vs. चेन रुई (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)

ये भी पढ़ें: ONE Championship के करीब पहुंचने के लिए हैगर्टी को नाइटो के खिलाफ यादगार जीत की जरूरत

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800