हिरोबा मिनोवा का मानना है कि उनकी MMA स्किल्स बोकांग मासूनयाने पर भारी पड़ेंगी

Hiroba Minowa Jarred Brooks ONLY THE BRAVE 1920X1280 38 768x512

हिरोबा मिनोवा ONE Championship के स्ट्रॉवेट डिविजन के एक और बेहतरीन फाइटर का सामना करने के लिए तैयार हैं।

जापान के उभरते हुए स्टार 22 जुलाई को ONE 159: De Ridder vs. Bigdash में अपने चौथे प्रोमोशनल मैच में उतरेंगे और पहली 3 फाइट्स की तरह ही उनका सामना टॉप 5 में शामिल कंटेंडर से होने जा रहा है।

इस बार #3 रैंक के मिनोवा का सामना #2 रैंक के बोकांग मासूनयाने से होगा और विजेता वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने की दौड़ में खुद को काफी आगे कर लेगा।

STF टीम के प्रतिद्वंदी को अपने खतरनाक प्रतिद्वंदी का कोई डर नहीं हैं और वो उनके खिलाफ मुकाबला करने और जीत पाकर डिविजन के शिखर पर पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रहे हैं।

मिनोवा ने कहा:

“मैं सिर्फ वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहता हूं। मुझे पता है कि जब तक मैं ONE में फाइट कर रहा हूं, मेरा सामना कड़े प्रतिद्वंदियों से होगा।

“(मासूनयाने) एक बेहतरीन एथलीट हैं। उनके पास शारीरिक क्षमता है। वो काफी फुर्तीले हैं। हम जापानी लोग कितनी भी ट्रेनिंग कर लें, मगर वैसी फुर्ती हासिल नहीं कर सकते। मुझे काफी जलन हो रही है। लेकिन मुझे लगता है कि विनम्र और मजबूत मानसिकता हम दोनों में समान है।”

भले ही वो “लिटल जायंट” की चुस्ती-फुर्ती की बराबरी ना कर पाएं, पर मिनोवा एक बहुत ही तकनीकी फाइटर हैं जो किसी भी रेंज में मुकाबला कर सकते हैं।

22 वर्षीय स्टार का मानना है कि उनके प्रतिद्वंदी अपनी शारीरिक क्षमताओं पर काफी निर्भर रहते हैं जबकि वो अपने ऑलराउंड खेल और फाइट करने की समझ का इस्तेमाल करते हुए जीत प्राप्त करते हैं।

मिनोवा ने बताया:

“बोकांग के पास फुर्ती है, लेकिन वो उसपर कुछ ज्यादा ही निर्भर रहते हैं। उन्हें उसका इस्तेमाल अपनी MMA स्किल्स के साथ करना चाहिए। मेरे पास उनके जैसी फुर्ती तो नहीं है, लेकिन जीतना आता है।

“सामान्य तौर पर देखें तो मेरे पास कोई विशेष मार्शल आर्ट्स बैकग्राउंड नहीं है, लेकिन मेरी स्किल्स दूसरों से बेहतर है। मेरी डिफेंसिव स्किल्स बेहतर हैं। इसके अलावा मैं उनसे अच्छा ग्रैपलर भी हूं।

“ये फाइट काफी प्रतिस्पर्धी होगी फिर चाहे स्टैंडिंग में हो या फिर ग्राउंड पर। मुझे लगता है कि जो धीमा पड़ जाएगा, वो मुकाबले को हार बैठेगा। मैं पूरे तीन राउंड्स फाइट करने के लिए तैयार हूं।”

हिरोबा मिनोवा का मानना है कि वो जैरेड ब्रूक्स को रीमैच में हरा सकते हैं

अपने पिछले मुकाबले में #1 रैंक के कंटेंडर जैरेड ब्रूक्स से हारने के बावजूद हिरोबा मिनोवा को लगता है कि वो डिविजन के टॉप स्टार्स की पहुंच के करीब हैं।

जापानी एथलीट ही अकेले फाइटर हैं, जिन्होंने ONE Championship में जैरेड ब्रूक्स को स्कोरकार्ड्स तक जाने पर मजबूर किया है और मानते हैं कि वो जनवरी में ONE: ONLY THE BRAVE के बाद से काफी मजबूत हुए हैं।

उस मुकाबले के बाद अब ब्रूक्स डिविजन के चैंपियन जोशुआ पैचीओ के खिलाफ मुकाबले के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं, लेकिन मिनोवा को भरोसा है कि अगर दोनों का फिर कभी सामना हुआ तो वो अमेरिकी फाइटर को मात दे सकते हैं।

उन्होंने कहा:

“मेरी सबसे बड़ी गलती थी कि मैं रेसलिंग पर कुछ ज्यादा ही ध्यान दे रहा था (ब्रूक्स के खिलाफ)। फाइट के बाद मुझे लगा कि अगर वो मुझ पर रेसलिंग से अटैक ना करते तो मैं जीत सकता था। मुझे पता नहीं था कि वो उसके बाद क्या करेंगे और मैं उनसे एक कदम पीछे ही रहा।

“जैरेड थके हुए थे (तीसरे राउंड में) और वो हैरान थे कि मुझमें स्टैमिना बचा हुआ है। मैंने तीसरे राउंड में तेजी नहीं दिखाई, मेरा स्टैमिना तीनों राउंड्स में एक समान था। अगर थोड़ा और समय होता तो मैं उन्हें हराने में कामयाब रहता।”

न्यूज़ में और

Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.