13 अगस्त को ONE: BATTLEGROUND II का प्रसारण कैसे देखें

Eduard Folayang VS Amarsanaa Tsogookhuu at ONE MASTERS OF FATE YKZ_8450

ONE Championship अब BATTLEGROUND सीरीज के दूसरे धमाकेदार इवेंट के लिए तैयार है।

शुक्रवार, 13 अगस्त को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में पहले से रिकॉर्ड किए जा चुके ONE: BATTLEGROUND II को प्रसारित किया जाएगा, जिसमें धमाकेदार एक्शन के देखे जाने की उम्मीद है।

कार्ड में 5 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट्स शामिल हैं, इनमें पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग और टॉप चीनी लाइटवेट स्टार “द वॉरियर” झांग लिपेंग के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

यहां जानिए आप अपने देश में ONE: BATTLEGROUND II को कैसे देख सकते हैं।

Eduard Folayang fights Zhang Lipeng at ONE: BATTLEGROUND II on 13 August

वैश्विक स्तर पर

ONE: BATTLEGROUND II का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर देखा जा सकता है, जो सिंगापुर के समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक पेज पर प्रसारित की जाएंगी।

*नोट: अमेरिका, भारत, जापान और न्यूजीलैंड में रह रहे फैंस ऊपर दिए गए माध्यमों के जरिए शो नहीं देख पाएंगे।

भारत

शो को शुक्रवार, 13 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar या Star Sports Select 1 पर देखा जा सकता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो की शुरुआत शुक्रवार, 13 अगस्त को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार Bleacher Report, B/R App या B/R के यूट्यूब चैनल पर सुबह 8:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 5:30 बजे होगी।

ONE: BATTLEGROUND II का प्रसारण के समाप्त होने के बाद शो को B/R Live के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध कराया जाएगा।

चीन

शो का प्रसारण शुक्रवार, 13 अगस्त को चीनी समयानुसार Great Sports या iQiYi पर रात 8:30 बजे शुरू होगा।

BTV शनिवार, 14 अगस्त को रात 7:30 तक बजे शो का दोबारा प्रसारण करेगा।

शनिवार, 21 अगस्त को रात 10:30-11:30 बजे तक QHTV पर शो का दोबारा प्रसारण किया जाएगा।

साथ ही SZTV5 पर शनिवार, 21 अगस्त और रविवार, 22 अगस्त को रात 10:45-11:45 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

इंडोनेशिया

शो को शुक्रवार, 13 अगस्त को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com, Kaskus TV या MAXstream पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

वहीं SCTV पर शुक्रवार, 13 अगस्त को रात 11:30 बजे शो का आप दोबारा लुत्फ़ उठा सकते हैं।

जापान

Abema पर शो जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

मलेशिया

शो की शुरुआत शुक्रवार, 13 अगस्त को मलेशियाई समयानुसार RTM Sports पर रात 8:30 बजे से होगी।

म्यांमार

शो शुक्रवार, 13 अगस्त को म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो को आप शुक्रवार, 13 अगस्त को फिलीपींस के समयानुसार One Sports और One Sports+ पर रात 9 बजे से देख सकते हैं।

सिंगापुर

शो का प्रसारण meWATCH पर सिंगापुर के समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा।

थाईलैंड

शो को आप शुक्रवार, 13 अगस्त को इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे से देख सकते हैं।

इसके अलावा Thairath TV32 उसी रात 10:40 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

वियतनाम

शो को इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 13 अगस्त को HTV The Thao या or VieON पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

कंबोडिया

ONE: BATTLEGROUND II को शुक्रवार, 13 अगस्त को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

Alex Silva takes on Miao Li Tao at ONE: BATTLEGROUND II on 13 August

ONE: BATTLEGROUND II का पूरा बाउट कार्ड

  • एडुअर्ड फोलायंग vs. झांग लिपेंग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • एलेक्स सिल्वा vs. मियाओ ली ताओ (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • थॉमस नार्मो vs. एलन गलानी (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – हेवीवेट)
  • एको रोनी सपुत्रा vs. लिउ पेंग शुआई (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • ओट्गोनबाटर नेरगुई vs. राहुल राजू (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)

ये भी पढ़ें: क्या युशिन ओकामी का सामना आंग ला न संग से होगा?

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled